
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के निर्देशन में मनोरंजन केंद्र ऐशबाग में रविवार होली उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में रेल परिवार और स्काउट्स एवं गाइडस के बच्चों ने मिलकर प्रतिभाग किया और सांस्कृतिक कार्यक्रम में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में बच्चों ने रंग-बिरंगे रंगों के साथ नृत्य और गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण में उत्साह और आनंद का माहौल बना रहा।

इस अवसर पर मनोरंजन केंद्र के पदाधिकारी गण, समस्त रेल कर्मचारी और रेल परिवार उपस्थित थे।