वाराणसी मंडल पर 15 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को समापक भुगतान तथा रिक्त 11 पदों पर पदोन्नति दी गई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन की अध्यक्षता एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह के नेतृत्व में शनिवार 28 फरवरी 2026 को सेवानिवृत्त होने वाले विभिन्न विभागों से कुल 15 कर्मचारियों को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय वाराणसी के प्रेमचंद सभागार कक्ष में उनके समापक धनराशि का भुगतान किया गया ।

वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी अभिनव कुमार सिंह, वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक राजेश कुमार, सहायक मंडल कार्मिक अधिकारी राम सिंह, दयाशंकर समेत लेखा एवं कार्मिक विभाग के निरीक्षक व कर्मचारी उपस्थित थे ।

मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने अपने अध्यक्षीय संबोधन में सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों की लम्बी और उल्लेखनीय सेवाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा की आप सभी ने लम्बे अन्तराल तक भारतीय रेल की सेवा की है, इस दौरान आपने बदलती हुई तकनीकियों के साथ ताल-मेल बैठते हुए भारतीय रेल की प्रगति में महत्वपूर्ण योगदान दिया है । आप सभी के परिश्रम भारतीय रेलवे एक नई ऊँचाईयों को प्राप्त कर रही है। आप लोग का सहयोग के बगैर यह संभव नहीं हो पाता उन्होंन कहा कि सेवानिवृती के बाद आपको बड़ी धनराशि प्राप्त होती है जो आपके जीवन की अमूल्य निधि है , बहुत सोच समझकर उसका उपयोग करें किसी अनर्गल बहकावे में आकर उसे नहीं खोये, साइबर क्राइम से सुरक्षा के लिए किसी अनजान नंबर से आए हुए काल पर अपना ओ.टी.पी बिलकुल शेय़र न करें ।

सेवानिवृती के बाद भी यदि आपको कोई समस्या होती है तो मंडल कार्यालय आपके लिए सदैव खुला है और हम आपकी समस्याओं के निस्तारण के लिए हमेशा उपलब्ध रहेंगे । सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्होंने कहा कि अब आप रेल कार्यों से निर्वृत होकर अपने परिवार और समाज को अपना बचा हुआ समय देवें ।
मंडल रेल प्रबंधक ने बताया की वाराणसी मंडल के कार्मिक विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की लगन एवं मेहनत से कर्मचारियों की सेवानिर्वृती के दिन ही उनके रिक्त पद पर वरिष्ठता क्रम में आ रहे कर्मचारी को पदोन्नति पत्र सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों से दिलवाया गया है।

  1. श्री दीपक कुमार गौंड ,निजी सचिव /वाराणसी के रिक्त पद पर श्री मनोद कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  2. श्री राजवेन्द्र प्रसाद के रिक्त पद पर श्री मनोज कुमार यादव को पदोन्नत किया गया है।
  3. श्री रामकृपाल कांटावाला के रिक्त पद पर श्री विमल कुमार यादव को पदोन्नत किया गया है।
  4. श्री रमाशंकर यादव कांटावाला सीवान के रिक्त पद पर श्री शम्मी कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  5. श्री राम अशीष सिंह कांटावाला लक्ष्मीगंज के रिक्त पद पर श्री अशीष कुमार को पदोन्नत किया गया है।
  6. श्री राजेश्वर राय कांटावाला दिघवादुबौली के रिक्त पद पर योगेन्द्र प्रसाद को पदोन्नत किया गया है।
  7. श्री दानबहादुर प्रसाद वरिष्ठ तकनीशियन /छपरा के रिक्त पद पर श्री सुनील राय को पदोन्नत किया गया है।
  8. श्री नगीना , तकनीशियन/थावे के रिक्त पद पर उपमा यादव को पदोन्नत किया गया है।
  9. श्री प्रकाश पाण्डेय चीफ फर्मासिस्ट वाराणसी के रिक्त पद पर श्री बृजेन्द्र कुमार त्रिपाठी को पदोन्नत किया गया है।
    10.श्री अंजन कुमार सिन्हा मु कार्याधी/वाराणसी के रिक्त पद पर श्री राजेश कुमार सिंह पदोन्नत किया गया है।
    11.हरिकेश यादव/ट्रैक मेंटेनेर/आजमगढ़ के रिक्त पड़ पर श्री ब्रिजेश यादव को पदोन्नत किया गया है ।
    इस अवसर वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी श्री अभिनव कुमार सिंह ने सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को सेवा मेडल प्रदान, पीपीओ, मेडिकल कार्ड प्रदान एवं माला पहनाकर अग्रिम जीवन हेतु शुभकामनाएं दी और उनकी लम्बी एवं उल्लेखनीय सेवाओं के लिए आभार प्रकट किया ।
    इसके पूर्व वरिष्ठ मंडल वित्त प्रबंधक श्री राजेश कुमार द्वारा सभी सेवानिवृत होने कर्मचारियों को माला पहनाकर सम्मानित किया । उन्होंने सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए सेवानिवृत कर्मचारियों को आई कार्ड, सेवा प्रमाण पत्र, पी.पी.ओ , डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र एवं सम्बन्धी सभी दस्तावेजों के विषय में विस्तार से बतलाया और उनको समझाया कि वे अपनी प्राप्तियों का बहुत सोच समझ कर उपयोग करें । उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपने जीवन का एक लम्बा समय रेलवे को दिया है। आप के किसी भी तरह की समस्याओं का समाधान शीघ्र किया जायेगा।
    28 फरवरी , 2026 को वाराणसी मंडल से सेवानिवृत्त होने वाले कमर्चारियों में सर्व दीपक कुमार गौंड/निजी सचिव II/वाराणसी,नन्दलाल सफाईवाला/नूनखार,सूबेदार यादव ट्रेन मैनेजर/मऊ,राय राजवेंद्र प्रसाद,अनुदेशक/गाजीपुर,राम कृपाल कांटावाला/इन्दारा,रमाशंकर कांटावाला/सीवान,आर.ए. सिंह,कांटावाला/लक्ष्मीगंज,राजेश्वर राय.कांटावाला/दिघवा दुबौली, दान बहादुर प्रसाद,वरिष्ठ तकनीशियन/छपरा, नगीना तकनीशियन/थावे,प्रकाश पाण्डेय चीफ फार्मासिस्ट/वाराणसी, मो राशिद सफाईवाला/वाराणसी, अंजन कुमार सिन्हा मु.कार्याधी/वाराणसी, हरिकेश यादव ट्रैकमेन्टेनर/आजमगढ़,महेश चन्द्र सफाईवाला/माधोसिंह सहित आदि कर्मचारी शामिल थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button