लखनऊ जंक्शन कॉनकोर्स में स्टेशन परिक्षेत्र एवं ट्रेन में शूट हुई फिल्मों की क्लिप दिखाई जा रही हैं

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल हिन्दी फिल्म जगत के लिए काफी मनपसंद स्थान रहा है। लखनऊ परिक्षेत्र में स्थित मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर समय-समय पर फिल्मों तथा वेब सीरीज़ की शूटिंग होती रही है। इसी परिप्रेक्ष्य में लखनऊ जं0 स्टेशन के कॉनकोर्स एरिया में एक एलईडी स्क्रीन लगायी गयी है, जोकि रेलवे परिसर अथवा ट्रेनों में शूट की गयी फिल्मों के क्ल्पि को प्रदर्शित कर रही है।

लखनऊ मण्डल के इस नवीन पहल से स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को मनोरंजन के साथ-साथ विभिन्न स्टेशनों पर शूट की गयी फिल्मों की जानकारियॉ भी प्राप्त हो रही है।

लखनऊ मण्डल के विभिन्न स्टेशनों मुख्यतः लखनऊ सिटी पर बरेली की बर्फी-2017 (आयुष्मान खुराना, राजकुमार राव, कृति सैनॉन), जबरिया जोड़ी-2019 (सिद्धार्थ मल्होत्रा, परिणीति चोपड़ा), छोटे नवाब-2020 (प्लाबीता बोरठाकुर, अक्षय ओबेरॉय, शताफ फिगार), 14 फेरे-2021 (कृति खरबंदा, विक्रांत मैसी), निकम्मा-2022 (शिल्पा शैट्टी, समीर सोनी), ब्रीथः इन्टू द शेडो सीजन-2-2022 (अभीषेक बच्चन, अमित साध, नित्या मेनन), इंस्पेक्टर अविनाश-2023 (रणदीप हुडा, उर्वशी रौतेला), कंजूस मक्खीचूस-2023 (कुनाल खेमू, श्वेता त्रिपाठी), द उमेश क्रानिकल्स-2024 (अमिताभ बच्चन, बाबिल खान), कन्ट्रोल-2025 (ठाकुर अनूप सिंह, प्रिया आनंद, रोहित रॉय) तथा सिंगल सलमा-2025 (श्रेयस तलपड़े, हुमा कुरेशी) फिल्मों की शूटिंग की गयी।
लखनऊ जंक्शन पर पति पत्नी और वो-2019 (कार्तिक आर्यन, भूमि पेडनेकर, अनन्या पांडे), 14 फेरे-2021(कृति खरबंदा, विक्रांत मैसी) फिल्मों की शूटिंग की गयी।

ऐशबाग कोचिंग डिपो पर फैमली ऑफ ठाकुरगंज-2019 (जिमी शेरगिल, माही गिल), माई-2022 (साक्षी तंवर, अनंत विधत शर्मा, राइमा सेन), भईया जी-2024 (मनोज बाजपेयी, जोया हुसैन), एक चतुर नार-2025 (नील नितिन मुकेश, दिव्या खोसला कुमार) फिल्मों की शूटिंग की गयी।

ऐशबाग पर मिशन मजनू-2023 (सिद्धार्थ मल्होत्रा, रश्मिका मंदाना) तथा मोहिबुल्लापुर पर दिया-2022 (पृथ्वी अम्बर, उज्ज्वल शर्मा) फिल्मों/वेब सीरीज़ की शूटिंग की गयी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Back to top button