Uncategorized Archives - Suryoday Bharat

ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि की काउंसिलिंग संपन्न
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, चित्रकूट : महात्मा गांधी चित्रकूट ग्रामोदय विश्वविद्यालय में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि में प्रवेश हेतु काउंसिलिंग प्रक्रिया संपन्न हुई। विश्वविद्यालय द्वारा पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 21 एवं 22 अगस्त 2026 को पी.ए.टी. 2026 में अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्त अंकों के आधार पर फ्री सीट एवं पेमेंट सीट पर प्रवेश के लिए काउंसिलिंग आयोजित की गई।

अध्यक्ष प्रवेश समिति ने बताया कि काउंसिलिंग विश्वविद्यालय परिसर स्थित तुलसी सभागार में हुई। प्रवेश प्रक्रिया में अभ्यर्थियों ने प्रत्यक्ष एवं ऑनलाइन दोनों माध्यमों से सहभागिता की।

The post ग्रामोदय विश्वविद्यालय में बी.एससी. (ऑनर्स) कृषि की काउंसिलिंग संपन्न appeared first on Suryoday Bharat.

भाजपा बताए कि वह आरक्षण के समर्थन में है या आरक्षण के विरोध में – राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने सोमवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि दो दिन पहले उ0प्र0 के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में उन चन्द छात्रों साथ प्रेसवार्ता की जो आरक्षण का विरोध कर रहे थे अब सवाल यह उठता है कि क्या डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आरक्षण का विरोध करने वालों के साथ प्रेस कर रहे थे तो क्या भारतीय जनता पार्टी बतायेगी कि वह आरक्षण के खिलाफ है ? कहीं ऐसा तो नहीं कि इनकी मानसिकता एस.सी., एस.टी., ओबीसी को न्याय देने की नहीं है इसलिए ऐसा माहौल बना रहे हैं ?

राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रेस में कहा कि वह सभी छात्रों, युवाओं को न्याय देंगे और 2 दिन के अंदर केन्द्रीय मंत्री से मिलेंगे। मेरा सवाल है कि वह केन्द्रीय मंत्री से मिले हैं तो क्या बात हुई है। उन्होने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं। अगर भाजपा छात्रों, युवाओं के साथ है तो शिक्षक भर्ती के 69 हजार युवाओं में से 8हजार भर्तियां जो एस.सी., एस.टी., ओबीसी की वेकेंसी थी, सामान्य वर्ग से क्यों भर दी गयी ?  इस पर उनका क्या जवाब है ? ओबीसी कमीशन ने भी अपनी रिपोर्ट में माना है कि जो छात्र ओबीसी वर्ग के हैं एस.सी./एस.टी. के हैं उनके रिजर्वेशन के साथ गलत हुआ है। ये एससी/एसटी/ओबीसी को उनका हक नहीं देना चाहते हैं। इसके बाद भी उ0प्र0 सरकार ने पिछड़ों और दलितों का जो हक था उसको लेकर भी कोई कार्यवाही नहीं की, क्या यह मान लेना चाहिए कि एससी, एसटी, ओबीसी के हितों के खिलाफ सरकार काम कर रही है इसलिए अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।

प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि संसद में गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जाति जनगणना करायेंगे लेकिन अभी 10 दिन पहले सेन्सेक्स कमिश्नर ने जो कालम जारी किया है उसमें ओबीसी का कोई कालम नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ओबीसी, एससी, एसटी को न्याय नहीं देना चाहती है, इसका स्पष्टीकरण भारतीय जनता पार्टी को देना चाहिए।

उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बज रहा था और राष्ट्रगान के बजते रहने के दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी गाड़ी में बैठकर चले गये, क्या महाना जी जवाब देंगे कि उन्होने राष्ट्रगान का अपमान क्यों किया ? पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की। राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों ने एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की है, किन्तु अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी, मैं पूछ रहा हूं कि एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गयी। क्या कोई भी स्पीकर, नेता और मंत्री हो वह संविधान से ऊपर है ? या उसे इसके लिए छूट मिली हुई है ? क्या सतीश महाना जी के कान में राष्ट्रगान की आवाज नहीं आयी जबकि इसके स्पष्ट वीडियो हैं। क्या वह अपनी जिम्मेदारी मानेंगे कि उन्होने राष्ट्रगान का अपमान किया है ? उ0प्र0 सरकार और पुलिस प्रशासन बताये कि सतीश महाना के खिलाफ क्या कार्यवाही की गयी।

राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सतीश महाना जो विधानसभा अध्यक्ष हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छोटी-छोटी बातों पर एफआईआर दर्ज कराते रहते हैं। सत्ता का दुरूपयोग करते हुए सतीश महाना के इशारे पर कानपुर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि क्या उ0प्र0 की पुलिस सतीश महाना के इशारों पर चलती है। हम चाहते हैं कि राष्ट्रगान के अपमान पर सतीश महाना के खिलाफ पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज करे और प्रदेश सरकार तत्काल सख्त कार्यवाही करे।

प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता, प्रवक्ता डाॅ0 अलीमुल्लाह खान, प्रवक्ता सचिन रावत़ आदि मौजूद रहे।

The post भाजपा बताए कि वह आरक्षण के समर्थन में है या आरक्षण के विरोध में – राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस appeared first on Suryoday Bharat.

बीबीएयू में नवप्रवेशित एमबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : कुलपति आचार्य राजकुमार मित्तल की प्रेरणा से बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (केंद्रीय विश्वविद्यालय), लखनऊ के प्रबंध अध्ययन विभाग द्वारा नवप्रवेशित एमबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों के लिए सोमवार 24 अगस्त 2026 को इंडक्शन प्रोग्राम (दीक्षारम्भ-2026) का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवागंतुक विद्यार्थियों को विश्वविद्यालय एवं विभाग के शैक्षणिक परिवेश से परिचित कराने के साथ-साथ उन्हें एमबीए कार्यक्रम की समग्र जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों को एमबीए पाठ्यक्रम की संरचना, पाठ्यक्रम एवं क्रेडिट प्रणाली, परीक्षा एवं उपस्थिति संबंधी नियम, विभागीय सुविधाओं, पुस्तकालय एवं ई-रिसोर्सेज, छात्रवृत्ति एवं छात्र सहायता सेवाओं, समर्थ पोर्टल, आचार संहिता तथा प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट एवं करियर संबंधी अवसरों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। विद्यार्थियों को विभाग में उपलब्ध शोध, नवाचार एवं उद्यमिता की संभावनाओं तथा विभिन्न सह-पाठ्यचर्या एवं विभागीय गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता के लिए भी प्रेरित किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रो. निमित्त चौधरी, कुलपति, राजस्थान प्राविधिक विश्वविद्यालय तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. मनोज जोशी, सलाहकार, विश्वविद्यालय इन्क्यूबेशन एवं उद्यमिता केंद्र रहे। अपने सम्बोधन मे अतिथियों ने उच्च शिक्षा में अनुशासन, नैतिक मूल्यों, कौशल विकास, नवाचार, उद्यमिता एवं शोध-उन्मुख दृष्टिकोण के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने अध्ययनकाल का पूर्ण सदुपयोग करते हुए शैक्षणिक उत्कृष्टता के साथ-साथ नेतृत्व क्षमता, व्यावसायिक दक्षता एवं नवाचारपरक दृष्टिकोण का विकास करें।

इस अवसर पर प्रो. तरुणा, विभागाध्यक्ष, प्रबंध अध्ययन विभाग ने विभाग की रूपरेखा, उपलब्ध शैक्षणिक संसाधनों, विभागीय गतिविधियों एवं विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध अवसरों के संबंध में विस्तृत प्रस्तुतीकरण दिया। विभाग के शिक्षक डॉ. कृष्ण मुरारी, डॉ. लता बाजपेयी सिंह, डॉ रमेश चतुर्वेदी, डॉ. अर्पित शैलेश एवं डॉ. सलिल सेठ ने विद्यार्थियों को क्रमशः पाठ्यक्रम,इंटर्नशिप,प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट, एंटी रैगिंग, विद्यार्थी आचार संहिता एवं परीक्षा और उपस्थिति समेत अन्य अकादमिक पहलुओं के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की।

वक्ताओं ने विद्यार्थियों को बदलते वैश्विक एवं भारतीय व्यावसायिक परिदृश्य के अनुरूप ज्ञान, कौशल एवं दक्षताओं के सतत विकास पर विशेष बल दिया। संकायध्यक्ष प्रो अमित सिंह ने अपने उद्बोधन मे विद्यार्थियों को नवाचार, उद्यमिता, उद्योग-अकादमिक संवाद तथा विभाग द्वारा आयोजित विभिन्न सेमिनार, कार्यशाला एवं अन्य अकादमिक गतिविधियों में सक्रिय रूप से भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में डॉ सलिल सेठ ने धन्यवाद ज्ञापित करते हुए मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि, विभागाध्यक्ष, विभाग के सभी शिक्षकों एवं नवप्रवेशित विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विभाग के सभी शिक्षक उपस्थित रहे |

‘दीक्षारम्भ-2026’ कार्यक्रम ने विद्यार्थियों के लिए विश्वविद्यालयी जीवन की नई यात्रा के शुभारम्भ के साथ उन्हें शैक्षणिक उत्कृष्टता, कौशल विकास, नवाचार एवं नेतृत्व की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

The post बीबीएयू में नवप्रवेशित एमबीए प्रथम सेमेस्टर के विद्यार्थियों हेतु इंडक्शन प्रोग्राम आयोजित appeared first on Suryoday Bharat.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : निवेशक चाहते हैं कि उनका पैसा ऐसे शेयर्स में लगे, जिनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावना हो। साथ ही, वे ऐसा निवेश विकल्प भी चाहते हैं, जिसमें बाजार के बदलते रुझानों के साथ जरूरी बदलाव किए जा सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह चुनिंदा यूलिप प्लान के जरिए ग्राहकों को वैल्यू और मोमेंटम पर आधारित लंबी अवधि के इक्विटी निवेश का मौका देगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, “यह फंड वैल्यू और मोमेंटम, दोनों को साथ लेकर चलता है। इसका उद्देश्य ऐसी कंपनियों को चुनना है, जिनकी कीमत आकर्षक हो और जिनके शेयर में अच्छा रुझान दिख रहा हो। इससे ग्राहकों को सोच-समझकर निवेश करने का एक आसान और व्यवस्थित तरीका मिलता है। पोर्टफोलियो की हर तीन महीने में समीक्षा होगी। इससे बाजार में कंपनियों की कीमत और उनके प्रदर्शन में बदलाव के हिसाब से निवेश में जरूरी बदलाव किए जा सकेंगे।”

यह फंड बीएसई 500 से चुनी गई 50 कंपनियों में निवेश करेगा और आईसीआईसीआई प्रू बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 कस्टमाइज़्ड इंडेक्स को फॉलो करेगा। यदि किसी कंपनी का शेयर नियामकीय वजह से शामिल नहीं किया जा सकता, तो उसकी जगह अगले योग्य शेयर को चुना जाएगा।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा। 30 जून 2026 तक कंपनी का एयूएम 3.34 लाख करोड़ रुपये था और शुरुआत से कंपनी के पास कोई एनपीए नहीं रहा है।

यह फंड आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, सिग्नेचर एश्योर, सिग्नेचर ऑनलाइन और स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस जैसी यूलिप योजनाओं के जरिए उपलब्ध है।

The post आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प appeared first on Suryoday Bharat.

रक्षाबंधन पर “2030 का भारत” ने लॉन्च किया लेट्स रीडिफाइन रक्षा कैंपेन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, इंदौर : रक्षाबंधन के अवसर पर, भारत में शून्य भुखमरी (SDG 2), गुणवत्तापूर्ण शिक्षा (SDG 4) और स्वच्छ ऊर्जा (SDG 7) की दिशा में कार्यरत नोडल एजेंसी 2030 का भारत ने एक नया कैंपेन फिल्म रिलीज़ किया है, जिसका नाम है “Let’s Redefine Raksha”( लेट्स रीडिफाइन रक्षा )।

फिल्म की शुरुआत कलाई पर बंधती राखी से होती है — एक ऐसा दृश्य जिसे हर भारतीय पहचानता है — और फिर कहानी आगे बढ़ती है एक युवा महिला के साथ, जो अपने ऑफिस में मीटिंग लीड करती है, आत्मविश्वास से शहर की सड़कों पर चलती है और पूरी तरह अपने आप में सहज दिखती है। संदेश स्पष्ट है — असली “रक्षा” का मतलब किसी को बांधकर रखना नहीं, बल्कि उसे इतना अवसर, शिक्षा और सम्मान देना है कि वह खुद अपने दम पर आगे बढ़ सके।

डॉ. अतुल मलिकराम, फाउंडर और चीफ़ एग्ज़ीक्यूटिव ऑफिसर, 2030 का भारत ने कहा, “रक्षाबंधन हमेशा से सुरक्षा और स्नेह का प्रतीक रहा है। इस साल हमने सोचा कि 2030 के भारत के लिए सुरक्षा का असली अर्थ क्या है — और जवाब है अवसर। कक्षाओं में, सड़क विक्रेताओं के बीच और भूख से जूझते समुदायों के साथ काम करते हुए हम रोज़ देखते हैं कि सबसे मज़बूत सुरक्षा वही है जो किसी को अपने पैरों पर खड़ा होना सिखाए।”

यह कैंपेन संस्था की ज़मीनी पहलों से सीधे जुड़ा है — जैसे टीचर्स’ एम्पावरमेंट प्रोग्राम, जिसके तहत अब तक 1,200 से अधिक सरकारी स्कूल शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा चुका है, और प्रोजेक्ट अपलिफ्ट, जिसने 450 से अधिक स्ट्रीट वेंडर्स को ब्रांडिंग और बाज़ार तक पहुंच में मदद की है — यह दर्शाते हुए कि निर्भरता नहीं, सशक्तिकरण ही देखभाल का सबसे सच्चा रूप है।

यह फिल्म अब इंस्टाग्राम पर लाइव है:
https://www.instagram.com/reel/DcaVN5mjK-_/?igsi=MXhlOWhvN2h1bHNlYQ==

2030 का भारत मीडिया, पार्टनर्स और नागरिकों को इस रक्षाबंधन पर इस बातचीत में शामिल होने और रक्षा के मायने को नए सिरे से समझने के लिए आमंत्रित करता है।

2030 का भारत के बारे में
2030 का भारत एक नोडल एजेंसी है जो पूरे भारत में शून्य भुखमरी, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वच्छ ऊर्जा को आगे बढ़ाने का काम करती है — तीन ऐसे सतत विकास लक्ष्य (SDG) जिन्हें रोज़मर्रा की ज़िंदगी में सबसे तेज़ी से बदलाव लाने के लिए चुना गया है। संस्था अब तक 25,000 से अधिक बच्चों और परिवारों तक पहुंच चुकी है।

मीडिया संपर्क:
2030 का भारत
ईमेल: sdg@2030kabharat.com
फ़ोन: +91-9755020247 वे
बसाइट: https://2030kabharat.com

The post रक्षाबंधन पर “2030 का भारत” ने लॉन्च किया लेट्स रीडिफाइन रक्षा कैंपेन appeared first on Suryoday Bharat.

श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक द्वार आयोजित ‘मातृ वंदना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान बेटियों का हुआ सम्मान
भीम प्रकाश शर्मा, हनुमानगढ़ : मां के प्रति श्रद्धा, सम्मानित प्रतिभाओं की चमक और छात्राओं की रंगारंग प्रस्तुतियों से सोमवार को हनुमानगढ़ जंक्शन में अबोहर रोड स्थित श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक का परिसर भावनाओं और उत्साह से सराबोर रहा। कहीं मातृशक्ति के सम्मान में सिर झुके तो कहीं अपनी उपलब्धियों से संस्थान का नाम रोशन करने वाली छात्राओं के चेहरों पर आत्मविश्वास दिखाई दिया। हिंदी, पंजाबी, मराठी और राजस्थानी प्रस्तुतियों ने माहौल में सांस्कृतिक रंग घोले, वहीं मां की प्रेरणा को समर्पित गीतों ने उपस्थित लोगों को भावुक कर दिया। अवसर था स्व. श्रीदेवी मालचंद छाजेड़ (नोहर) की स्मृति में आयोजित ‘मातृवंदना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह-2026’ का।

समारोह का उद्देश्य मातृशक्ति के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करने के साथ छात्राओं की प्रतिभा, उपलब्धियों और सफलता को प्रोत्साहित करना रहा। संस्थान के निदेशक आर.के. जैन ने कहा कि ‘मातृवंदना’ मां के प्रति कृतज्ञता और सम्मान की अभिव्यक्ति का विनम्र प्रयास है। उन्होंने कहा कि इस ऐतिहासिक आयोजन के साथ बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के सतत संकल्प की अनेक सफलताएं जुड़ी हुई हैं।

समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। समाज सेवा के क्षेत्र में डॉ. मिताली अग्रवाल तथा विद्यालय शिक्षा के क्षेत्र में श्रीमती चांदनी चोपड़ा और श्रीमती बिंदु अरोड़ा को सम्मान प्रदान किया गया। संस्थान की पूर्व छात्राओं, जिन्होंने श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक से शिक्षा प्राप्त करने के बाद व्यावसायिक जीवन में उल्लेखनीय सफलता अर्जित की, को भी सम्मानित किया गया। इनमें लवप्रीत कौर, सुरभि यादव, राजवीर कौर, अनु खत्री और शारदा पावड़िया शामिल रहीं।

बोर्ड परीक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर मेरिट में स्थान बनाने वाली छात्राओं खुशप्रीत, शमनदीप, हर्षदीप, अमनदीप और खुशी छाबड़ा को भी सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। सभी सम्मानित प्रतिभाओं को प्रशस्ति पत्र, स्मृति चिह्न और उपहार भेंट किए गए।

समारोह का एक प्रमुख आकर्षण छात्राओं की सांस्कृतिक प्रस्तुतियां रहीं। प्राचार्य दिव्या शर्मा ने बताया कि श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक की छात्राओं ने हिंदी, पंजाबी, मराठी और राजस्थानी भाषाओं में प्रस्तुतियां देकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। ‘मातृवंदना’ पर आधारित प्रस्तुतियों में मां के त्याग, ममता और संस्कारों को भावपूर्ण ढंग से प्रस्तुत किया गया। प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं एसआरएम विद्यालय के विद्यार्थियों ने अपने गायन से मां की प्रेरक स्मृति को जीवंत कर दिया। सैकड़ों दर्शकों ने इन प्रस्तुतियों का आनंद लिया।

समारोह में शहर के पत्रकारों, शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यवसायियों और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय मौजूदगी रही। पत्रकार देवेंद्र शर्मा, मनोज गोयल, गोपाल झा, अदरीश खान, हिमांशु मिड्डा, राजेश अग्रवाल, हरदीप चहल, शिक्षाविद डॉ. सुमन चावला, डॉ. संतोष राजपुरोहित, व्यापारी नेता बालकृष्ण गोल्याण और हरि खदरिया सहित अनेक पत्रकार उपस्थित रहे।

इस अवसर पर जैन आंचलिक समिति के अध्यक्ष दिलीप बोरड़, पूर्व अध्यक्ष प्रकाश जैन, सुरेन्द्र कोठारी, जंक्शन तेरापंथ सभा के अध्यक्ष हरीश दफ्तरी, मंत्री ऋषभ चोरड़िया, महिला मंडल अध्यक्ष मधु दफ्तरी, टाउन अध्यक्ष राजेंद्र बैद, पूर्व अध्यक्ष विनोद बांठिया, किशन बोथरा, किरण देवी छाजेड़, राकेश बोरड़, शांतिलाल बैद, सुभाष बांठिया, लोकेश बैद, विद्याधर बोरड़, शंकर सुराणा, दीपिका जैन, संतोष बांठिया, पिंकी संकलेचा, राजेंद्र चौधरी, भारतेंदु सैनी, मुकेश डूडी, अरुण डूडी, प्रमोद खारीवाल, विद्याधर भादू, महेंद्र शर्मा, किशन गोस्वामी, राजेंद्र स्वामी, रामचन्द्र रिणवा, नरेश मेहन, गुलशन अरोड़ा और सुष्मा बैद सहित अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। श्रीदेवी संस्थान का स्टाफ और छात्राएं भी समारोह में सक्रिय रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में राजकुमार जैन ने सभी अतिथियों एवं गणमान्य नागरिकों का आभार व्यक्त किया। मंच संचालन आनंद जैन ने किया। समारोह के अंत में सम्मानित प्रतिभाओं के सम्मान में सहभोज का आयोजन किया गया।

‘मातृवंदना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह’ ने एक बार फिर यह संदेश दिया कि शिक्षा केवल रोजगार का माध्यम नहीं, बल्कि संस्कार, आत्मविश्वास और समाज में सकारात्मक योगदान की नींव भी है। मां के सम्मान और बेटियों की उपलब्धियों को एक ही मंच पर प्रतिष्ठा देकर आयोजन ने बालिका शिक्षा और महिला सशक्तीकरण के संकल्प को भी मजबूती प्रदान की।

The post श्रीदेवी महिला पॉलिटेक्निक द्वार आयोजित ‘मातृ वंदना एवं प्रतिभा सम्मान समारोह में प्रतिभावान बेटियों का हुआ सम्मान appeared first on Suryoday Bharat.

महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बीबीएयू में मंथन, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बताया विकास की कुंजी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय में सोमवार 24 अगस्त को इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड न्यूट्रीशन और सेंटर फॉर इनोवेशन, इनक्यूबेशन एंड इंटरप्रेन्योरशिप के संयुक्त तत्वावधान में ‘महिला उद्यमिता (Women Enterpreneurship)’ विषय पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के तौर पर प्रो. सुनीता मिश्रा मौजूद रहीं। साथ ही पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल की प्रो. शैलजा दीक्षित ऑनलाइन माध्यम से कार्यक्रम में जुड़ी। इसके अतिरिक्त मंच पर इंस्टीट्यूशन इनोवेशन काउंसिल, बीबीएयू के अध्यक्ष प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा एवं डिपार्टमेंट ऑफ फूड एंड न्यूट्रीशन की विभागाध्यक्ष प्रो. नीतू सिंह मौजूद रहीं। प्रो. नीतू सिंह ने कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों का स्वागत किया एवं सभी को कार्यक्रम के उद्देश्य एवं रुपरेखा से अवगत कराया।

मुख्य वक्ता प्रो. सुनीता मिश्रा ने सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) की आवश्यकता एवं उन्हें प्राप्त करने के प्रभावी तरीकों पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि SDGs को स्थानीय स्तर पर अपनाकर सामाजिक, आर्थिक एवं पर्यावरणीय क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाया जा सकता है। उन्होंने बदलती जीवनशैली का उल्लेख करते हुए कहा कि आज की युवा पीढ़ी स्वस्थ एवं पौष्टिक आहार के प्रति अधिक जागरूक हो रही है और मिलेट्स, माइक्रोग्रीन्स जैसे पोषक खाद्य पदार्थों को अपने आहार में शामिल कर रही है। प्रो. मिश्रा ने बताया कि स्वस्थ खान-पान की बढ़ती मांग के साथ मिलेट आधारित खाद्य एवं बेकरी उत्पादों से जुड़े नए उद्यम भी तेजी से उभर रहे हैं। इन क्षेत्रों को महिला उद्यमिता से जोड़कर महिलाओं के लिए स्वरोजगार एवं आर्थिक सशक्तीकरण के नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। उन्होंने कहा कि महिलाएं मिलेट आधारित उत्पाद, हेल्दी बेकरी प्रोडक्ट्स और माइक्रोग्रीन्स जैसे क्षेत्रों में उद्यम स्थापित कर न केवल आत्मनिर्भर बन सकती हैं, बल्कि स्वस्थ समाज के निर्माण और सतत विकास लक्ष्यों की प्राप्ति में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकती हैं।

पंडित सुंदरलाल शर्मा केंद्रीय व्यावसायिक शिक्षा संस्थान, भोपाल की प्रो. शैलजा दीक्षित ने उद्यमिता को केवल व्यवसाय तक सीमित न मानते हुए इसे एक महत्वपूर्ण जीवन कौशल बताया। उन्होंने कहा कि उद्यमिता व्यक्ति में पहल करने, समस्याओं का समाधान खोजने, नवाचार करने, संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने, निर्णय लेने, वित्तीय समझ विकसित करने, आत्मविश्वास और जोखिम उठाने जैसी क्षमताओं का विकास करती है। प्रो. दीक्षित ने बताया कि आज के समय में व्यवसाय एवं उद्यमिता के क्षेत्र में महिलाओं का प्रतिनिधित्व बेहद आवश्यक है। महिलाओं में मौजूद रचनात्मकता, नेतृत्व क्षमता और नए अवसरों को पहचानने की क्षमता को उद्यमिता से जोड़कर उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सकता है। उन्होंने जोर दिया कि महिला उद्यमियों की बढ़ती भागीदारी न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में सहायक होगी, बल्कि नए विचारों और नवाचारों के माध्यम से समाज एवं अर्थव्यवस्था के विकास में भी महत्वपूर्ण योगदान देगी।

प्रो. नवीन कुमार अरोड़ा ने अपने संबोधन में कहा कि वर्तमान समय में महिलाओं की उद्यमिता के क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि देखने को मिल रही है। उन्होंने किरण मजूमदार-शॉ जैसी सफल महिला उद्यमी तथा नायका(Naykaa) जैसी कंपनियों का उदाहरण देते हुए बताया कि महिलाओं ने अपने नवाचार, नेतृत्व क्षमता, दृढ़ संकल्प और व्यावसायिक कौशल के माध्यम से उद्यमिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय पहचान बनाई है। उन्होंने विश्वविद्यालय द्वारा प्रारंभ की गई सेक्शन-8 कंपनी ‘नवकल्पना’ का भी उल्लेख करते हुए कहा कि ऐसे प्रयास विद्यार्थियों में नवाचार एवं उद्यमशीलता की भावना को विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने उत्तराखंड जैसे पहाड़ी क्षेत्रों का उदाहरण देते हुए बताया कि वहां बड़ी संख्या में महिलाएं गृह उद्योग, हस्तशिल्प, स्थानीय उत्पादों तथा छोटे व्यवसायों से जुड़कर आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने इस बात पर विशेष जोर दिया कि विभागीय स्तर पर शिक्षकों को विद्यार्थियों के साथ नियमित रूप से ब्रेनस्टॉर्मिंग गतिविधियां करनी चाहिए, ताकि उनमें नए विचारों, नवाचार, समस्या-समाधान और उद्यमिता की सोच विकसित हो सकें।

अंत में आयोजन समिति की ओर से मुख्य वक्ता को स्मृति चिन्ह देकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया गया। साथ ही डॉ. माधवी डेनियल ने धन्यवाद ज्ञापित किया।

समस्त कार्यक्रम के दौरान प्रो. शालिनी अग्रवाल, प्रो. शूरा दारापुरी, डॉ. प्रियंका शंकर, अन्य शिक्षक, शोधार्थी एवं विद्यार्थी मौजूद रहे।

The post महिला उद्यमिता को बढ़ावा देने पर बीबीएयू में मंथन, नवाचार और आत्मनिर्भरता को बताया विकास की कुंजी appeared first on Suryoday Bharat.

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : सोमवार 24.08.2026 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया l उन्होंने स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराने तथा वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश आरपीएफ को दिए, जिससे यात्रियों एवं उनके परिजनों को स्टेशन परिसर में आवागमन में सुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया मे जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।

इस अवसर पर स्टेशन निदेशक गौरव दीक्षित सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

The post मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण, पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश appeared first on Suryoday Bharat.

मंडल रेल प्रबंधक ने बेस किचन एवं अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का किया औचक निरीक्षण
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : यात्रियों को सुरक्षित, स्वच्छ एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन तथा पेयजल उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव के साथ रविवार अम्बुज होटल एंड रियल एस्टेट प्राइवेट लिमिटेड द्वारा संचालित आईआरसीटीसी बेस किचन, सिगरा, वाराणसी का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने भोजन तैयार करने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण एवं रख-रखाव, पैकेजिंग, साफ-सफाई, स्वच्छता तथा भोजन तैयार करने में उपयोग किए जा रहे पानी की गुणवत्ता से संबंधित व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया। उन्होंने निर्देश दिए कि भोजन तैयार करने से लेकर पैकिंग तक प्रत्येक चरण में निर्धारित खाद्य सुरक्षा एवं गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए।
आशीष जैन ने पेयजल की गुणवत्ता की नियमित जांच करने, जल भंडारण टैंकों एवं पाइपलाइनों की नियमित सफाई कराने तथा भोजन एवं पेयजल के लिए केवल निर्धारित मानकों के अनुरूप स्वच्छ पानी का उपयोग सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान पीएलएम मशीन, डो नीडिंग मशीन एवं एग्जॉस्ट मशीन अकार्यशील पाई गईं। इस पर मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को इन मशीनों की खराबी तत्काल दूर कर उनकी कार्यशीलता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके पश्चात मंडल रेल प्रबंधक ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 07 पर खड़ी गाड़ी संख्या 22589 बनारस–हडपसर (पुणे) अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का भी औचक निरीक्षण किया। उन्होंने पैंट्री कार में साफ-सफाई एवं स्वच्छता, खाद्य सामग्री के सुरक्षित एवं स्वच्छ रख-रखाव तथा उपलब्ध सुविधाओं का निरीक्षण किया। अकार्यशील मशीनों को शीघ्र ठीक कराने के निर्देश देते हुए पैंट्री मैनेजर को यात्रियों को रेलवे द्वारा अनुमोदित ब्रांड की गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री निर्धारित दरों पर उपलब्ध कराने के लिए निर्देशित किया।

इसके उपरांत जैन ने बनारस स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या 08 पर आरती एंटरप्राइजेज द्वारा संचालित भोजनालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने किचन की साफ-सफाई बनाए रखने तथा खाद्य सामग्री को व्यवस्थित एवं सुरक्षित तरीके से रखने के निर्देश दिए।

मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराना रेलवे की प्राथमिकताओं में शामिल है। इस संबंध में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी तथा भोजन की गुणवत्ता, स्वच्छता और खाद्य सुरक्षा मानकों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाएगी।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सुश्री प्रशस्ति श्रीवास्तव, आईआरसीटीसी के जेजीएम सुभाष चंदेर, एग्जीक्यूटिव अमन कुमार, मंडल वाणिज्य निरीक्षक दीपक पाठक, पैंट्री कार के मैनेजर एवं संबंधित कर्मचारी उपस्थित थे

The post मंडल रेल प्रबंधक ने बेस किचन एवं अमृत भारत एक्सप्रेस की पैंट्री कार का किया औचक निरीक्षण appeared first on Suryoday Bharat.

वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ महत्वपूर्ण पहल – टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में बोले मौर्य
अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी, लखनऊ / प्रयागराज : उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार रामांशा, नैनी, प्रयागराज में आयोजित ‘टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव’ को संबोधित किया। इस अवसर पर उन्होंने उत्तर प्रदेश के स्थानीय स्वाद, पारंपरिक खान-पान और विशिष्ट व्यंजनों को देश-दुनिया तक पहुंचाने में उल्लेखनीय योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया।

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश केवल अपनी ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत के लिए ही नहीं, बल्कि अपनी समृद्ध खान-पान की परंपरा के लिए भी पूरे देश में विशिष्ट पहचान रखता है। प्रदेश के अलग-अलग जनपदों के पारंपरिक व्यंजन वहां की संस्कृति, कृषि, स्थानीय संसाधनों और जीवनशैली से जुड़े हुए हैं। ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ पहल उत्तर प्रदेश के प्रत्येक जनपद के पारंपरिक स्वाद और विशिष्ट खान-पान को नई पहचान देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य केवल स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देना नहीं है, बल्कि इनके माध्यम से स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूत करना, रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा करना तथा प्रदेश के छोटे उद्यमियों, कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों को बाजार उपलब्ध कराना भी है। जब किसी जनपद के विशिष्ट व्यंजन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार मिलता है तो उसका सीधा लाभ उससे जुड़े किसानों, खाद्य प्रसंस्करण करने वाले उद्यमियों, महिलाओं के स्वयं सहायता समूहों, कारीगरों और छोटे कारोबारियों तक पहुंचता है।

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश की पहचान उसके गांवों, किसानों, कारीगरों, महिलाओं और युवाओं से है। डबल इंजन की सरकार इन्हीं वर्गों को विकास की मुख्यधारा से जोड़कर प्रदेश को नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए लगातार कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में जिस गति और व्यापक स्तर पर विकास कार्य हुए हैं, उतना विकास पिछली सरकारों के कार्यकाल में नहीं हुआ। आज देश में सड़क, रेल, एयरपोर्ट, डिजिटल कनेक्टिविटी, उद्योग, रोजगार, पर्यटन और आधारभूत सुविधाओं के क्षेत्र में तेजी से काम हो रहा है।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देश के सामने 2047 तक विकसित भारत बनाने का संकल्प रखा है। यह केवल सरकार का लक्ष्य नहीं, बल्कि देश के प्रत्येक नागरिक का संकल्प होना चाहिए। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का निर्माण सरकार अकेले नहीं कर सकती। इसके लिए किसान, मजदूर, व्यापारी, उद्यमी, युवा, महिलाएं और समाज का प्रत्येक नागरिक अपनी भूमिका निभाए।

उन्होंने उपस्थित लोगों का आह्वान करते हुए कहा कि “आज हम जो श्रमदान, सेवा और राष्ट्र निर्माण का कार्य कर रहे हैं, वह केवल आज के लिए नहीं है। आज किया गया श्रमदान आपके बच्चों के बेहतर भविष्य की नींव तैयार करेगा।” हमें आने वाली पीढ़ियों के लिए ऐसा भारत बनाना है, जहां अवसरों की कमी न हो, युवाओं को रोजगार और स्वरोजगार मिले, महिलाओं को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने का अवसर मिले और गांवों की प्रतिभा को वैश्विक मंच प्राप्त हो।

मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्थानीय उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों को बाजार से जोड़ने के लिए सरकार द्वारा निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ जैसी पहलें स्थानीयता को आर्थिक शक्ति में बदलने का माध्यम बन सकती हैं। प्रदेश के प्रत्येक जनपद के विशिष्ट स्वाद को ब्रांडिंग, पैकेजिंग, आधुनिक तकनीक और डिजिटल मार्केटिंग के माध्यम से देश-दुनिया के उपभोक्ताओं तक पहुंचाया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में स्वयं सहायता समूहों की महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य कर रही हैं। स्थानीय खाद्य उत्पादों और पारंपरिक व्यंजनों के क्षेत्र में भी महिला समूहों को आगे बढ़ाकर उन्हें उद्यमिता से जोड़ा जा सकता है। इससे ग्रामीण महिलाओं की आय बढ़ेगी और परिवार के साथ-साथ गांव की अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी।

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का प्रयास है कि स्थानीय स्वाद स्थानीय रोजगार का माध्यम बने और उत्तर प्रदेश के पारंपरिक व्यंजन प्रदेश की आर्थिक एवं सांस्कृतिक पहचान का हिस्सा बनें। उन्होंने कॉन्क्लेव में प्रतिभागियों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के स्वाद को देश-दुनिया तक पहुंचाने वाले सभी लोग प्रदेश की समृद्ध विरासत के ब्रांड एंबेसडर हैं।

कार्यक्रम के दौरान उप मुख्यमंत्री ने स्थानीय व्यंजनों एवं उत्तर प्रदेश की खान-पान परंपरा को नई पहचान दिलाने में योगदान देने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

उन्होंने कहा कि विकसित उत्तर प्रदेश ही विकसित भारत की मजबूत नींव बनेगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में उत्तर प्रदेश विकास, रोजगार, निवेश, पर्यटन, उद्यमिता और सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के क्षेत्र में लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे विकास और राष्ट्र निर्माण के इस अभियान में अपनी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करें तथा 2047 के विकसित भारत के संकल्प को जन-जन का संकल्प बनाएं।

The post वैश्विक पहचान दिलाने की दिशा में ‘एक जनपद, एक व्यंजन’ महत्वपूर्ण पहल – टेस्ट ऑफ उत्तर प्रदेश कॉन्क्लेव में बोले मौर्य appeared first on Suryoday Bharat.