रेलवे Archives - Suryoday Bharat

दृष्टिबाधित रेल कर्मियों के सशक्तिकरण दिशा में उत्तर रेलवे की पहल : महाप्रबंधक द्वारा 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस वितरित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : दिव्यांगजन अधिकार अधिनियम, 2016 के प्रावधानों के अनुरूप, राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे ने मंगलवार राष्ट्रीय रेल संग्रहालय, चाणक्यपुरी में उत्तर रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारियों को 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस वितरित किए। इस पहल का उद्देश्य दृष्टिबाधित कर्मचारियों को आधुनिक सहायक उपकरण उपलब्ध कराकर उनके आधिकारिक कार्यों को अधिक आसान, सुगम और प्रभावी बनाना है।

इस अवसर पर राजेश कुमार पाण्डेय, महाप्रबंधक उत्तर रेलवे ने कहा, “उत्तर रेलवे द्वारा दृष्टिबाधित रेल कर्मचारियों को आधुनिक तकनीक से युक्त स्मार्ट ग्लास प्रदान करने की एक महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। इस अवसर पर उत्तर रेलवे से कुल 123 दृष्टिवाधितों को लाभ मिल सकेगा। प्रथम चरण में प्रधान कार्यालय के कुल 16 दृष्टिबाधितों स्मार्ट ग्लास वितरित किये गए थे। इससे कर्मचारियों को कार्यस्थल के साथ-साथ दैनिक जीवन में भी अधिक सहजता और आत्मविश्वास के साथ कार्य करने में मदद मिलेगी।”

इस अवसर पर श्री हर्ष खरे, अपर महाप्रबंधक, उत्तर रेलवे, सुजीत कुमार मिश्रा, प्रधान मुख्य कार्मिक अधिकारी, उत्तर रेलवे, सभी विभागाध्यक्ष तथा उत्तर रेलवे की मान्यता प्राप्त यूनियनों एवं संघों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान, कर्मचारियों ने स्मार्ट ग्लासेस के उपयोग, उनकी उपयोगिता और दैनिक कार्यों में मिलने वाली सहायता के बारे में अपने सकारात्मक अनुभव भी साझा किए।

दृष्टिबाधित रेलवे कर्मचारियों से प्राप्त फीडबैक बेहद सकारात्मक रहा। कर्मचारियों ने बताया कि ये स्मार्ट ग्लासेस उनके कार्यों को अधिक आसानी से और प्रभावी ढंग से करने में मददगार हैं।

उत्तर रेलवे के दृष्टिबाधित कर्मचारियों को वितरित किए गए 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस का विवरण निम्नानुसार है:

मुख्यालय : 17

दिल्ली मंडल : 28

लखनऊ मंडल : 13

अंबाला मंडल : 10

मुरादाबाद मंडल : 19

फिरोजपुर मंडल : 5

आलमबाग वर्कशॉप : 19

जगाधरी वर्कशॉप : 3

चारबाग वर्कशॉप : 9

यह पहल उत्तर रेलवे की समावेशिता और समान अवसर के प्रति प्रतिबद्धता को और मजबूत करती है। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सभी कर्मचारी, अपनी चुनौतियों के बावजूद, आवश्यक आधुनिक और सहायक उपकरणों के साथ अपने कार्यों को कुशलतापूर्वक पूरा कर सकें।

The post दृष्टिबाधित रेल कर्मियों के सशक्तिकरण दिशा में उत्तर रेलवे की पहल : महाप्रबंधक द्वारा 123 ज्योति एआई स्मार्ट ग्लासेस वितरित appeared first on Suryoday Bharat.

उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा चाणक्यपुरी के इको पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : पर्यावरण संरक्षण और हरित पहलों की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए उत्तरी रेलवे ने चाणक्यपुरी स्थित इको पार्क में एक विशाल वृक्षारोपण अभियान का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का आयोजन उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा किया गया था।

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक राजेश कुमार पाण्डेय ने मुख्य अतिथि के रूप में इस अभियान का नेतृत्व किया और रेलवे की भूमि पर हरित क्षेत्र को बढ़ाने, जलवायु परिवर्तन से निपटने और पारिस्थितिक संतुलन को बढ़ावा देने की रेलवे की प्रतिबद्धता पर बल दिया।

उत्तर रेलवे के अपर महाप्रबंधक हर्ष खरे ने उत्तरी रेलवे के प्रमुख विभागाध्यक्षों और वरिष्ठ कार्यकारी अधिकारियों के साथ इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लिया। नेतृत्व टीम ने मिलकर इको पार्क परिसर में स्वदेशी और छायादार पौधों के कई पौधे रोपे।

इस अवसर पर बोलते हुए, महाप्रबंधक ने हरित अभियान के आयोजन की पहल करने के लिए उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन के प्रयासों की सराहना की। उन्होंने इस बात पर प्रकाश डाला कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण उत्तरी रेलवे के परिचालन दृष्टिकोण के केंद्र में बना हुआ है, और उन्होंने अधिकारियों तथा कर्मचारियों से नए रोपे गए पौधों की निरंतर देखभाल करने का आह्वान किया।

उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन ने सामाजिक और पर्यावरणीय कार्यों के प्रति अपनी निरंतर प्रतिबद्धता को दोहराया और भविष्य में विभिन्न मंडलों में इसी तरह के स्थिरता कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प लिया।

कार्यक्रम के दौरान, एस. एल. वाधवा, अध्यक्ष, वीरेंद्र कुमार, महासचिव, बी. बी. गर्ग, कार्यकारी अध्यक्ष, NRPOA एवं अमित जैन, महासचिव, वीरेंद्र भारती, वित्त सचिव, जतिंदर कुमार, सचिव आईआरपीओएफ उपस्थित थे।

The post उत्तर रेलवे प्रमोटी ऑफिसर्स एसोसिएशन द्वारा चाणक्यपुरी के इको पार्क में वृक्षारोपण अभियान का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रियंका गोस्वामी, पूर्वोत्तर रेलवे – इज्जतनगर मंडल का बढ़ाया मान
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बरेली : युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा घोषित राष्ट्रीय खेल पुरस्कार- 2025 के तहत पूर्वोत्तर रेलवे, इज्जतनगर मंडल में ओएसडी के पद पर कार्यरत अंतरराष्ट्रीय रेस वॉकर प्रियंका गोस्वामी को प्रतिष्ठित अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। उनकी इस उपलब्धि से पूर्वोत्तर रेलवे एवं इज्जतनगर मंडल का गौरव बढ़ा है।

प्रियंका गोस्वामी ने रेस वॉकिंग के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए देश का गौरव बढ़ाया है। बर्मिंघम राष्ट्रमंडल खेल-2022 में उन्होंने 10,000 मीटर रेस वॉक स्पर्धा में रजत पदक जीतकर उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की थी। वर्ष 2023 में बैंकॉक में आयोजित एशियाई एथलेटिक्स चैंपियनशिप में उन्होंने 20 किलोमीटर रेस वॉक में रजत पदक प्राप्त किया। इसके अतिरिक्त प्रियंका गोस्वामी टोक्यो ओलंपिक-2020 एवं पेरिस ओलंपिक-2024 में भी भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं।

प्रियंका गोस्वामी को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुने जाने पर मंडल रेल प्रबंधक, इज्जतनगर सुश्री वीणा सिन्हा ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि प्रियंका गोस्वामी का अर्जुन पुरस्कार के लिए चयन इज्जतनगर मंडल एवं पूर्वोत्तर रेलवे के लिए गौरव का विषय है। उनकी उपलब्धियां भारतीय रेलवे के खिलाड़ियों तथा युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने प्रियंका गोस्वामी के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि वह भविष्य में भी देश एवं भारतीय रेलवे का नाम रोशन करती रहेंगी।

इस अवसर पर अपर मंडल रेल प्रबंधक मनोज कुमार, मंडल क्रीड़ा अधिकारी राजकुमार एवं मंडल क्रीड़ा सचिव श्रीमती गीता शर्मा सहित इज्जतनगर मंडल के समस्त खिलाड़ियों ने प्रियंका गोस्वामी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

The post अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित होंगी प्रियंका गोस्वामी, पूर्वोत्तर रेलवे – इज्जतनगर मंडल का बढ़ाया मान appeared first on Suryoday Bharat.

पमरे : ग्वालियर – चंबल अंचल :- रेल मंत्री वैष्णव ने कैलारस – सबलगढ़ – वीरपुर गेज- परिवर्तित रेल खंड का किया उद्घाटन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, ​​नई दिल्ली / भोपाल / ग्वालियर : रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया, और मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने संयुक्त रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से मध्य प्रदेश में ब्रॉडगेज में परिवर्तित कैलारस- सबलगढ़- वीरपुर रेल खंड का वर्चुअल उद्घाटन किया। इस अवसर पर अतिथियों ने ग्वालियर-कैलारस ट्रेन सेवा के वीरपुर तक विस्तार को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

​ग्रामीण एवं जनजातीय क्षेत्रों को सीधा लाभ

ग्वालियर – कैलारस ट्रेन सेवा के वीरपुर तक विस्तार से वीरपुर, विजयपुर और सबलगढ़ सीधे ग्वालियर से जुड़ गए हैं। इससे ग्रामीण और जनजातीय अंचलों के यात्रियों को किफायती, सुरक्षित और सुगम यात्रा की सुविधा मिलेगी। बेहतर रेल संपर्क से स्थानीय निवासियों के लिए शिक्षा, बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं और रोजगार के अवसरों तक पहुंच आसान होगी, साथ ही स्थानीय व्यापार को भी बढ़ावा मिलेगा।

​100 से अधिक गांवों को सीधा लाभ, कोटा तक होगा विस्तार

संबोधन के दौरान रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि 56 किलोमीटर लंबे कैलारस-वीरपुर खंड का आमान परिवर्तन ग्वालियर-चंबल क्षेत्र के लिए एक बड़ा मील का पत्थर है। इससे मुरैना जिले की बानमोर, जौरा, कैलारस, सबलगढ़ और श्योपुर जिले की वीरपुर, श्योपुर तथा कराहल तहसीलों के 100 से अधिक गांवों को सीधा लाभ पहुंचेगा। उन्होंने बताया कि इस रेल लाइन को आगे श्योपुर कलां और अंततः कोटा तक बढ़ाया जाएगा, जिससे यह अंचल प्रमुख शैक्षणिक और औद्योगिक केंद्रों से जुड़ जाएगा।

चरणबद्ध तरीके से चालू किए गए रेल खंड: ​

इस परियोजना के तहत अब तक विभिन्न खंडों को चरणबद्ध तरीके से यात्री यातायात के लिए खोला गया है:-

​बिरलानगर से रायरू (11 किमी): मई 2023 में चालू किया गया।

रायरू से सुमावली (22 किमी): अगस्त 2023 में चालू किया गया।

​सुमावली से जौरा (14 किमी): नवंबर 2023 में यातायात के लिए खोला गया।

​जौरा से कैलारस (14 किमी): फरवरी 2024 में चालू किया गया।

कैलारस से सबलगढ़ (29 किमी): वर्ष 2025 में यात्री ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ।

सबलगढ़ से वीरपुर (27 किमी): वर्ष 2026 में यातायात के लिए खोला गया।

वैष्णव ने बताया कि वीरपुर से सेरोनी रोड (37 किमी) और सेरोनी रोड से श्योपुर कलां (33 किमी) तक का कार्य लगभग पूरा हो चुका है। आगामी कुछ ही महीनों में संपूर्ण ग्वालियर-श्योपुर कलां रेल लाइन जनता को समर्पित कर दी जाएगी।

मध्य प्रदेश में रेलवे विकास की नई ऊंचाई

​बजट में 24 गुना वृद्धि : मध्य प्रदेश के लिए वार्षिक रेल बजट 2009-14 के औसत ₹ 632 करोड़ से बढ़कर वर्ष 2026-27 में ₹ 15,188 करोड़ हो गया है।

​₹ 1.55 लाख करोड़ की परियोजनाएं

वर्तमान में राज्य में लगभग ₹ 1.55 लाख करोड़ की रेल परियोजनाएं प्रगति पर हैं।

स्टेशन पुनर्विकास और आधुनिक ट्रेनें

राज्य के 80 रेलवे स्टेशनों का पुनर्विकास किया जा रहा है। मध्य प्रदेश में 5 वंदे भारत और 7 अमृत भारत ट्रेनें संचालित हो रही हैं।

रोजगार और आधुनिकीकरण:

2014 से अब तक भारतीय रेलवे में 5.54 लाख से अधिक नियुक्तियां की जा चुकी हैं। संपूर्ण विद्युतीकरण से डीजल और आयातित ईंधन पर निर्भरता में भारी कमी आई है।

​केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य एम. सिंधिया ने कहा कि यह ग्वालियर – चंबल अंचल के लिए ऐतिहासिक दिन है। कैलारस खंड से प्रतिदिन लगभग 10,000 लोग लाभान्वित हो रहे थे, और अब वीरपुर तक विस्तार से यह लाभ बड़े पैमाने पर जनता तक पहुंचेगा। यह रेल संपर्क केवल यातायात का साधन नहीं, बल्कि विकास और आधुनिक सेवाओं का सेतु है।

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि मनमाड – इंदौर नई लाइन और चंबल क्षेत्र का रेल विस्तार ग्वालियर – चंबल और मालवा अंचल को आपस में मजबूती से जोड़ेगा। इससे एक नया औद्योगिक कॉरिडोर विकसित होगा, जिससे बैटरी एनर्जी स्टोरेज, फुटवियर, हाइड्रोजन मैन्युफैक्चरिंग और पर्यटन जैसे उभरते क्षेत्रों को बड़ा संबल मिलेगा।

​कार्यक्रम में मध्य प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष नरेंद्र सिंह तोमर, मुरैना सांसद शिवमंगल सिंह तोमर सहित कई गणमान्य नागरिक और अधिकारी उपस्थित रहे।

The post पमरे : ग्वालियर – चंबल अंचल :- रेल मंत्री वैष्णव ने कैलारस – सबलगढ़ – वीरपुर गेज- परिवर्तित रेल खंड का किया उद्घाटन appeared first on Suryoday Bharat.

मंडल रेल प्रबंधक ने कप्तानगंज-थावे रेल खंड का किया व्यापक निरीक्षण, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, वाराणसी : रेल संरक्षा को सुदृढ़ करने, स्टेशनों पर स्वच्छता एवं यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने तथा रेलवे परिसंपत्तियों के समुचित रख-रखाव के उद्देश्य से मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी आशीष जैन ने मंगलवार 18 अगस्त,2026को मंडलीय अधिकारियों के साथ कप्तानगंज-थावे रेल खंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बोदरवार, लक्ष्मीगंज, रामकोला, बड़हरागंज, पडरौना, कठकुईयां, दुदही, तमकुही रोड, तरयासुजान एवं सासामूसा स्टेशनों के साथ-साथ समपार संख्या 99B1 एवं 70C तथा पडरौना रेलवे कॉलोनी का भी गहन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने विभिन्न स्टेशनों पर परिचालनिक एवं संरक्षा व्यवस्थाओं, स्टेशन पैनल, रिले रूम, IPS रूम, संरक्षा उपकरण, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, प्लेटफॉर्म, सर्कुलेटिंग एरिया, यात्री शेड तथा साफ-सफाई का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को यात्रियों को शुद्ध पेयजल, स्वच्छ वातावरण तथा बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ सभी व्यवस्थाओं का नियमित रख-रखाव सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सर्वप्रथम बोदरवार स्टेशन के निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने दोहरीकरण योजना के अंतर्गत चल रहे क्षमता विस्तार एवं यात्री सुविधा विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से कार्ययोजना एवं प्रगति की जानकारी लेते हुए सभी कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में उच्च गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि विकास कार्यों के दौरान रेल संरक्षा एवं यात्रियों की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए तथा विभिन्न विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें।

उन्होंने कप्तानगंज-लक्ष्मीगंज रेल खंड के किमी 122/11-12 पर स्थित समपार संख्या 99B1 का निरीक्षण करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने गेट सिगनल, चेतावनी बोर्ड, हाईट गेज, CLS पैनल, बूम लॉकिंग, सड़क की सतह, स्पीड ब्रेकर एवं साफ-सफाई आदि की जांच की। उन्होंने टूटे हुए फर्श की मरम्मत कराने के निर्देश दिए। साथ ही गेटमैन श्री हरिनारायण प्रसाद का संरक्षा ज्ञान परखा तथा सेफ्टी काउंसलर के माध्यम से गेटमैनों को समय-समय पर संरक्षा नियमों एवं नवीनतम निर्देशों की जानकारी देने के निर्देश दिए।

बड़हरागंज-पडरौना के मध्य किमी 97/10-11 पर स्थित समपार संख्या 70C का भी संरक्षा निरीक्षण किया गया। यहां गेट सिगनल, संरक्षा उपकरण, CLS पैनल, हाईट गेज, चेतावनी बोर्ड, सड़क की सतह एवं स्पीड ब्रेकर आदि की जांच की गई। मंडल रेल प्रबंधक ने गेटमैन श्री अशोक पासवान का संरक्षा ज्ञान परखा तथा निर्धारित संरक्षा नियमों एवं प्रक्रियाओं का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने लक्ष्मीगंज स्टेशन पर पैनल रूम, संरक्षा उपकरण, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया तथा प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया गया। यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए शेड में पंखे लगाने तथा स्टेशन परिसर में पेड़ के पास बने चबूतरे के संबंध में आवश्यक सुधार के निर्देश दिए गए। मंडल रेल प्रबंधक ने क्षेत्रीय व्यापारियों से भी भेंट कर उनकी आवश्यकताओं एवं सुझावों का संज्ञान लिया।

उन्होंने रामकोला स्टेशन पर स्टेशन पैनल, रिले रूम, IPS रूम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया गया। उन्होंने व्यापार मंडल के सदस्यों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं की जानकारी ली तथा नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया।

उन्होंने बड़हरागंज स्टेशन पर स्टेशन पैनल, संरक्षा रिकॉर्ड, रिले रूम, IPS रूम, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया एवं प्लेटफॉर्म का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन अधीक्षक एवं पॉइंटमैन से गाड़ियों के परिचालन तथा यात्री सुविधाओं के संबंध में जानकारी ली।
इसके पश्चात उन्होंने पडरौना स्टेशन पर स्टेशन पैनल, संरक्षा उपकरण, रिले रूम, पेयजल एवं प्रकाश व्यवस्था, सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म तथा यात्री शेड का निरीक्षण किया गया। उन्होंने स्टेशन अधीक्षक से परिचालनिक व्यवस्था एवं यात्री सुविधाओं की जानकारी ली तथा वाटर बूथ पर पेयजल की गुणवत्ता भी परखी। स्टेशन पर चल रहे पुनर्विकास कार्यों का मानचित्र के माध्यम से अवलोकन कर कार्ययोजना की जानकारी ली और सभी निर्माण कार्य उच्च गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए।

पडरौना रेलवे कॉलोनी का निरीक्षण कर कॉलोनी में आपूर्ति किए जाने वाले पेयजल की गुणवत्ता एवं बरसाती पानी की निकासी व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने जल निकासी की पुख्ता व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए, ताकि जलभराव की स्थिति उत्पन्न न हो। साथ ही खराब एवं जर्जर रेलवे आवासों को नियमानुसार परित्यक्त घोषित करने की कार्रवाई के निर्देश दिए।

तदुपरांत उन्होंने कठकुईयां स्टेशन पर प्लेटफॉर्म, स्टेशन पैनल, पावर डिस्ट्रीब्यूशन पैनल, सर्कुलेटिंग एरिया एवं अन्य यात्री सुविधाओं तथा साफ-सफाई का निरीक्षण किया गया।

दुदही स्टेशन पर यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई एवं परिचालनिक व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाओं के समुचित रख-रखाव के निर्देश दिए गए।

मंडल रेल प्रबंधक जैन ने तमकुही रोड स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं संरक्षा उपकरणों का निरीक्षण किया गया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन स्टोर को इलेक्ट्रिक पैनल में विकसित करने के निर्देश दिए। उन्होंने तमकुही रोड नगर पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती सोनिया जायसवाल से औपचारिक वार्ता कर क्षेत्रीय जनता की आवश्यकताओं एवं सुझावों की जानकारी ली।

तदुपरांत तरयासुजान स्टेशन पर यात्री सुविधाओं एवं परिचालनिक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया तथा स्वच्छता, शुद्ध पेयजल एवं बेहतर यात्री सुविधाओं के साथ सुरक्षित एवं सुचारु परिचालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

इसके बाद उन्होंने सासामूसा स्टेशन पर पैनल रूम के सामने टीन शेड के साथ बेंच एवं पंखे लगाने के निर्देश दिए गए। पेड़ के पास अनावश्यक कंक्रीट हटाकर चबूतरा बनाने तथा आम जनता की समस्याओं एवं आवश्यकताओं का संज्ञान लेने के निर्देश भी दिए गए।

मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि रेलवे कर्मचारियों के लिए सुरक्षित एवं बेहतर आवासीय वातावरण सुनिश्चित करने तथा कॉलोनी की मूलभूत सुविधाओं के नियमित रख-रखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए।

निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल इंजीनियर द्वितीय विनीत कुमार, वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक बलेन्द्र पॉल, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक प्रशस्ति श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल संरक्षा अधिकारी आशुतोष गुप्ता, वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सामान्य) कुँवर सिंह यादव, वरिष्ठ मंडल सिगनल एवं दूरसंचार इंजीनियर द्वितीय अमित मणि त्रिपाठी, सहायक मंडल इंजीनियर मनीष त्रिपाठी सहित संबंधित विभागों के वरिष्ठ पर्यवेक्षक उपस्थित थे।

मंडल रेल प्रबंधक ने निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को आपसी समन्वय एवं टीम भावना के साथ कार्य करते हुए रेल संरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, विकास एवं अनुरक्षण कार्यों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने तथा यात्रियों को स्वच्छ, सुरक्षित एवं बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।

सुरक्षित रेल परिचालन, संरक्षा, स्वच्छता, यात्री सुविधा एवं कर्मचारी कल्याण—वाराणसी मंडल की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल हैं।

The post मंडल रेल प्रबंधक ने कप्तानगंज-थावे रेल खंड का किया व्यापक निरीक्षण, संरक्षा एवं यात्री सुविधाओं को प्राथमिकता appeared first on Suryoday Bharat.

‘रेल कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर’
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा गोरखपुर परिक्षेत्र के रेल कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय ‘अयोध्या भ्रमण शिविर’ का आयोजन किया गया। मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं वरिष्ठ मंडल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता के निर्देशन में आयोजित भ्रमण शिविर में ‘कर्मचारी कल्याण निधि’ के अंतर्गत 49 रेल कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

गोरखपुर के प्रतिभागीयों ने अयोध्याधाम पहुंचकर सर्वप्रथम नव-निर्मित भव्य श्री राम मंदिर में दर्शन-पूजन किया। इसके पश्चात उन्होंने हनुमानगढ़ी मंदिर में बजरंग बली का आशीर्वाद प्राप्त किया। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने लता चौक एवं पवित्र सरयू नदी के तट पर स्थित राम घाट का भी दर्शन किया। सरयू तट के शांत वातावरण ने सभी को आत्मिक शांति प्रदान की। भ्रमण के दौरान कर्मचारियों ने अयोध्या की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, धार्मिक महत्व एवं आध्यात्मिक ऊर्जा का गहन अनुभव किया। प्रतिभागियों ने बताया कि व्यस्त कार्य जीवन के बीच इस प्रकार का भ्रमण उन्हें नई ऊर्जा और सकारात्मकता से भर देता है।

मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि रेलकर्मियों के आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक उत्थान तथा मानसिक सुकून को ध्यान में रखते हुए, इस शिविर को आयोजित किया गया। मण्डल प्रशासन कर्मचारियों के कल्याण के लिए निरंतर प्रयासरत है और भविष्य में भी इस प्रकार के शिविरों का आयोजन अन्य परिक्षेत्रों में भी किया जाएगा।

The post ‘रेल कर्मचारियों हेतु एक दिवसीय अयोध्या भ्रमण शिविर’ appeared first on Suryoday Bharat.

आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन द्वारा केरल ड्रीम पर्यटन – 5 रात्रि / 6 दिन का अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा 13 सितम्बर से टूर प्लान
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अहमदाबाद : आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन अहमदाबाद की रीजनल मैनेजर के निर्देशन में देखो अपना देश के तहत केरल ड्रीम पर्यटन टूर के तहत केरल का टूर 5 रात / 6 दिन का अहमदाबाद से फ्लाइट के द्वारा केरल ड्रीम पर्यटन टूर का प्लान किया गया है जो अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा 13 सितम्बर 2026 को कोचि – त्रिवेन्द्रम के लिये लिये रवाना होगा तथा वापसी में 18 सितम्बर 2026 को अहमदाबाद को बापस आएगा

इस टूर के तहत आईआरसीटीसी के द्वारा पुरे टूर के दौरान ब्रेकफास्ट, रात्रि का खाना और होटल में ठहरने की व्यवस्था आईआरसीटीसी के द्वारा की जाएगी, इस पर्यटन टूर में कोच्चि, मुन्नार, थेककडी, कुमारकोम, त्रिवेंद्रम पर्यटन स्थलो को घुमाने की व्यवस्था शामिल है।

यह जानकारी देते हुए आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन के प्रवक्ता जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया की आईआरसीटीसी क मुख्य उदेश्य है कि इस तरह के ड्रीम पर्यटन टूर के द्वारा भारत वर्ष के लोगों को भारत की विभिन्न संस्कृति और सौंदर्य से रूबरू कराना है, केरल ड्रीम पर्यटन टूर के लिए प्रति व्यक्ति रु. 49700/- दर निर्धारित की गई हैं। इस यात्रा में आईआरसीटीसी की ओर से LTC की सुविधा भी दी जा रही है।

IRCTC द्वारा लॉन्च किए गए टूर पैकेज में बुकिंग शुरू हो गई है, “EMI से बुक करें पैकेज” यह सुविधा केवल ऑनलाइन बुकिंग के लिए उपलब्ध है। IRCTC की वेबसाइट (www.irctctourism.com) पर लॉग इन कर सकते हैं और टूर पैकेज ऑनलाइन बुक कर सकते हैं।

अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए आईआरसीटीसी क्षेत्रीय कार्यालय, 502, 5वीं मंजिल, पेलिकन बिल्डिंग, गुजरात चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री, आश्रम रोड, अहमदाबाद, पिन कोड: 380009 अथवा आईआरसीटीसी पर्यटक सुविधा केंद्र, प्लेटफार्म नं. 1, वडोदरा रेलवे स्टेशन, पर संपर्क किया जा सकता है

The post आईआरसीटीसी पश्चिमी जोन द्वारा केरल ड्रीम पर्यटन – 5 रात्रि / 6 दिन का अहमदाबाद से फ्लाइट द्वारा 13 सितम्बर से टूर प्लान appeared first on Suryoday Bharat.

इन्वेस्ट यूपी और डीएफसीसीआईएल के मध्य तीन वर्षीय रणनीतिक समझौता
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के लॉजिस्टिक्स इकोसिस्टम को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के तहत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (डीएफसीसीआईएल) और इन्वेस्ट यूपी के बीच गैर-वित्तीय समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

यह साझेदारी राज्य में माल ढुलाई (फ्रेट मूवमेंट), मल्टीमॉडल कनेक्टिविटी और निवेश के अवसरों को नए आयाम देगी। यह समझौता ज्ञापन अवस्थापना एवं औद्योगिक विकास आयुक्त (IIDC) दीपक कुमार की उपस्थिति में हुआ। डीएफसीसीआईएल की ओर से कार्यकारी निदेशक/परियोजना संदेश श्रीवास्तव और इन्वेस्ट यूपी की ओर से मुख्य कार्यपालक अधिकारी विजय किरन आनंद ने इस एमओयू पर हस्ताक्षर किए

माल ढुलाई और निवेश कनेक्टिविटी को बढ़ावा
इस सहयोग के तहत उत्तर प्रदेश में विस्तृत डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (डीएफसी) नेटवर्क का उपयोग कर माल ढुलाई को अधिक प्रभावी बनाया जाएगा और मल्टीमॉडल लॉजिस्टिक्स कनेक्टिविटी को बेहतर किया जाएगा। DFCCIL औद्योगिक क्षेत्रों और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों के साथ समन्वय कर सड़क परिवहन से माल को अधिक दक्ष डीएफसी रेल नेटवर्क की ओर स्थानांतरित करने को बढ़ावा देगा। इससे लॉजिस्टिक्स लागत कम करने तथा फर्स्ट और लास्ट-माइल डिलीवरी समय को बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।

इन्वेस्ट यूपी डीएफसी से जुड़े इन लॉजिस्टिक्स लाभों को देशी और वैश्विक कंपनियों के समक्ष प्रस्तुत करेगा, ताकि उत्तर प्रदेश को मैन्युफैक्चरिंग हब, असेंबली यूनिट और लॉजिस्टिक्स सुविधाओं की स्थापना के लिए पसंदीदा निवेश गंतव्य के रूप में स्थापित किया जा सके।

रणनीतिक समन्वय और डेटा एकीकरण
दोनों संस्थाएं समन्वय और संयुक्त कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति करेंगी। इन्वेस्ट यूपी औद्योगिक निवेश और रोजगार प्रोत्साहन नीति-2022 यूपी वेयरहाउसिंग और लॉजिस्टिक्स नीति-2022, गति शक्ति मल्टीमॉडल कार्गो टर्मिनल नीति से संबंधित नियामकीय एवं इंफ्रास्ट्रक्चर जानकारी साझा करेगा।

औद्योगिक भूखंडों के इंडेक्स, GIS मैपिंग और आगामी औद्योगिक कॉरिडोर के मास्टर प्लान को पीएम गति शक्ति पोर्टल से जोड़ा जाएगा। नियमित स्टेकहोल्डर बैठकों के माध्यम से निवेशकों की समस्याओं और ईज ऑफ डूइंग बिजनेस से जुड़े मुद्दों का समाधान किया जाएगा।

यह गैर-वित्तीय समझौता तीन वर्षों के लिए प्रभावी रहेगा यह साझेदारी राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति के अनुरूप उत्तर प्रदेश में एकीकृत, प्रतिस्पर्धी और टिकाऊ लॉजिस्टिक्स नेटवर्क को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

The post इन्वेस्ट यूपी और डीएफसीसीआईएल के मध्य तीन वर्षीय रणनीतिक समझौता appeared first on Suryoday Bharat.

पोर्टरों की अधिक वसूली पर उत्तर रेलवे की डिकॉय जांच का प्रहार : दोषी पोर्टरों पर होगी सख्त कार्यवाही
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : यात्रियों को निर्धारित टैरिफ के अनुसार ही पोर्टर सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे ने लाइसेंसधारी पोर्टरों के विरुद्ध औचक एवं डिकॉय जांच अभियान तेज कर दिया है। इस अभियान के माध्यम से स्पष्ट संदेश दिया गया है कि यात्रियों से किसी भी प्रकार की मनमानी अथवा निर्धारित दर से अधिक वसूली को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

हाल के दिनों में नई दिल्ली, दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन एवं आनंद विहार टर्मिनल पर की गई विशेष जांच के दौरान कई लाइसेंसधारी पोर्टर निर्धारित टैरिफ से काफी अधिक राशि मांगते एवं स्वीकार करते पाए गए।

इस अभियान के दौरान कुल 13 पोर्टर मामलों का पता चला, जो निर्धारित दरों के अनुपालन और निरंतर निगरानी की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

रंगे हाथों पकड़ी गई अधिक वसूली

आनंद विहार टर्मिनल पर एक लाइसेंसधारी पोर्टर को यात्री से अधिक राशि वसूलते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पोर्टर ने पहले ₹ 800 की मांग की, बाद में ₹ 500 में सौदा तय किया और ₹ 500 स्वीकार किए, जबकि वास्तविक निर्धारित शुल्क मात्र ₹ 230 था।

नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर 20 किलोग्राम सामान के लिए ₹ 300 और ₹ 250 वसूलने के मामले सामने आए, जबकि निर्धारित शुल्क ₹ 140 था।

दिल्ली रेलवे स्टेशन पर पांच पोर्टर दो सामानों के लिए निर्धारित ₹ 280 से अधिक राशि वसूलते पाए गए। इन मामलों में ₹ 300 से ₹ 500 तक की राशि ली गई।

हजरत निजामुद्दीन पर भी अधिक वसूली के कई मामले सामने आए। कुछ मामलों में पोर्टरों द्वारा यात्रियों से मनमानी राशि पर सौदेबाजी करने तथा UPI/QR आधारित डिजिटल भुगतान लेने के प्रमाण मिले। एक मामले में पोर्टर के पास पहचान-पत्र नहीं पाया गया, जबकि एक अन्य ने अपनी पहचान बताने से इनकार किया।

बैच/बैज होंगे जब्त – जीरो टॉलरेंस

मामलों को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पोर्टरों के बैच/बैज को तत्काल जब्त/ड्यूटी से हटाकर अग्रिम आदेश तक रोकने की कार्रवाई प्रस्तावित है। इसके साथ ही लागू नियमों एवं लाइसेंस शर्तों के अनुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

इस कार्रवाई का उद्देश्य केवल दंड देना नहीं, बल्कि अधिक वसूली के विरुद्ध मजबूत निवारक प्रभाव पैदा करना और यात्रियों के हितों की रक्षा करना है।

यात्रियों में बढ़ा भरोसा

इन औचक एवं डिकॉय जांचों का सकारात्मक प्रभाव भी दिखाई दे रहा है। यात्रियों एवं आम जनता ने जांच टीमों की सक्रियता तथा दोषी पोर्टरों के विरुद्ध त्वरित कार्रवाई की सराहना की है। इससे यात्रियों में यह विश्वास मजबूत हुआ है कि निर्धारित दर से अधिक वसूली की शिकायतों को रेलवे प्रशासन गंभीरता से ले रहा है।

रेलवे का यात्रियों के लिए स्पष्ट संदेश है:

«“केवल निर्धारित टैरिफ का भुगतान करें – अधिक वसूली की शिकायत तुरंत करें।”»

सम्पूर्ण उत्तर रेलवे में चलेगा डिकॉय जांच अभियान

यह अभियान केवल एक दिन की कार्रवाई नहीं है। उत्तर रेलवे के सभी मंडलों एवं प्रमुख स्टेशनों पर औचक एवं डिकॉय जांच का यह अभियान व्यापक रूप से चलाया जाएगा।

रैंडम डिकॉय ऑपरेशन, औचक निरीक्षण तथा यात्रियों की शिकायतों के सत्यापन के माध्यम से पोर्टरों की कार्यप्रणाली पर निरंतर निगरानी रखी जाएगी और निर्धारित टैरिफ अथवा लाइसेंस शर्तों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर रेलवे पोर्टर सेवाओं को पारदर्शी, जवाबदेह और पूर्णतः यात्री-केंद्रित बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

रेल मदद शिकायतें
पोर्टरों द्वारा अधिक वसूली या दुर्व्यवहार की स्थिति में यात्री रेल मदद पर शिकायत दर्ज कर सकते हैं, जिसमें स्टेशन, पोर्टर का बैज/बैच नंबर एवं संबंधित विवरण दिया जा सकता है। उत्तर रेलवे रेल मदद शिकायतों को अत्यंत गंभीरता से लेते हुए त्वरित जांच एवं आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करता है।

The post पोर्टरों की अधिक वसूली पर उत्तर रेलवे की डिकॉय जांच का प्रहार : दोषी पोर्टरों पर होगी सख्त कार्यवाही appeared first on Suryoday Bharat.

श्री माता वैष्णोदेवी कटरा ट्रिप शेड विस्तार परियोजना : लोको रखरखाव क्षमता में होगी भारी वृद्धि
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : यात्री सुविधाओं को बेहतर बनाने और रेल परिचालन को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से उत्तर रेलवे के जम्मू मंडल में श्री माता वैष्णोदेवी कटरा में ट्रिप शेड विस्तार परियोजना पर काम तेजी से चल रहा है। इस विस्तार का मुख्य उद्देश्य मौजूदा रखरखाव (Maintenance) सुविधाओं को बढ़ाना और कटरा रेलवे स्टेशन पर लोकोमोटिव (रेल इंजन) हैंडलिंग क्षमता में वृद्धि करना है।

परियोजना की मुख्य विशेषताओं पर बात करें, तो इस विस्तार के तहत ट्रिप शेड में 2 अतिरिक्त बे (Bay) और 2 पिट लाइनें (Pit Lines) बनाई जा रही हैं। जिसके बाद कार्य पूरा होने के बाद इस ट्रिप शेड में एक साथ कुल 6 लोकोमोटिव खड़े होकर रखरखाव और तकनीकी जांच का लाभ ले सकेंगे।

परियोजना स्थल पर निर्माण कार्य तेजी से जारी है। नवीनतम प्रगति रिपोर्ट के अनुसार, काम तय समय-सीमा के भीतर आगे बढ़ रहा है।

इस महत्वपूर्ण परियोजना पर जानकारी देते हुए मंडल रेल प्रबंधक (DRM), जम्मू विवेक कुमार ने कहा, “कटरा ट्रिप शेड का विस्तार जम्मू मंडल की परिचालन क्षमता बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस परियोजना की निरंतर निगरानी की जा रही है ताकि इसे समय पर पूरा कर मौजूदा बुनियादी ढांचे के साथ जोड़ा जा सके।”

इस विस्तार से रेलवे के मेंटेनेंस इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूती मिलेगी। साथ ही इंजनों की अधिक कुशल जांच और सर्विसिंग संभव होगी, जिससे ट्रेनों के समयपालन (Punctuality) और परिचालन सुरक्षा में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा। परियोजना के पूर्ण होने से कटरा से चलने वाली ट्रेनों के रखरखाव में गति आएगी और माता वैष्णो देवी आने वाले श्रद्धालुओं व यात्रियों को अधिक विश्वसनीय और सुरक्षित यात्रा का अनुभव मिलेगा।

परिणामस्वरूप, कटरा (श्री माता वैष्णो देवी) आने वाले लाखों यात्रियों को बिना किसी तकनीकी देरी के सुगम, सुरक्षित और आधुनिक रेल सेवा की गारंटी मिलेगी।

The post श्री माता वैष्णोदेवी कटरा ट्रिप शेड विस्तार परियोजना : लोको रखरखाव क्षमता में होगी भारी वृद्धि appeared first on Suryoday Bharat.