राजनीति Archives - Suryoday Bharat

रक्षाबंधन पर नगर विकास मंत्री शर्मा ने स्वच्छताकर्मी बहनों को उपहार देकर हर परिस्थिति में सहयोग का दिया भरोसा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मऊ : रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा को मऊ स्थित टाउन हॉल में स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने उन्हें राखी बांधकर भाई-बहन के पवित्र रिश्ते की आत्मीयता को अभिव्यक्त किया। इस अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों ने मंत्री शर्मा के प्रति अपना स्नेह और विश्वास व्यक्त किया।

मंत्री ए.के. शर्मा ने सभी स्वच्छताकर्मी बहनों को रक्षाबंधन की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए उन्हें उपहार भेंट किए। उन्होंने कहा कि स्वच्छताकर्मी बहनें और भाई अपने परिश्रम एवं समर्पण से शहरों को स्वच्छ और सुंदर बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उनके श्रम और सेवाभाव का सम्मान करना हम सभी का दायित्व है। शर्मा ने स्वच्छताकर्मी महिलाओं को भरोसा दिलाया कि किसी भी परिस्थिति में वे उनके साथ खड़े हैं और हर संभव मदद के लिए सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन केवल राखी बांधने का पर्व नहीं, बल्कि विश्वास, स्नेह और एक-दूसरे के प्रति जिम्मेदारी निभाने का संकल्प भी है।

उन्होंने कहा कि स्वच्छता कर्मियों की मेहनत से ही हमारे शहर स्वच्छ, स्वस्थ और बेहतर बनते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के स्वच्छ एवं सुंदर उत्तर प्रदेश के लक्ष्य को धरातल पर साकार करने में स्वच्छताकर्मियों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि रक्षाबंधन के इस पावन अवसर पर स्वच्छताकर्मी बहनों द्वारा उन्हें राखी बांधना उनके लिए आत्मीय और भावुक क्षण है। उन्होंने सभी बहनों को सुख, समृद्धि, स्वस्थ जीवन और उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उपस्थित स्वच्छताकर्मी महिलाओं ने मंत्री ए.के. शर्मा को राखी बांधकर उनके प्रति आभार व्यक्त किया और रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दीं।

The post रक्षाबंधन पर नगर विकास मंत्री शर्मा ने स्वच्छताकर्मी बहनों को उपहार देकर हर परिस्थिति में सहयोग का दिया भरोसा appeared first on Suryoday Bharat.

मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का ऐतिहासिक कदम है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना : मंत्री शर्मा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / मऊ : नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने बुधवार टाउन हॉल, मऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना के शुभारंभ कार्यक्रम का सजीव प्रसारण देखा और उपस्थित लोगों को संबोधित किया। उन्होंने इस ऐतिहासिक एवं जनकल्याणकारी पहल के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह योजना प्रदेश की मातृशक्ति के सम्मान, स्वाभिमान और आत्मनिर्भरता की दिशा में एक बड़ा कदम है।

ए.के. शर्मा ने कहा कि महान लोकमाता अहिल्याबाई होलकर जी ने नारी नेतृत्व, लोककल्याण और सुशासन का जो आदर्श प्रस्तुत किया, उसी प्रेरणा को आगे बढ़ाते हुए यह योजना शुरू की गई है। यह लोक कल्याण संकल्प पत्र-2022 के ‘सशक्त नारी’ संकल्प को पूरा करने की दिशा में डबल इंजन सरकार की प्रतिबद्धता का प्रमाण है।उन्होंने बताया कि योजना के तहत 60 वर्ष एवं उससे अधिक आयु की सभी पात्र माताओं-बहनों को परिवहन निगम की साधारण बसों में आजीवन निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। एक बार पात्रता निर्धारित होने के बाद जीवनभर इस सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा। यह किसी विशेष पर्व या अवसर तक सीमित सुविधा नहीं, बल्कि वर्षभर और प्रतिदिन उपलब्ध रहने वाली स्थायी जनसुविधा है।

मंत्री शर्मा ने कहा कि पात्रता के लिए आधार कार्ड अथवा वोटर आईडी में दर्ज जन्मतिथि को आधार बनाया जाएगा। पात्र महिलाओं को परिवहन निगम की ओर से विशेष स्मार्ट कार्ड उपलब्ध कराया जाएगा। बस में स्मार्ट कार्ड टैप करते ही शून्य मूल्य का टिकट जारी हो जाएगा। यह सुविधा पूरे उत्तर प्रदेश में किसी भी बस स्टेशन से किसी भी गंतव्य तक मान्य होगी।उन्होंने कहा कि डिजिटल स्मार्ट कार्ड व्यवस्था से प्रत्येक निःशुल्क यात्रा का रिकॉर्ड सुरक्षित रहेगा, जिससे व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी और रिसाव रहित बनेगी। योजना का पूरा व्यय राज्य सरकार वहन करेगी और माताओं-बहनों से इसके लिए एक भी रुपया नहीं लिया जाएगा। वित्तीय वर्ष 2026-27 में योजना के लिए अनुपूरक बजट के माध्यम से 100 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। शर्मा ने बताया कि जनगणना 2011 के अनुसार प्रदेश में 60 वर्ष से अधिक आयु की लगभग 81 लाख माताएं बहने इस योजना की संभावित लाभार्थी है। प्रतिदिन लगभग 88000 से अधिक वरिष्ठ माता बहनों को इसका सीधा लाभ मिलने का अनुमान है।

उन्होंने कहा कि अब हमारी माताएं-बहनें बिना यात्रा खर्च की चिंता के तीर्थाटन, चिकित्सा, सामाजिक आयोजनों और परिजनों से मिलने के लिए स्वतंत्र रूप से यात्रा कर सकेंगी। इससे उनकी गतिशीलता बढ़ेगी, सामाजिक सहभागिता मजबूत होगी और आर्थिक रूप से उनका सशक्तीकरण होगा।लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना अन्त्योदय की भावना के अनुरूप समाज के अंतिम पायदान तक कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाने का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने कहा कि मातृशक्ति के सम्मान और सशक्तीकरण की यह पहल विकसित उत्तर प्रदेश के संकल्प को और मजबूती प्रदान करेगी।

इस अवसर पर जिलाधिकारी आनंद वर्धन, पुलिस अधीक्षक कमलेश बहादुर,अन्य जिलास्तरीय अधिकारियों सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहने उपस्थित रहीं।

The post मातृशक्ति के सम्मान और स्वाभिमान का ऐतिहासिक कदम है ‘लोकमाता अहिल्याबाई मातृ शक्ति यात्रा’ योजना : मंत्री शर्मा appeared first on Suryoday Bharat.

रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रक्षाबंधन के पावन पर्व पर उत्तर प्रदेश की मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संवेदनशील एवं सराहनीय सौगात दी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर प्रदेश में नगरीय परिवहन की बसों में महिलाओं एवं उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री के लिए निःशुल्क यात्रा सुविधा प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। यह सुविधा 27 अगस्त 2026 को प्रातः 6 बजे से 29 अगस्त 2026 की रात्रि 12 बजे तक उपलब्ध रहेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के इस निर्णय से रक्षाबंधन के अवसर पर अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए मायके जाने वाली बहनों को यात्रा के दौरान किराए की चिंता नहीं करनी होगी। साथ ही, उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री को भी निःशुल्क यात्रा की सुविधा मिलेगी। सरकार का यह कदम रक्षाबंधन के पर्व को और अधिक आत्मीय, सहज एवं आनंदपूर्ण बनाने वाला है।

बहनों के सम्मान और सुविधा को प्राथमिकता

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने हमेशा महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और सुविधा को अपनी सरकार की प्राथमिकताओं में रखा है। रक्षाबंधन के अवसर पर निःशुल्क बस यात्रा की यह सुविधा इसी संवेदनशील सोच और ‘नारी सम्मान’ की प्रतिबद्धता का प्रत्यक्ष उदाहरण है। सरकार का प्रयास है कि पर्व के अवसर पर बहनों को अपने मायके अथवा प्रियजनों तक पहुंचने में किसी प्रकार की आर्थिक बाधा का सामना न करना पड़े।शासन के निर्णय के अनुसार नगरीय परिवहन की बसों में 27 अगस्त को सुबह 6 बजे से 29 अगस्त की रात 12 बजे तक महिलाओं और उनके साथ यात्रा करने वाले एक सहयात्री से कोई किराया नहीं लिया जाएगा। इससे रक्षाबंधन के पहले और बाद में होने वाली यात्राओं में भी महिलाओं को सुविधा मिलेगी।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का संकल्प—जनकल्याण के साथ नारी सम्मान

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार निरंतर ऐसे निर्णय ले रही है, जिनसे आमजन के जीवन को सुगम और सुविधाजनक बनाया जा सके। रक्षाबंधन पर महिलाओं के लिए निःशुल्क बस यात्रा की सुविधा भी इसी जनकल्याणकारी दृष्टिकोण का हिस्सा है। यह निर्णय प्रदेश की मातृशक्ति के प्रति सरकार के सम्मान और संवेदनशीलता को दर्शाता है।सरकार के इस निर्णय से बड़ी संख्या में महिलाएं अपने भाइयों को राखी बांधने के लिए सहजता से यात्रा कर सकेंगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को यह सौगात ‘बहनों का सम्मान, परिवारों में खुशियां और सुगम यात्रा’ के भाव को साकार करती है।

The post रक्षाबंधन पर मातृशक्ति को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार, नगरीय बसों में निःशुल्क यात्रा की सुविधा appeared first on Suryoday Bharat.

भाजपा बताए कि वह आरक्षण के समर्थन में है या आरक्षण के विरोध में – राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के प्रभारी उ0प्र0 राजेन्द्र पाल गौतम पूर्व मंत्री ने सोमवार प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता में कहा कि दो दिन पहले उ0प्र0 के डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक लखनऊ में उन चन्द छात्रों साथ प्रेसवार्ता की जो आरक्षण का विरोध कर रहे थे अब सवाल यह उठता है कि क्या डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक आरक्षण का विरोध करने वालों के साथ प्रेस कर रहे थे तो क्या भारतीय जनता पार्टी बतायेगी कि वह आरक्षण के खिलाफ है ? कहीं ऐसा तो नहीं कि इनकी मानसिकता एस.सी., एस.टी., ओबीसी को न्याय देने की नहीं है इसलिए ऐसा माहौल बना रहे हैं ?

राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने प्रेस में कहा कि वह सभी छात्रों, युवाओं को न्याय देंगे और 2 दिन के अंदर केन्द्रीय मंत्री से मिलेंगे। मेरा सवाल है कि वह केन्द्रीय मंत्री से मिले हैं तो क्या बात हुई है। उन्होने कहा कि वह छात्रों के साथ हैं। अगर भाजपा छात्रों, युवाओं के साथ है तो शिक्षक भर्ती के 69 हजार युवाओं में से 8हजार भर्तियां जो एस.सी., एस.टी., ओबीसी की वेकेंसी थी, सामान्य वर्ग से क्यों भर दी गयी ?  इस पर उनका क्या जवाब है ? ओबीसी कमीशन ने भी अपनी रिपोर्ट में माना है कि जो छात्र ओबीसी वर्ग के हैं एस.सी./एस.टी. के हैं उनके रिजर्वेशन के साथ गलत हुआ है। ये एससी/एसटी/ओबीसी को उनका हक नहीं देना चाहते हैं। इसके बाद भी उ0प्र0 सरकार ने पिछड़ों और दलितों का जो हक था उसको लेकर भी कोई कार्यवाही नहीं की, क्या यह मान लेना चाहिए कि एससी, एसटी, ओबीसी के हितों के खिलाफ सरकार काम कर रही है इसलिए अभी तक कोई भी निर्णय नहीं लिया गया।

प्रदेश प्रभारी राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि संसद में गृहमंत्री और प्रधानमंत्री ने वादा किया था कि जाति जनगणना करायेंगे लेकिन अभी 10 दिन पहले सेन्सेक्स कमिश्नर ने जो कालम जारी किया है उसमें ओबीसी का कोई कालम नहीं है। इससे स्पष्ट है कि भाजपा ओबीसी, एससी, एसटी को न्याय नहीं देना चाहती है, इसका स्पष्टीकरण भारतीय जनता पार्टी को देना चाहिए।

उन्नाव में एक कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रगान बज रहा था और राष्ट्रगान के बजते रहने के दौरान ही विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना अपनी गाड़ी में बैठकर चले गये, क्या महाना जी जवाब देंगे कि उन्होने राष्ट्रगान का अपमान क्यों किया ? पुलिस ने एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की। राष्ट्रगान के अपमान के खिलाफ कल पूरे प्रदेश में कांग्रेस के जिला एवं शहर अध्यक्षों ने एफआईआर दर्ज करने के लिए शिकायत की है, किन्तु अभी तक कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गयी, मैं पूछ रहा हूं कि एफआईआर क्यों नहीं दर्ज की गयी। क्या कोई भी स्पीकर, नेता और मंत्री हो वह संविधान से ऊपर है ? या उसे इसके लिए छूट मिली हुई है ? क्या सतीश महाना जी के कान में राष्ट्रगान की आवाज नहीं आयी जबकि इसके स्पष्ट वीडियो हैं। क्या वह अपनी जिम्मेदारी मानेंगे कि उन्होने राष्ट्रगान का अपमान किया है ? उ0प्र0 सरकार और पुलिस प्रशासन बताये कि सतीश महाना के खिलाफ क्या कार्यवाही की गयी।

राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा कि सतीश महाना जो विधानसभा अध्यक्ष हैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं पर छोटी-छोटी बातों पर एफआईआर दर्ज कराते रहते हैं। सत्ता का दुरूपयोग करते हुए सतीश महाना के इशारे पर कानपुर में चढ़ावा चोरी के मुद्दे पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन करने पर कार्यकर्ताओं को थाने पर बैठाया गया और उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करायी गयी।

प्रदेश प्रभारी ने कहा है कि क्या उ0प्र0 की पुलिस सतीश महाना के इशारों पर चलती है। हम चाहते हैं कि राष्ट्रगान के अपमान पर सतीश महाना के खिलाफ पुलिस प्रशासन एफआईआर दर्ज करे और प्रदेश सरकार तत्काल सख्त कार्यवाही करे।

प्रेसवार्ता में प्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग चेयरमैन-पूर्व मंत्री डाॅ0 सी0पी0 राय, पूर्व विधायक इन्दल रावत, प्रवक्ता डाॅ0 उमा शंकर पाण्डेय, प्रवक्ता अंशू अवस्थी, प्रवक्ता श्रीमती प्रियंका गुप्ता, प्रवक्ता डाॅ0 अलीमुल्लाह खान, प्रवक्ता सचिन रावत़ आदि मौजूद रहे।

The post भाजपा बताए कि वह आरक्षण के समर्थन में है या आरक्षण के विरोध में – राजेन्द्र पाल गौतम, प्रदेश प्रभारी कांग्रेस appeared first on Suryoday Bharat.

उप मुख्यमंत्री मौर्य ने प्रयागराज में बाढ़ आपदा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के दिये निर्देश
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रयागराज : उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने रविवार सर्किट हाउस, प्रयागराज में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बाढ़ एवं आपदा की स्थिति की विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में जिलाधिकारी, पुलिस आयुक्त, एसडीआरएफ (SDRF), जल पुलिस के अधिकारी, अपर जिलाधिकारी सहित समस्त उपजिलाधिकारी उपस्थित रहे। उपमुख्यमंत्री जी ने जनपद में बाढ़ एवं जलभराव की वर्तमान स्थिति, राहत एवं बचाव कार्य, जल निकासी, राहत शिविरों, स्वास्थ्य सुविधाओं तथा प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की बिंदुवार समीक्षा की।

उपमुख्यमंत्री ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि बाढ़ आपदा के दौरान राहत एवं बचाव कार्यों में किसी भी स्तर पर लापरवाही अथवा शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। जहां भी अधिकारियों की लापरवाही अथवा समय पर कार्रवाई न करने के कारण जलभराव अथवा नागरिकों को अनावश्यक परेशानी का सामना करना पड़ा है, वहां जांच कराकर जिम्मेदारी निर्धारित की जाए और दोषी अधिकारियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि आपदा प्रबंधन का उद्देश्य केवल वर्तमान स्थिति से निपटना नहीं, बल्कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों की पुनरावृत्ति रोकना भी होना चाहिए।

मौर्य ने निर्देश दिए कि जिन स्थानों पर बार-बार जलभराव की समस्या उत्पन्न होती है, उन्हें तत्काल चिन्हित किया जाए तथा वहां स्थायी एवं प्रभावी जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। नालों, सीवर लाइनों और जल निकासी मार्गों की नियमित सफाई कराई जाए, ताकि बरसात के दौरान पानी की निकासी बाधित न हो। उन्होंने कहा कि जलभराव वाले स्थानों पर अधिकारी स्वयं मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण करें और किसी भी समस्या की जानकारी मिलते ही तत्काल उसका समाधान कराएं।

उन्होंने कहा कि निचले इलाकों में पानी निकलने के बाद यदि वहां गंदगी, कीचड़ और कूड़े का अंबार लगा हो तो सफाई एवं सैनिटाइजेशन की विशेष व्यवस्था तत्काल कराई जाए। प्रभावित क्षेत्रों में सफाईकर्मियों की पर्याप्त संख्या में तैनाती कराकर कीटनाशक एवं आवश्यक दवाओं का छिड़काव कराया जाए, ताकि जलभराव के बाद संक्रामक बीमारियों की आशंका को रोका जा सके।

उपमुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित परिवारों को उपलब्ध कराई जा रही सहायता की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि प्रभावित हर परिवार तक समय से भोजन, राशन, पेयजल, कपड़े, दवाइयां और अन्य आवश्यक सामग्री पहुंचना सुनिश्चित किया जाए। राहत सामग्री वितरण में किसी प्रकार की अनियमितता अथवा भेदभाव नहीं होना चाहिए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि राहत कार्यों में मानवीय संवेदना को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए और यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी जरूरतमंद परिवार सरकारी सहायता से वंचित न रहने पाए।

उन्होंने राहत एवं बचाव कार्यों में लगे एसडीआरएफ, जल पुलिस और अन्य संबंधित टीमों को पूरी मुस्तैदी के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में फंसे लोगों को सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाने, आवश्यकतानुसार नावों की उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा संवेदनशील क्षेत्रों में लगातार निगरानी बनाए रखने की व्यवस्था की जाए। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि 24 घंटे सतर्क रहते हुए स्थिति पर नजर रखें और किसी भी आपात स्थिति में तत्काल कार्रवाई करें।

मौर्य ने राहत शिविरों की व्यवस्थाओं की भी समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि प्रत्येक राहत शिविर में मेडिकल कैंप स्थापित कर डॉक्टरों की टीमें, आवश्यक दवाइयां और प्राथमिक उपचार की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। बच्चों, महिलाओं, बुजुर्गों और बीमार व्यक्तियों की आवश्यकताओं का विशेष ध्यान रखा जाए। राहत शिविरों में स्वच्छ पेयजल, भोजन, शौचालय, बिजली तथा साफ-सफाई की पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व, स्वास्थ्य, नगर निकाय, ग्राम्य विकास, पुलिस, जल पुलिस, एसडीआरएफ सहित सभी संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। राहत एवं बचाव कार्यों में विभागीय समन्वय की कमी किसी भी स्थिति में नहीं होनी चाहिए। प्रत्येक अधिकारी को अपने क्षेत्र की जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से निभानी होगी और फील्ड में सक्रिय रहकर लोगों की समस्याओं का समाधान करना होगा।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि बाढ़ आपदा की स्थिति में सरकार पूरी संवेदनशीलता और गंभीरता के साथ प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है। सरकार की प्राथमिकता प्रत्येक नागरिक की सुरक्षा, समयबद्ध राहत और प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि प्रशासनिक मशीनरी का दायित्व है कि संकट की घड़ी में जनता को यह महसूस हो कि सरकार और प्रशासन पूरी मजबूती के साथ उनके साथ खड़ा है।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वर्तमान बाढ़ की स्थिति से सबक लेते हुए भविष्य के लिए भी ठोस कार्ययोजना तैयार की जाए। जिन क्षेत्रों में जलभराव की समस्या बार-बार सामने आती है, वहां उसके मूल कारणों का तकनीकी परीक्षण कराकर स्थायी समाधान की दिशा में कार्रवाई की जाए। नालों एवं जल निकासी व्यवस्था की नियमित मॉनिटरिंग की जाए और मानसून से पहले आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली जाएं।

मौर्य ने अंत में कहा कि आपदा के समय लापरवाही की कोई गुंजाइश नहीं है। अधिकारी पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और जवाबदेही के साथ कार्य करें। राहत और बचाव कार्यों में किसी भी प्रकार की कमी पाए जाने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। सरकार का स्पष्ट लक्ष्य है कि बाढ़ प्रभावित प्रत्येक परिवार को समय पर राहत मिले, प्रत्येक जरूरतमंद तक सहायता पहुंचे और जनहानि को हर संभव प्रयास से रोका जाए।

The post उप मुख्यमंत्री मौर्य ने प्रयागराज में बाढ़ आपदा की समीक्षा बैठक में अधिकारियों को पूरी मुस्तैदी से कार्य करने के दिये निर्देश appeared first on Suryoday Bharat.

शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से शिक्षा, बेरोजगारी और सरकारी भर्तियों सहित संगठन को मजबूत करने को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश के अलग-अलग जनपदों से जुड़े पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया और अपने-अपने क्षेत्र की स्थिति से अवगत कराया।

बैठक की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष आशा राम सरोज ने की,  मुख्य अतिथि के रूप में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान मौजूद रहे। कार्यक्रम का आयोजन राकेश चंद्र राना एवं आदित्य वर्मा ने किया। फैजाबाद मंडल अध्यक्ष राम अवध विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।
बैठक में आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, रायबरेली, हरदोई और प्रयागराज सहित विभिन्न जनपदों में संगठन की स्थिति और आगे की कार्ययोजना पर चर्चा की गई।

सरकारी स्कूलों को लेकर भवन नाथ पासवान ने उठाया सवाल
राष्ट्रीय अध्यक्ष भवन नाथ पासवान ने कहा कि सरकारी स्कूलों की स्थिति को लेकर समाज में चिंता है। उन्होंने कहा कि सरकारी विद्यालयों में मुख्य रूप से गरीब, मजदूर, किसान और आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चे पढ़ते हैं। ऐसे में यदि सरकारी स्कूल बंद होते हैं या उनकी व्यवस्था कमजोर होती है तो इसका सीधा असर इन परिवारों के बच्चों की पढ़ाई पर पड़ता है।

उन्होंने कहा कि बाबा साहब डॉ. भीमराव अम्बेडकर ने समाज को शिक्षित बनने का संदेश दिया था। शिक्षा के माध्यम से ही व्यक्ति अपने अधिकारों को समझता है और समाज में बराबरी के लिए आगे बढ़ता है। इसलिए सरकारी शिक्षा व्यवस्था को कमजोर करने के बजाय उसे बेहतर बनाने की जरूरत है।

भवन नाथ पासवान ने सरकारी नौकरियों में नियमित भर्ती को लेकर भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि बड़ी संख्या में युवा प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करते हैं, लेकिन समय पर भर्तियां नहीं निकलने से उन्हें लंबे समय तक इंतजार करना पड़ता है। दूसरी ओर कई काम आउटसोर्सिंग के जरिए कराए जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार को विभागों में खाली पड़े पदों की स्थिति स्पष्ट करते हुए नियमित भर्तियां निकालनी चाहिए, ताकि युवाओं को रोजगार के स्थायी अवसर मिल सकें।

संगठन को गांव-गांव तक ले जाने की जरूरत : आशा राम सरोज
प्रदेश अध्यक्ष आशा राम सरोज ने कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए केवल जिला स्तर पर काम करना पर्याप्त नहीं है। इसके लिए गांव, ब्लॉक, तहसील और विधानसभा स्तर पर कार्यकर्ताओं को सक्रिय करना होगा। उन्होंने पदाधिकारियों से आपसी समन्वय के साथ काम करने और संगठन के उद्देश्यों को लोगों तक पहुंचाने की बात कही।

उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करना संगठन की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

युवाओं की समस्याओं को लेकर अभियान चलाने की बात : राकेश चंद्र राना
कार्यक्रम आयोजक राकेश चंद्र राना ने कहा कि युवाओं के बीच बेरोजगारी एक गंभीर विषय है। पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के लिए युवाओं को काफी समय तक इंतजार करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि संगठन आने वाले समय में युवाओं से जुड़े मुद्दों को लेकर जनसंपर्क बढ़ाएगा और विभिन्न क्षेत्रों में बैठकें आयोजित की जाएंगी।

शिक्षा और रोजगार दोनों पर ध्यान जरूरी : आदित्य वर्मा
कार्यक्रम आयोजक आदित्य वर्मा ने कहा कि नई पीढ़ी के लिए शिक्षा और रोजगार दोनों महत्वपूर्ण हैं। केवल शिक्षा उपलब्ध कराना पर्याप्त नहीं है, बल्कि पढ़ाई पूरी करने के बाद रोजगार के अवसर भी मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि संगठन युवाओं को बाबा साहब डॉ. अम्बेडकर के विचारों, संविधान और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने का काम करेगा।

मंडल स्तर पर संगठनात्मक गतिविधियां बढ़ाने पर जोर : राम अवध
विशिष्ट अतिथि एवं फैजाबाद मंडल अध्यक्ष राम अवध ने कहा कि संगठन को मंडल और जिला स्तर पर और सक्रिय करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि आजमगढ़, गोरखपुर, महाराजगंज, मऊ, मिर्जापुर, रायबरेली, हरदोई और प्रयागराज सहित अन्य क्षेत्रों में पदाधिकारियों के साथ समन्वय बनाकर संगठन की गतिविधियों को आगे बढ़ाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को अपने-अपने क्षेत्रों में लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याओं को समझने और संगठन के माध्यम से उचित मंच तक पहुंचाने का प्रयास करना चाहिए।

31 अक्टूबर को प्रेरणा स्थल लखनऊ में होगा बड़ा आयोजन
बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच की ओर से 31 अक्टूबर को लखनऊ स्थित प्रेरणा स्थल पर “शहीदों की विरासत, नई पीढ़ी की आवाज” विषय पर बड़े स्तर का आयोजन किया जाएगा।

संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि इस आयोजन में शहीदों और महापुरुषों की विरासत को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ-साथ युवाओं की शिक्षा, रोजगार, सामाजिक न्याय और संवैधानिक अधिकारों से जुड़े विषयों पर भी चर्चा की जाएगी। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रदेश के विभिन्न जिलों से पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं और युवाओं की सहभागिता सुनिश्चित करने की तैयारी की जाएगी।

बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. राम सजीवन, प्रदेश उपाध्यक्ष इंजी. सोहन लाल, प्रदेश महासचिव मोहम्मद हनीफ खान, प्रदेश सचिव सुरेंद्र कुमार, प्रदेश संयोजक सुभाष पासी, बाराबंकी जिला अध्यक्ष अंजनी कुमार चक्रवर्ती, युवा प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष दीप राज रावत, जिला उपाध्यक्ष रघुवेन्द्र रावत, जिला संयोजक बालक राम, फूलपुर विधानसभा प्रभारी अमर नाथ, आजमगढ़ जिला संयोजक सरवन सरोज, इंजी. राम दयाल, आकाश, आनस अहमद, बैंक मैनेजर संतदीन, विधानसभा अध्यक्ष पीतांबर प्रसाद, राजकिशोर, ज्वाला प्रसाद तथा इंजी. वीरेंद्र कुमार हांडा सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के अंत में संगठन को प्रदेश के विभिन्न जनपदों में और मजबूत करने तथा शिक्षा, रोजगार और सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों पर आगे भी बैठक एवं जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर सहमति बनी।

डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने कहा कि शिक्षा और रोजगार नई पीढ़ी के भविष्य से जुड़े महत्वपूर्ण विषय हैं। संगठन इन मुद्दों को जनता के बीच ले जाने और युवाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए आगे भी कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

The post शिक्षा और रोजगार के मुद्दों पर डा. अम्बेडकर राष्ट्रीय एकता मंच ने जताई चिंता, संगठन को मजबूत करने पर भी हुई चर्चा appeared first on Suryoday Bharat.

जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि अब जाट समाज सब समझ चुका है — सुनील सिंह का मंत्री जयंत पर तंज़
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी सुनील सिंह ने जयंत चौधरी के उस बयान पर कटाक्ष किया है, जिसमें उन्होंने कहा कि मैंने जाट समाज का ठेका नहीं लिया है।

सुनील सिंह ने कहा कि जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि जाट समाज कोई ठेका नहीं है और अब समाज राजनीति की असलियत को अच्छी तरह समझ चुका है।

उन्होंने कहा कि पहले जाट समाज के नाम पर राजनीति की गई, समाज के समर्थन से राजनीतिक ताकत हासिल की गई, लेकिन आज जब जाट समाज और किसानों के सवालों पर जवाब देने की बारी आई तो कहा जा रहा है कि समाज का ठेका नहीं लिया है।

लोकदल अध्यक्ष ने कहा कि सवाल ठेका लेने का नहीं, बल्कि जिम्मेदारी निभाने का है। जब किसानों और जाट समाज से बड़े-बड़े वादे किए गए थे, तब आज उन वादों का हिसाब भी देना होगा।

चौधरी सुनील सिंह ने कहा कि किसान आज भी अपनी फसल के उचित दाम, गन्ना भुगतान और अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लगाए बैठा है। जाट समाज भी यह देख रहा है कि जिन नेताओं पर उसने भरोसा किया, वे सत्ता में पहुंचने के बाद उसके मुद्दों पर कितनी मजबूती से खड़े हैं।

उन्होंने कटाक्ष करते हुए कहा, जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि अब जाट समाज जाग चुका है। अब वह केवल नाम और नारों पर नहीं, बल्कि काम और अपने समाज-किसानों के लिए उठाई गई आवाज पर नेताओं को परखेगा।

The post जाट समाज का ठेका आप ले भी नहीं पाओगे, क्योंकि अब जाट समाज सब समझ चुका है — सुनील सिंह का मंत्री जयंत पर तंज़ appeared first on Suryoday Bharat.

भारत-जापान संबंधों में अनुभव से नई साझेदारी तक : ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की नई पहल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : प्रदेश के ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने भारत-जापान संबंधों के साथ अपने दीर्घ अनुभव को साझा करते हुए कहा कि वर्ष 2007 से प्रारंभ हुई जापान यात्रा वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश के लिए नई ऊर्जा एवं निवेश साझेदारियों के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण अवसर बन गई है।

शर्मा ने बताया कि वर्ष 2007 में गुजरात में आईएएस अधिकारी के रूप में उन्हें तत्कालीन मुख्यमंत्री एवं वर्तमान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ जापान यात्रा में शामिल होने का अवसर मिला था। इस यात्रा का उद्देश्य उद्योग, आधारभूत संरचना, प्रौद्योगिकी और निवेश के क्षेत्र में भारत-जापान सहयोग को मजबूत करना था। वर्ष 2012 में भी उन्हें नरेंद्र मोदी  के साथ जापान यात्रा में सहभागी बनने का अवसर मिला, जब गुजरात और जापान के बीच संस्थागत एवं औद्योगिक सहयोग को और विस्तार दिया जा रहा था।

उन्होंने कहा कि इन यात्राओं के दौरान उन्हें जापान की अत्याधुनिक प्रौद्योगिकी, विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना, नवाचार तथा दीर्घकालिक साझेदारी की कार्यसंस्कृति को नजदीक से समझने का अवसर मिला। आज वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश सरकार में ऊर्जा मंत्री के रूप में जापान के साथ उसी संबंध को एक नई भूमिका और नई संभावनाओं के साथ आगे बढ़ाने का अवसर प्राप्त हो रहा है।

शर्मा ने कहा कि यामानाशी प्रीफेक्चर के साथ उत्तर प्रदेश का सहयोग हरित हाइड्रोजन, नवीकरणीय ऊर्जा, पावर-टू-गैस तकनीक, निवेश और सतत विकास के क्षेत्रों में नई संभावनाओं के द्वार खोल रहा है। यह साझेदारी उत्तर प्रदेश को स्वच्छ ऊर्जा, तकनीकी नवाचार और भविष्य की ऊर्जा आवश्यकताओं के अनुरूप सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2007 में एक प्रशासनिक अधिकारी के रूप में शुरू हुआ अनुभव, वर्ष 2012 में आगे बढ़ा और वर्ष 2026 में उत्तर प्रदेश के ऊर्जा मंत्री के रूप में भारत-जापान साझेदारी के अगले अध्याय को मजबूत करने की जिम्मेदारी में परिवर्तित हो गया है।

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके निरंतर मार्गदर्शन, विश्वास और अवसरों ने उन्हें सीखने, सेवा करने और देश-प्रदेश के विकास में योगदान देने की प्रेरणा दी है।

उन्होंने कहा कि “जापान से सीखने की यात्रा अब जापान के साथ मिलकर निर्माण करने की दिशा में आगे बढ़ रही है।” भारत और जापान की साझेदारी आने वाले समय में ऊर्जा परिवर्तन, हरित प्रौद्योगिकी और सतत विकास के नए आयाम स्थापित करेगी।

The post भारत-जापान संबंधों में अनुभव से नई साझेदारी तक : ऊर्जा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश की नई पहल appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की बैठक का दूसरा दिन, समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ पी0एन0एम0 (स्थाई वार्ता तन्त्र) बैठक के दूसरे दिन का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर बैठक में शामिल एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मण्डल मंत्री राकेश चन्द वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, वर्दी भत्ता, कार्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा, कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा की। इस दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव भी प्रदान किए गए।

बैठक के अन्त में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू ने एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक एवं कर्मचारियों के हित में उठाए गए मुद्दों के बारे में अवगत कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यूनियन के समन्वय से कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तथा ‘रेलवे सैलरी पैकेज एकाउन्ट’ से सभी कर्मचारियों को जोड़ने के लिए कहा। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।

The post पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की बैठक का दूसरा दिन, समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे appeared first on Suryoday Bharat.

’डेयरी कॉन्क्लेव-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ कार्यशाला का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश में उन्नत स्वस्थ गोवंश को बढ़ावा देने तथा प्रदेश की अर्थव्यवस्था को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लिए दुग्ध विकास विभाग द्वारा संचालित नन्द बाबा दुग्ध मिशन, दुग्ध प्रोत्साहन नीति – 2022 के प्रचार-प्रसार के लिए और प्रदेश के डेयरी सेक्टर में पूंजी निवेश को आकर्षित करने के उद्देश्य से सम्पूर्ण उत्तर प्रदेश में मण्डलवार ’डेयरी कॉन्क्लेव’ स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम कार्यशालाओं के आयोजनों की श्रृंखला में मेरठ, आगरा में सफल आयोजन के पश्चात गुरुवार भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान, जनपद बरेली में ’डेयरी कॉन्क्लेव’ – स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम कार्यशाला का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि बरेली, मुरादाबाद एवं लखनऊ मण्डल कृषि, पशुपालन और डेयरी क्षेत्र की समृद्ध संभावनाओं वाले महत्वपूर्ण क्षेत्र हैं, जो प्रदेश के डेयरी विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य दुग्ध उत्पादन के साथ-साथ दुग्ध प्रसंस्करण, वैल्यू एडिशन, कोल्ड चेन और डेयरी उद्योग की पूरी वैल्यू चेन को मजबूत करना है, जिससे किसानों की आय बढ़े और महिलाओं व युवाओं के लिए रोजगार के अवसर सृजित हों। उन्होंने विश्वास जताया कि बरेली मुरादाबाद एवं लखनऊ मण्डल प्रदेश के प्रमुख डेयरी हब बनकर उत्तर प्रदेश की ’वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

मुकेश कुमार मेश्राम, अपर मुख्य सचिव, पशुधन एवं दुग्ध विकास ने वर्तमान परिदृश्य में स्वदेशी नस्ल के गौपालन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था के विकास के सम्बन्ध में संचालित विभिन्न योजनाओं के बहुआयामी लाभों पर प्रकाश डालते हुए योजनाओं से पशुपालकों/गौपालकों के जीवन स्तर में आने वाले बदलावों पर विस्तृत चर्चा की गयी। उन्होंने स्वदेशी उन्नत गोवंश, समृद्ध निवेश, सुरक्षित भविष्य एवं खुशहाल उत्तर प्रदेश के संकल्प को जनआंदोलन बनाने का आह्वान किया।

दुग्ध आयुक्त श्रीमती धनलक्ष्मी के० ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश दुग्ध उत्पादन में देश का अग्रणी राज्य है। राज्य सरकार द्वारा किसानों को सुनिश्चित बाजार, पारदर्शी मूल्य निर्धारण एवं स्थायी आय उपलब्ध कराने के लिए अनेक महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। नंद बाबा दुग्ध मिशन एवं दुग्ध नीति-2022 के माध्यम से गुणवत्तापूर्ण दुग्ध उत्पादन, आधुनिक डेयरी विकास तथा उपभोक्ताओं को गुणवत्तायुक्त दूध एवं दुग्ध उत्पाद उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि नन्द बाबा दुग्ध मिशन के अंतर्गत बरेली, मुरादाबाद एवं लखनऊ मण्डल में लगभग 2200 लाभार्थियों को डी०बी०टी० के माध्यम से 1200 लाख से अधिक की अनुदान राशि उपलब्ध कराई जा चुकी है। वहीं, दुग्ध नीति-2022 के अंतर्गत इन मंडलों में विभिन्न परियोजनाओं के लिए 1100 लाख रूपया की अनुदान राशि अवमुक्त की गई है। जी०बी०सी० के अन्तर्गत बरेली मण्डल के 2712 करोड़, मुरादाबाद मण्डल के 2085 करोड़ एवं लखनऊ मण्डल के 2150 करोड़ के निवेश प्रस्ताव हुए हैं. जिनसे लगभग 11 हजार नवीन रोजगार सृजित होंगे।

आयुक्त बरेली मण्डल एवं जिलाधिकारी बरेली द्वारा अपने सम्बोधन में कहा कि उत्तर प्रदेश देश का सर्वाधिक दुग्ध उत्पादन करने वाला राज्य है और डेयरी क्षेत्र ग्रामीण अर्थव्यवस्था की मजबूत नींव बन चुका है। बरेली मण्डल दुग्ध उत्पादन, पशुपालन, दुग्ध प्रसंस्करण और डेयरी उद्यमिता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं तथा इन क्षेत्रों में डेयरी विकास की अपार संभावनाएं हैं। प्रदेश सरकार किसानों, पशुपालकों, महिलाओं और युवाओं को डेयरी क्षेत्र से जोड़कर उनकी आय एवं रोजगार के अवसर बढ़ाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि बरेली मण्डल की सक्रिय भागीदारी से डेयरी क्षेत्र उत्तर प्रदेश की वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी के लक्ष्य को प्राप्त करने में मजबूत स्तम्भ बनेगा।

कार्यक्रम में नन्द बाबा दुग्ध मिशन के विभिन्न लाभार्थियों ने अपनी सफलता की गाथाएं साझा कीं। बरेली डेयरी, आनन्दा डेयरी, वाडीलाल इंडस्ट्रीज, डेयरी क्राफ्ट, शगुन डेयरी सहित विभिन्न संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने डेयरी क्षेत्र में नवाचार, निवेश एवं आधुनिक तकनीकों पर प्रस्तुतियां दीं। साथ ही गोपालन से जैविक खेती, वर्मी कम्पोस्ट एवं हरा चारा प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेषज्ञों द्वारा महत्वपूर्ण जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में पराग, डेयरी इंडिया, शगुन डेयरी, वरीशा डेयरी प्रोडक्ट्स, प्रीमियर डेयरी, वाडीलाल, डेयरी क्राफ्ट, पशुपालन विभाग, आईवीआरआई, कान्हा मिल्क टेस्टिंग इक्विपमेंट्स, सिंह डिस्ट्रीब्यूटर्स, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी ऑफ इंडिया एवं टेरीस्टेरियल फूड प्रोसेसिंग प्रा०लि० सहित विभिन्न निजी एवं सहकारी संस्थाओं द्वारा स्टॉल लगाकर उत्पादों, तकनीकों एवं सेवाओं का प्रदर्शन किया गया।

भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान के वैज्ञानिक, एन०डी०डी०बी० के प्रतिनिधि एवं अन्य वरिष्ठ अधिकारीगण तथा अन्य गणमान्य व्यक्तियों सहित बरेली मुरादाबाद तथा लखनऊ मण्डल के विभिन्न जनपदों के कृषकों/गो पालकों/दुग्ध उत्पादकों / उद्यमियो /निवेशकों के लगभग 1500 से अधिक की सहभागिता रही। साथ ही वेब कास्टिंग / लाइव यूट्यूब के माध्यम से प्रदेश के अन्य जनपदों के गौपालक/उद्यमियों को जोड़कर विभिन्न योजनाओं, नवीनतम प्रौद्योगिकी, स्वदेशी नस्ल के गौ- पालन, ग्रामीण अर्थव्यवस्था के सुदृढ़ीकरण पर प्रस्तुतिकरण एवं अन्य महत्वपूर्ण जानकारियाँ विषय विशेषज्ञों द्वारा साझा की गयी।

आयोजन में विभाग की ओर से अरविन्द कुमार सिंह, वित्त नियंत्रक ए०पी० सिंह, मुख्य दुग्धशाला विकास अधिकारी, इन्द्रभूषण सिंह, नत्थू सिंह, बी०पी० सिंह दुग्धशाला विकास अधिकारी, पंकज, श्याम सुन्दर, विकास बालियान, अरविन्द कुमार यादव उप दुग्धशाला विकास अधिकारी, अभिषेक वर्मा, सुनील शुक्ला, श्रीमती विनीता कुशवाहा एवं दीपक राठौर के द्वारा महत्वपूर्ण योगदान दिया गया।

The post ’डेयरी कॉन्क्लेव-स्वर्णिम दुग्धामृत संवाद समागम’ कार्यशाला का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.