हरियाणा Archives - Suryoday Bharat

आधुनिक तकनीक से खुफिया जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है : अश्विनी वैष्णव
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, सीसीटीवी जैसे नवीनतम तकनीकी उपकरणों का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहा है। रेलगाड़ियों, यात्रियों, स्टेशन परिसर और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीट स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देश भर के फील्ड अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। रेल भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी इस बैठक में उपस्थित थे।

हाल ही में हुई आगजनी की कुछ घटनाओं सहित कई मामलों की प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। भारतीय रेलवे ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इनकी सक्रिय रूप से जांच कर रहा है। कई मामलों में, रेलवे की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली है। खुफिया प्रणालियों को मजबूत करने और सूचनाओं को तेजी से संसाधित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के अलावा, रेलवे मंत्रालय यात्रियों को यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा करते समय असामाजिक गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने को कहा गया है।

सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान हुई चर्चाओं में, बेहतर रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से जमीनी स्तर से खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा प्रणालियों को बेहतर बनाने, रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज का विस्तार करने और रेलवे बोर्ड मुख्यालय तथा फील्ड जोन के बीच परिचालन सुरक्षा तालमेल को सुधारने पर भी बल दिया गया। बैठक में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, कैमरों की विशिष्टताओं को उन्नत करने और एआई-आधारित निगरानी प्रणालियों को तैनात करने पर भी विचार किया गया। बैठक में रेलवे नेटवर्क में अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन के लिए आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच सूचना साझाकरण तंत्र को बेहतर बनाकर आपसी तालमेल को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

The post आधुनिक तकनीक से खुफिया जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है : अश्विनी वैष्णव appeared first on Suryoday Bharat.

रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं में उपचार प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ : रेलवे बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अंतर्गत रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक सरल, पारदर्शी, त्वरित एवं पूर्णतः डिजिटल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। नई व्यवस्था का उद्देश्य रेलवे कर्मचारियों, पेंशनभोगियों एवं उनके आश्रितों को कागजी औपचारिकताओं से मुक्त कर बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराना है। नई नीति के अनुसार अब रेलवे अस्पतालों एवं हेल्थ यूनिट्स में उपचार, दवा वितरण तथा रेफरल संबंधी प्रक्रियाएं चरणबद्ध तरीके से पूरी तरह पेपरलेस की जाएंगी। मरीजों को केवल अपना UMID (उम्मीद) कार्ड एवं HMIS में पंजीकृत मोबाइल नंबर साथ रखना होगा। डॉक्टर द्वारा HMIS प्रणाली में दवा दर्ज किए जाने के बाद मरीज सीधे फार्मेसी से UMID नंबर के माध्यम से दवा प्राप्त कर सकेंगे।

रेलवे बोर्ड द्वारा जारी नई व्यवस्था में डिजिटल रेफरल प्रणाली को भी और अधिक सुदृढ़ बनाया गया है। सामान्य परिस्थितियों में रेलवे चिकित्सक द्वारा रेफर किए गए मरीज सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में UMID एवं OTP आधारित सत्यापन के माध्यम से उपचार प्राप्त कर सकेंगे। वहीं आपातकालीन परिस्थितियों में मरीज बिना पूर्व रेफरल के भी सूचीबद्ध अस्पतालों में उपचार प्रारंभ करा सकेंगे, जिसकी सूचना अस्पताल द्वारा निर्धारित समयावधि में HMIS पोर्टल पर उपलब्ध कराई जाएगी। वरिष्ठ नागरिकों एवं पेंशनभोगियों को भी नई व्यवस्था में विशेष सुविधाएं प्रदान की गई हैं।

70 वर्ष से अधिक आयु के RELHS लाभार्थियों को सूचीबद्ध निजी अस्पतालों में कैशलेस OPD एवं जांच सुविधा उपलब्ध होगी, बशर्ते वे फिक्स्ड मेडिकल अलाउंस प्राप्त न कर रहे हों। इसके अतिरिक्त अब अलग से RELHS कार्ड की आवश्यकता नहीं होगी तथा केवल UMID कार्ड के माध्यम से स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ लिया जा सकेगा। कैंसर एवं ट्रांसप्लांट जैसे गंभीर रोगों के उपचार हेतु भी व्यापक डिजिटल रेफरल व्यवस्था लागू की गई है, जिससे मरीजों को बार-बार रेफरल प्रक्रिया से नहीं गुजरना पड़ेगा। रेलवे द्वारा टाटा मेमोरियल सेंटर सहित विभिन्न सूचीबद्ध संस्थानों में डिजिटल माध्यम से उपचार सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

नई नीति के अंतर्गत निजी अस्पतालों के बिल भुगतान की प्रक्रिया भी HMIS आधारित डिजिटल प्रणाली से की जाएगी। साथ ही मरीज HMIS एप्प के माध्यम से उपचार संबंधी फीडबैक एवं रेटिंग भी दे सकेंगे, जिससे स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित किया जा सकेगा। रेलवे बोर्ड की यह पहल “एक रेलवे – एक कार्ड” की अवधारणा पर आधारित है, जिसका उद्देश्य रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक आधुनिक, पारदर्शी, सरल एवं जनहितकारी बनाना है।

The post रेलवे स्वास्थ्य सेवाओं में उपचार प्रक्रिया होगी पूरी तरह डिजिटल एवं पेपरलेस appeared first on Suryoday Bharat.

उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को दोगुना करने के मिशन पर क्रियान्वित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे अपने ट्रेनों के रखरखाव अवसंरचना को मजबूत करके अपनी रेल परिचालन क्षमता को उल्लेखनीय रूप से बढ़ाने का मिशन क्रियान्वित कर रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल रखरखाव क्षमताओं के व्यापक विस्तार की योजना पर कार्य कर रहा है। रेल परिचालन क्षमता बढ़ाने के लिए रखरखाव क्षमता में वृद्धि महत्वपूर्ण है। वर्तमान में, ट्रेनों के रखरखाव के लिए उत्तर पश्चिम रेलवे के अधिकार क्षेत्र में विभिन्न स्थानों पर 22 रेल पिट लाइनें हैं। उल्लेखनीय है कि पिट लाइन ट्रेनों के प्राइमरी मेंटिनेंस के लिए अति आवश्य है। किसी ट्रेन के संचालन के लिए उसका समय पर मेंटिनेंस जरूरी है।

एक मिशन-आधारित दृष्टिकोण अपनाते हुए, उत्तर पश्चिम रेल ने अपने विभिन्न स्थानों पर रेल रखरखाव के लिए 20 नई रेल पिट लाइनों के निर्माण का कार्य शुरू किया है। इन नई रेल पिट लाइनों पर काम तेजी से चल रहा है और इन कार्यों के प्रगति की उच्च स्तर पर निगरानी रखी जा रही है। इन नई रेल पिट लाइनों का निर्माण निम्न प्रकार से किया जा रहा है:

मदार (1 लाइन)

उमरा (2 लाइन)

लालगढ़ (4 लाइन)

श्रीगंगानगर (2 लाइन)
•हिसार (2 लाइन)

सूरतगढ़ (2 लाइन)

खातीपुरा (4 लाइन)
•बाड़मेर (1 लाइन)

जैसलमेर (2 लाइन) इस व्यापक विस्तार से मौजूदा रखरखाव क्षमता लगभग दोगुनी होने की उम्मीद है, जिससे उत्तर पश्चिम रेलवे की रेल संचालन क्षमता एक तरीके से दोगुनी हो जाएगी। इससे नई रेल सेवाओं की शुरुआत के पर्याप्त अवसर पैदा होंगे। देश के विभिन्न हिस्सों में नई ट्रेनों की शुरुआत सभी यात्रियों के लिए लाभकारी होगी, जिससे क्षेत्र के सामाजिक-आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। इसके अतिरिक्त, उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी दीर्घकालिक अवसंरचना विकास रणनीति के तहत 10 और रेल लाइनों के निर्माण की योजना बना रहा है। इन अतिरिक्त सुविधाओं के लिए वर्तमान में यह रणनीति योजना और स्वीकृति के विभिन्न चरणों में हैं।

रखरखाव अवसंरचना का यह व्यापक विस्तार न केवल परिचालन दक्षता को बढ़ाएगा, बल्कि उत्तर पश्चिम रेलवे क्षेत्र में रेल यातायात वृद्धि और समग्र अवसंरचना विकास के लिए नए रास्ते भी खोलेगा।

The post उत्तर पश्चिम रेलवे अपनी रेल परिचालन क्षमता को दोगुना करने के मिशन पर क्रियान्वित appeared first on Suryoday Bharat.

हांसी छोटू स्वीट्स पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाइक सवार युवकों ने पर्ची रखकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गुरुग्राम : शहर के व्यस्त बाजार स्थित छोटू स्वीट्स पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाइक सवार युवकों ने पर्ची रखकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी और नहीं देने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। सूचना पर हरकत में आई पुलिस ने 2 घंटे में ही इस मामले में दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर 3 बजे छोटू स्वीट्स संचालक हन्नी सपड़ा अपने दुकान पर थे। उसी समय बाइक सवार दो युवक वहां पर आए। उसमें से एक बाइक से उतरा और दुकान के कर्मचारी को पर्ची दी। उसने पर्ची मालिक को देने के लिए कहा तो वह मेज पर पर्ची छोड़कर भाग गए। जब दुकान मालिक हन्नी ने पर्ची पढ़ी तो उसमें लिखा था- लाला, 50 लाख की फिरौती है, एक दिन का टाइम है, बाकी काम मेरा है। पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु नाम लिखे थे।

इसके बाद हन्नी सपड़ा ने तुरंत व्यापार संगठन के प्रधान को सूचना दी और पुलिस को सूचना दी इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन की। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी विनोद शंकर और शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शहर थाना प्रभारी सुखजीत सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी और आरोपियों की पहचान के लिए आसपास के दुकानदारों से भी पूछताछ की।

मामला संज्ञान में आते ही एसपी अमित यशवर्धन और पुलिस प्रशासन ने तुरंत टीमों को सक्रिय किया। सीआईए नारनौंद की टीम ने वैज्ञानिक साक्ष्यों और त्वरित कार्रवाई के बल पर 2 आरोपियों को दबोच लिया। उनकी पहचान अनुराग और हिमांशु के रूप में हुई है। पुलिस फिलहाल इनसे गहनता से पूछताछ कर रही है ताकि इस साजिश के पीछे के असल उद्देश्यों का पता लगाया जा सके।

The post हांसी छोटू स्वीट्स पर शुक्रवार दोपहर 3 बजे बाइक सवार युवकों ने पर्ची रखकर 50 लाख रुपए की फिरौती मांगी appeared first on Suryoday Bharat.

पहल न्यूट्रिशन फूड सप्लीमेंट शोरूम पर शुक्रवार शाम, बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, बहालगढ़ : एनएच-44 पर बहालगढ़ चौक स्थित पहल न्यूट्रिशन फूड सप्लीमेंट शोरूम पर शुक्रवार शाम को बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए। फायरिंग से वहां हड़कंप मच गया। सोशल मीडिया पर वायरल एक पोस्ट में इस वारदात की जिम्मेदारी कथित तौर पर रणदीप मलिक व अनिल पंडित यूएसए ने ली है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया जा रहा है। इससे पहले फूड सप्लीमेंट कारोबारी से दो माह पहले विदेश में बैठे गैंगस्टर रोहित गोदारा के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी मांगी गई थी।

पुलिस के अनुसार, शुक्रवार शाम को बाइक पर सवार होकर आए तीन युवक शोरूम के अंदर पहुंचे। उन्होंने काउंटर पर बैठे मैनेजर रोहित जैन को एक पर्ची थमाई और इसके बाद हथियार निकालकर गोली चलाने की कोशिश की। हालांकि गोली नहीं चली। इसके बाद बदमाश बाहर आए और शोरूम के शीशे पर फायर कर मौके से भाग गए। गनीमत रही कि किसी को गोली नहीं लगी। वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। मामले की सूचना के बाद डीसीपी क्राइम नरेंद्र कादियान, बहालगढ़ थाना प्रभारी महेश, हरियाणा एसटीएफ और क्राइम ब्रांच की टीमें मौके पर पहुंची। इलाके में सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है और हमलावरों की पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। एफएसएल की टीम को भी बुलाया गया है।

घटना के कुछ समय बाद फेसबुक पर एक पोस्ट वायरल हुई, जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी लेते हुए पहल न्यूट्रिशन पर नकली उत्पाद बेचने और युवाओं की सेहत से खिलवाड़ करने का आरोप लगाया गया। पोस्ट रणदीप मलिक की आईडी से डाली गई है। जिसमें फायरिंग की जिम्मेदारी रणदीप मलिक व अनिल पंडित यूएसए ने ली है, जिसे लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा बताया गया है। दावा किया गया कि शोरूम संचालकों ने कथित तौर पर रोहित गोदारा को फिरौती दी है।

The post पहल न्यूट्रिशन फूड सप्लीमेंट शोरूम पर शुक्रवार शाम, बाइक सवार 3 बदमाशों ने फायरिंग की और भाग गए appeared first on Suryoday Bharat.

कन्नौज जेल से फरार ईनामी बदमाश अंकित पुलिस मुठभेड़ में गुरुग्राम से गिरफ़्तार, निशाना ए पैर
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कन्नौक / गुरुग्राम : उत्तर प्रदेश की कन्नौज जेल से फरार 25 हजार रुपये का ईनामी बदमाश गुरुग्राम पुलिस के साथ कथित मुठभेड़ में गिरफ्तार किया गया। कथित मुठभेड़ में आरोपी के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे काबू कर लिया गया। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस कहानी के अनुसार घटनास्थल से एक बाइक, एक पिस्टल, एक जिंदा कारतूस और पांच खाली खोल कारतूस बरामद किए गए हैं।

आरोपी की पहचान अंकित कुमार (24), निवासी हजूरापुर, जिला कन्नौज (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। उसके खिलाफ थाना मानेसर में मामला दर्ज किया गया है। मुठभेड़ के दौरान कुल पांच राउंड फायर हुए, जिनमें तीन आरोपी की ओर से और दो पुलिस की ओर से किए गए।

पुलिस के अनुसार आरोपी अवैध हथियार रखने के मामले में कन्नौज जेल में बंद था और जनवरी 2026 में फरार हो गया था। उस पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। उसके खिलाफ चोरी, लूट और शस्त्र अधिनियम के तहत छह मामले दर्ज हैं। अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद आरोपी से गहन पूछताछ की जाएगी।

The post कन्नौज जेल से फरार ईनामी बदमाश अंकित पुलिस मुठभेड़ में गुरुग्राम से गिरफ़्तार, निशाना ए पैर appeared first on Suryoday Bharat.

आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रु 583 करोड़ के हरियाणा के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने चंडीगढ़ स्थित अपनी एक शाखा में हरियाणा सरकार के कुछ विभागों के खातों से जुड़े हालिया मामले पर अपनी पूर्व जानकारी का संदर्भ दिया है। प्रारंभिक जाँच में संकेत मिले हैं कि शाखा के कुछ कर्मचारियों ने कथित रूप से जाली दस्तावेज़ों और भुगतान निर्देशों को क्लियर करने में धोखाधड़ी की और संभव है कि इसमें बाहरी लोगों की मिलीभगत भी रही हो। मामले की फिलहाल संबंधित प्राधिकरणों द्वारा जाँच की जा रही है। जाँच जारी रहने के बावजूद, बैंक ने तुरंत कदम उठाते हुए हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों द्वारा दावा की गई मूल राशि और ब्याज का 100% भुगतान कर दिया है, जिसकी कुल राशि 583 करोड़ रुपए है। अंतिम राशि में आगे किसी अतिरिक्त दावे या मिलान प्रक्रिया के आधार पर बदलाव हो सकते हैं।

हरियाणा सरकार के संबंधित विभागों ने इस मामले में बैंक के सिद्धांत आधारित रुख, त्वरित कार्रवाई और पेशेवर आचरण की सराहना करते हुए, आभार व्यक्त किया है। आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने हरियाणा सरकार और कानून प्रवर्तन एजेंसियों के पूर्ण सहयोग से यह स्पष्ट किया है कि वह धोखाधड़ी में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने और उन्हें न्याय के कटघरे तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

बैंक वित्तीय रूप से मजबूत और बेहतर पूँजी स्थिति में है। 31 दिसंबर, 2025 तक बैंक को फिक्स्ड डिपॉजिट्स के लिए क्रिसिल द्वारा एएए रेटिंग प्राप्त है, जबकि दीर्घकालिक रेटिंग में क्रिसिल, आईसीआरए, इंडिया रेटिंग्स और केयर से एए+ रेटिंग प्राप्त है। बैंक का कुल ग्राहक व्यवसाय (ऋण और जमा) 5,62,090 करोड़ रुपए पर पहुँच गया है, जो साल-दर-साल 22.6 प्रतिशत की वृद्धि दर्शाता है। एसेट क्वालिटी मजबूत बनी हुई है, जिसमें ग्रॉस एनपीए 1.69 प्रतिशत और नेट एनपीए 0.53 प्रतिशत है। बैंक का कैपिटल एडिक्वेसी रेशियो 16.22 प्रतिशत और सीएएसए रेशियो 51.6 प्रतिशत है।

The post आईडीएफसी फर्स्ट बैंक ने रु 583 करोड़ के हरियाणा के सरकारी भुगतान के साथ कायम रखा भरोसा appeared first on Suryoday Bharat.