राजस्थान Archives - Suryoday Bharat

उत्तर पश्चिम रेलवे : मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजीटल पेमेंट कर डिजीटल पमेंट को प्रोत्साहित करने का दिया संदेश
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे पर रेलवे टिकट, पार्सल, रिटायरिंग रूम, गुड्स तथा अन्य सेवाओं के भुगतान के लिए ऑनलाइन डिजिटल पेमेंट का उपयोग लगातार बढ़ रहा है। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों को बेहतर और तेज सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डिजिटल भुगतान व्यवस्था को व्यापक स्तर पर लागू किया गया है। उत्तर पश्चिम रेलवे पर माल लदान और पार्सल बुकिंग में शत प्रतिशत डिजीटल पेमेंट का उपयोग हो रहा है। इंटरनेट से बुक होने वाले टिकटों (इंटरनेट पर लगभग 88 प्रतिशत टिकट बुक हो रहे है) के अलावा आरक्षित टिकट बुकिंग में लगभग 22 %और अनारक्षित टिकट बुकिंग में लगभग 16 %तक डिजीटल पेंमेंट से भुगतान प्राप्त हो रहा है।

अश्विनी वैष्णव केन्द्रीय रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ने जालोर से पहली बार जयपुर और दिल्ली से सीधा संपर्क स्थापित करने वाली भुज-दिल्ली रेलसेवा को हरी झंडी दिखाई। इस अवसर पर जालोर-पाली मारवाड़-दिल्ली उद्घाटन स्पेशल ट्रेन से यात्रा करते हुए लूनी स्टेशन पर स्थित फूड स्टॉल पर रसगुल्ले का पेमेंट डिजीटल माध्यम से किया। माननीय रेलमंत्री द्वारा आमजन द्वारा डिजीटल पेमेंट को प्रोत्साहित करने का संदेश प्रदान किया है। साथ ही यह रेलवे परिसर में तेजी से हो रहे डिजीटलीकरण के प्रतीकात्मक रूप को भी दर्शाता है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन ने बताया कि रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की लंबी कतारों को कम करने और ”डिजिटल इंडिया“ अभियान को मजबूत बनाने के लिए अनारक्षित टिकट काउंटरों, पार्सल कार्यालयों, फुड स्टॉल तथा अन्य सेवा केंद्रों पर डायनामिक क्यूआर कोड आधारित भुगतान प्रणाली शुरू की गई है। इससे यात्री अब टिकट खिड़की पर ही आसानी से ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं, जिससे समय की बचत होने के साथ सुविधा भी बढ़ी है।

उन्होंने बताया कि प्रमुख स्टेशनों के आरक्षण टिकट काउंटरों पर पीओएस मशीनों के माध्यम से पहले से ही डिजिटल भुगतान की सुविधा उपलब्ध है। इसके अतिरिक्त कई स्टेशनों पर ऑटोमेटिक टिकट वेंडिंग मशीन (ATVM) के जरिए भी यात्री डिजिटल माध्यम से अनारक्षित टिकट प्राप्त कर रहे हैं। न्च्प् आधारित भुगतान प्रणाली से खुले पैसे की समस्या समाप्त हो रही है तथा यात्रियों को कम समय में पारदर्शी और सुरक्षित टिकट सेवा मिल रही है। इसके साथ ही रेलवन एप और आईआरसीटीसी की वेबसाइट से टिकट बुक करवाने पर भी डिजीटल पेमेंट को बढ़ावा मिल रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के 603 स्थानों पर डिजिटल भुगतान के लिए डायनामिक क्यूआर कोड सफलतापूर्वक स्थापित किए जा चुके हैं। यात्री अब पेटीएम, गूगल पे और फोनपे जैसे लोकप्रिय न्च्प् प्लेटफॉर्म के माध्यम से आसानी से भुगतान कर रहे हैं। उत्तर पश्चिम रेलवे के सभी आरक्षित एवं अनारक्षित टिकट काउंटरों तथा पार्सल कार्यालयों में क्यूआर कोड सुविधा उपलब्ध कराई गई है, जिससे डिजिटल लेनदेन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है।

रेलवे प्रशासन द्वारा डिजिटल भुगतान को प्रोत्साहित करने के लिए सोशल मीडिया, जागरूकता अभियानों और रेलवे कर्मचारियों के माध्यम से यात्रियों को लगातार प्रेरित किया जा रहा है।

रेल का उद्देश्य यात्रियों को सुविधाजनक, तेज और पारदर्शी सेवाएं उपलब्ध कराना है। यात्रियों से अनुरोध है कि अधिक से अधिक डिजिटल भुगतान का उपयोग करें और भारतीय रेलवे के ”डिजिटल इंडिया“ एवं आत्मनिर्भर भारत अभियान को सफल बनाने में अपना योगदान दें।

The post उत्तर पश्चिम रेलवे : मंत्री अश्विनी वैष्णव ने डिजीटल पेमेंट कर डिजीटल पमेंट को प्रोत्साहित करने का दिया संदेश appeared first on Suryoday Bharat.

जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जोधपुर : जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स मिल रहा हैं। 20 कोच के साथ संचालित होने वाली पहली ट्रिप में फ़ुल बुकिंग रही। इस रेल सेवा की लोकप्रियता तथा यात्रियों की संख्या को देखते हुए इसे 8 कोच से 20 कोच की किया गया है।

रविवार 24.05.2026 को संचालित गाड़ी संख्या 26481, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस में लगभग 94% बुकिंग रही तथा इसी प्रकार गाड़ी संख्या 26482, दिल्ली कैंट- जोधपुर वन्दे भारत एक्सप्रेस में 98% बुकिंग रही जो कि इसकी लोकप्रियता को दर्शाता है।

उल्लेखनीय है कि रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार 22 मई 2026 को इस रेल सेवा को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच की करने को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। यह रेल सेवा जोधपुर और दिल्ली के मध्य बेहतर कनेक्टिविटी प्रदान करने में सहायक सिद्ध हो रही है।

The post जोधपुर – दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 20 कोच से संचालित होने पर मिला अच्छा रेस्पॉन्स appeared first on Suryoday Bharat.

19वें रोजगार मेलें में पीएम मोदी ने 51000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किये
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार वर्चुअल माध्यम से 19वें रोजगार मेले को संबोधित किया और वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए देशभर में भर्ती हुए नए युवाओं को 51,000 से अधिक नियुक्ति पत्र वितरित किए। देशभर में एक साथ 47 स्थानों पर आयोजित रोजगार मेला, रोजगार सृजन में तेजी लाने और नागरिक-केंद्रित शासन को मजबूत करने के उद्देश्य से भारत सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। नियुक्त हुए नए उम्मीदवारों ने रेलवे, इसरो, गृह मंत्रालय, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, वित्तीय सेवा विभाग और उच्च शिक्षा विभाग सहित प्रमुख मंत्रालयों और विभागों में नियुक्तियाँ प्राप्त की। 19वें रोजगार मेले के तहत हुई नियुक्तियों में से 50 प्रतिशत से अधिक नियुक्तियां भारतीय रेलवे में प्रदान की गई है।

नव नियुक्त युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने उन्हें और उनके परिवारों को बधाई दी और इस अवसर को हजारों परिवारों के जीवन में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि नव नियुक्त युवा राष्ट्र के विकास पथ में जिम्मेदार और महत्वपूर्ण भागीदार बन रहे हैं और ‘2047 तक विकसित भारत’ के सपने को साकार करने में अहम भूमिका निभाएंगे।

प्रधानमंत्री ने भारत की बढ़ती वैश्विक स्थिति और भारतीय युवाओं की क्षमताओं तथा देश की तकनीकी प्रगति में बढ़ते अंतरराष्ट्रीय विश्वास पर प्रकाश डाला। नीदरलैंड, स्वीडन, नॉर्वे, संयुक्त अरब अमीरात और इटली की अपनी हालिया पांच देशों की यात्रा का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि वैश्विक नेता और बहुराष्ट्रीय निगम भारत के विकास में भागीदार बनने के इच्छुक हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे के तत्वाधान में आयोजित रोजगार मेले का आयोजन राजस्थान में जयपुर, जोधपुर, अजमेर और बीकानेर में किया गया। इन रोज़गार मेलों में नवनियुक्त उम्मीदवारों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए। जयपुर में उपस्थित अश्विनी वैष्णव, रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री तथा भूपेन्द्र यादव, पर्यावरण, वन एंव जलवायु परिवर्तन मंत्री ने नियुक्ति पत्र प्रदान किए। जयपुर में 420 उम्मीदवारों को व्यक्तिगत/वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए।

जयपुर में आयोजित कार्यक्रम में अश्विनी वैष्णव ने नियुक्ति पाने वाले सभी उम्मीदवारों को बधाई दी एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में युवाओं को नियमित समयानुसार समयसारणी बनाकर नियुक्तियाँ प्रदान की जा रही है ताकि राष्ट्र निर्माण में वह अपना सहयोग देकर 2047 के विकसित भारत में महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन कर सके। उन्होंने कहा कि वर्तमान में रेलवे पर 1,60,000 पदों पर भर्ती प्रक्रिया हो रही है। रेलवे में भर्ती प्रक्रिया के बारे में बताते हुए

राजस्थान के लिए रेल विकास के बारे में भी उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि वर्तमान में राजस्थान में बड़े पैमाने पर रेल परियोजनाएं प्रगति पर है जिसमें स्टेशन पुनर्विकास, नई रेल लाइनें, दोहरीकरण और गेज परिवर्तन के कार्य किए जा रहे हैं इंफ्रास्ट्रक्चर के इन कार्यों के पूरा होने पर आने वाले समय में 200 नई ट्रेनों का संचालन किया जाना संभव हो सकेगा।

इस अवसर पर भूपेन्द्र यादव ने नवनियुक्त कर्मियों को बधाई दी और कहा कि सभी को शुभकामनाएं देता हूं। यह विश्वास करता हूं कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भारत एक जो बड़ी अर्थव्यवस्था बनने जा रहा है। प्रधानमंत्री ने हमको जो एक विजन दिया है विकसित भारत का विजन और जो आज नौकरी लगेंगे वह निश्चित रूप से विकसित भारत के साक्षी भी बनने जाएंगे। इसलिए आप अपने जीवन में आगे बढ़े । अपने विश्वास और मूल्यों को लेकर जो आप सर्विस में आए हैं निष्ठा के साथ अपनी सर्विस को अच्छे ढंग से करें। प्रधानमंत्री देश के युवाओं के लिए, उनके बेहतर भविष्य के लिए प्रयासरत हैं । निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी का संबोधन एक नई ऊर्जा का कार्य करेगा ।

उन्होंने राजस्थान में रेल विकास के लिए रेल मंत्री का आभार व्यक्त किया तथा बताया कि वर्तमान में अलवर सहित पूरे राजस्थान में रेल विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर है।

कार्यक्रम के प्रारम्भ में उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबन्धक अमिताभ ने जयपुर में उपस्थित सभी सम्माननीय अतिथियों का स्वागत किया एवं स्वागत संबोधन में सभी नवनियुक्त अभ्यार्थियों को शुभकामनाएं दी।

रोज़गार मेले में उपस्थित श्रीमती मंजू शर्मा, सांसद-जयपुर, गोपाल शर्मा, विधायक-सिविल लाइन्स, ने इस अवसर पर सभी नवनियुक्त युवाओं को बधाई दी तथा देश के प्रति सेवा हेतु शुभकामनाएं प्रदान कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

The post 19वें रोजगार मेलें में पीएम मोदी ने 51000 नवनियुक्त अभ्यर्थियों को वर्चुअल माध्यम से नियुक्ति पत्र जारी किये appeared first on Suryoday Bharat.

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जोधपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में भारत सरकार के रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं माननीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने राजस्थान को रेल सेवाओं और परियोजनाओं की सौगात दी।

इस अवसर पर गाड़ी संख्या 04871, जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस उद्घाटन स्पेशल रेलसेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। साथ ही जोधपुर-दिल्ली कैंट वंदे भारत एक्सप्रेस की डिब्बा संरचना को 8 कोच से बढ़ाकर 20 कोच किए जाने तथा साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस रेलसेवा का जैसलमेर तक विस्तार सहित कोच केयर कॉम्पलेक्स, जैसलमेर का शुभारम्भ किया गया।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि नियमित गाड़ी संख्या 26481/26482, जोधपुर-दिल्ली कैंट-जोधपुर वंदे भारत सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा में दिनांक 24.05.2026 से 02 एक्जीक्यूटिव चेयरकार, 16 वातानुकूलित चेयरकार एवं 02 ड्राइवर पावर कार सहित कुल 20 कोच रहेंगे। इससे यात्रियों को अधिक सीट उपलब्ध होंगी तथा यात्रा सुविधा में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

अपने संबोधन में केंद्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत ने कहा कि रेल केवल परिवहन का साधन नहीं बल्कि देश की जीवनरेखा है तथा पिछले 12 वर्षों में भारतीय रेलवे में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। उन्होंने कहा कि राजस्थान और विशेषकर जोधपुर को रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने विगत समय में बहुत सी सौगातें प्रदान की है, जिससे मारवाड़ क्षेत्र में विकास के नए आयाम स्थापित हुए हैं। गजेन्द्र सिंह शेखावत ने जोधपुर, पोखरण और आस पास के क्षेत्रों में रेल कार्यों के लिए भी रेल मंत्री का धन्यवाद और आभार व्यक्त किया और आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी रेल कार्यों के लिए रेल मंत्री जी का सहयोग हमेशा मिलता रहेगा।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि पश्चिमी राजस्थान के प्रवासियों की लंबे समय से अधिक रेल सेवाओं की मांग रही है, जिसे ध्यान में रखते हुए चेन्नई, पुणे, हैदराबाद, मुंबई सहित कई प्रमुख शहरों के लिए नई रेल सेवाएं प्रारम्भ की गई हैं। उन्होंने बताया कि जोधपुर में बनने वाला कोचिंग टर्मिनल रेलवे विकास में मील का पत्थर साबित होगा तथा भविष्य में देशभर से नई ट्रेनों के संचालन में सुविधा होगी। भगत की कोठी में वंदे भारत स्लीपर टर्मिनल भी विकसित किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि अगले 10 महीनों में जोधपुर से हरिद्वार के लिए नई रेलसेवा प्रारम्भ करने की तैयारी चल रही है। राजस्थान में रेलवे विकास हेतु वर्तमान में लगभग ₹10,000 करोड़ का रिकॉर्ड बजट दिया जा रहा है, जबकि पूर्व में यह राशि मात्र ₹700-800 करोड़ थी।

रेल मंत्री ने बताया कि राजस्थान में धांगरा-बांदीकुई, अजमेर-चित्तौड़गढ़, लूनी-भिलड़ी, रेवाड़ी-खाटूवास एवं सवाई माधोपुर-जयपुर रेलखंडों पर डबलिंग कार्य प्रगति पर है। वहीं मारवाड़ जंक्शन-मावली गेज कन्वर्जन, टनल निर्माण एवं नई रेल लाइनों का कार्य भी तीव्र गति से किया जा रहा है। पुष्कर एवं अंबाजी को रेलवे नेटवर्क से जोड़ने हेतु नई रेल लाइन परियोजनाओं पर भी कार्य जारी है।

बेहतर रेल सुविधाओं के साथ बेहतर भविष्य की ओर

मंत्रियों द्वारा जैसलमेर में ₹67 करोड़ की लागत से निर्मित नवनिर्मित कोच केयर कॉम्प्लेक्स का उद्घाटन भी किया गया। इस परियोजना से ट्रेनों की मेंटेनेंस क्षमता में वृद्धि होगी, अधिक ट्रेनों का संचालन संभव होगा तथा यात्रियों को बेहतर रेल सुविधाएं प्राप्त होंगी।

स्वर्ण नगरी जैसलमेर पर्यटन एवं सामरिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। सोनार किला, पटवों की हवेली, बड़ा बाग एवं थार मरुस्थल देश-विदेश के पर्यटकों के प्रमुख आकर्षण केंद्र हैं। नई रेल सुविधा से जैसलमेर की कनेक्टिविटी मजबूत होगी, पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा तथा क्षेत्र में रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे। साथ ही चिकित्सा एवं शिक्षा हेतु जोधपुर एवं अहमदाबाद जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।

रेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान की संस्कृति, विरासत एवं शौर्य की झलक अब रेलवे स्टेशनों पर भी दिखाई देगी। जैसलमेर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास कार्य पूर्ण हो चुका है, तथा लोगों से आग्रह किया कि एक बार जैसलमेर का स्टेशन ज़रूर देख कर आए। जयपुर स्टेशन को पिंक सिटी थीम पर विकसित किया जा रहा है तथा पाली स्टेशन का निर्माण कार्य भी तीव्र गति से प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि अब रेलवे स्टेशन शहर के पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित हो रहे हैं।

उन्होंने बताया कि राजस्थान में 25 गतिशक्ति कार्गो टर्मिनल विकसित किए जा रहे हैं, जिनमें से 12 पूर्ण हो चुके हैं। इन परियोजनाओं से व्यापार, पर्यटन एवं यात्रियों को व्यापक लाभ मिलेगा।

साबरमती-जोधपुर एक्सप्रेस का जैसलमेर तक विस्तार

गाड़ी संख्या 20486, साबरमती-जैसलमेर प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा को वर्चुअल माध्यम से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह गाड़ी दिनांक 23.05.2026 से साबरमती से प्रातः 07.00 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 14.40 बजे आगमन एवं 14.50 बजे प्रस्थान कर 20.30 बजे जैसलमेर पहुंचेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20485, जैसलमेर-साबरमती प्रतिदिन सुपरफास्ट एक्सप्रेस रेलसेवा दिनांक 23.05.2026 से जैसलमेर से प्रातः 06.30 बजे रवाना होकर जोधपुर स्टेशन पर 11.40 बजे आगमन एवं 11.50 बजे प्रस्थान कर रात्रि 20.00 बजे साबरमती पहुंचेगी।

कार्यक्रम के अंत में रेल मंत्री ने विश्वास व्यक्त किया कि वर्तमान परियोजनाओं के पूर्ण होने के बाद राजस्थान को 200 से अधिक नई रेल सेवाओं का लाभ मिलेगा तथा राज्य रेलवे विकास के क्षेत्र में देश के अग्रणी राज्यों में शामिल होगा। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत, बिलाड़ा विधायक अर्जुन राम गर्ग, विधायक फलौदी पब्बाराम राम बिश्नोई, शहर विधायक अतुल भंसाली, सूरसागर विधायक देवेंद्र जोशी, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ सहित मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि अधिकारी प्रेस मीडिया मौजूद रहे।

The post रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने जोधपुर से रेल सेवाओं को हरी झंडी दिखाई appeared first on Suryoday Bharat.

आधुनिक तकनीक से खुफिया जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है : अश्विनी वैष्णव
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : रेलवे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), ड्रोन, सीसीटीवी जैसे नवीनतम तकनीकी उपकरणों का बड़े पैमाने पर उपयोग कर रहा है। रेलगाड़ियों, यात्रियों, स्टेशन परिसर और विशाल रेल नेटवर्क की सुरक्षा बढ़ाने के लिए यह कार्य मिशन मोड में किया जा रहा है। इसके अंतर्गत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के बीट स्तर पर खुफिया जानकारी जुटाने की व्यवस्था को मजबूत किया जा रहा है। गुरुवार नई दिल्ली में आयोजित एक महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय सुरक्षा समीक्षा बैठक में रेल मंत्रालय ने वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में देश भर के फील्ड अधिकारियों के साथ व्यापक विचार-विमर्श किया। रेल भवन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने की। रेल राज्य मंत्री वी. सोमन्ना और रवनीत सिंह बिट्टू के अलावा रेलवे बोर्ड के अध्यक्ष भी इस बैठक में उपस्थित थे।

हाल ही में हुई आगजनी की कुछ घटनाओं सहित कई मामलों की प्रारंभिक जांच में असामाजिक तत्वों की संलिप्तता सामने आई है। भारतीय रेलवे ने इन घटनाओं को गंभीरता से लिया है और रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) इनकी सक्रिय रूप से जांच कर रहा है। कई मामलों में, रेलवे की त्वरित और सक्रिय कार्रवाई से बड़ी दुर्घटनाओं को टालने में मदद मिली है। खुफिया प्रणालियों को मजबूत करने और सूचनाओं को तेजी से संसाधित करने के लिए प्रौद्योगिकी के उपयोग के अलावा, रेलवे मंत्रालय यात्रियों को यात्रा के दौरान और स्टेशन परिसर में प्रतीक्षा करते समय असामाजिक गतिविधियों को रोकने के प्रयासों में सक्रिय रूप से सहयोग करने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा के दौरान सतर्क और सावधान रहने का आग्रह किया है। रेलवे परिसर में किसी भी संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति को देखने पर तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना देने को कहा गया है।

सुरक्षा समीक्षा बैठक के दौरान हुई चर्चाओं में, बेहतर रिपोर्टिंग प्रणाली के माध्यम से जमीनी स्तर से खुफिया जानकारी जुटाने की प्रक्रिया को मजबूत करने पर बल दिया गया। प्रौद्योगिकी आधारित सुरक्षा प्रणालियों को बेहतर बनाने, रेलवे नेटवर्क में सीसीटीवी कवरेज का विस्तार करने और रेलवे बोर्ड मुख्यालय तथा फील्ड जोन के बीच परिचालन सुरक्षा तालमेल को सुधारने पर भी बल दिया गया। बैठक में साइबर सुरक्षा को मजबूत करने, कैमरों की विशिष्टताओं को उन्नत करने और एआई-आधारित निगरानी प्रणालियों को तैनात करने पर भी विचार किया गया। बैठक में रेलवे नेटवर्क में अधिक प्रभावी सुरक्षा प्रबंधन के लिए आरपीएफ और सरकारी रेलवे पुलिस (जीआरपी) के बीच सूचना साझाकरण तंत्र को बेहतर बनाकर आपसी तालमेल को मजबूत करने पर भी ध्यान केंद्रित किया गया।

The post आधुनिक तकनीक से खुफिया जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया में सुधार किया जा रहा है : अश्विनी वैष्णव appeared first on Suryoday Bharat.

उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22वीं बैठक का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22वीं बैठक बुधवार 20.05.2026 को ‘‘मिलन‘‘ सामुदायिक भवन, जगतपुरा, जयपुर में आयोजित की गई। बैठक में श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, माननीया सांसद, राजसमंद, श्रीमती मंजू शर्मा़, माननीया सांसद, जयपुर, राव राजेंद्र सिंह, सांसद,जयपुर ग्रामीण एवं विश्वनाथ मेघवाल, विधायक-खाजूवाला (बीकानेर) राजस्थान सरकार की प्रतिनिधि श्रीमती दीप्ति कछवाहा, अतिरिक्त संभागीय आयुक्त, जयपुर सहित समिति के सदस्यो में उत्तर पश्चिम रेलवे के भौगोलिक क्षेत्र से संबन्धित संगठनों, चैम्बर ऑफ कॉमर्स, रेल यात्री संगठन, उपभोक्ता संरक्षण संगठन के प्रतिनिधिगण एवं नामित सदस्य सम्मिलित हुए।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जन सम्पर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार इस अवसर पर अमिताभ, अध्यक्ष-क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति एवं महाप्रबंधक-उत्तर पश्चिम रेलवे ने समिति के सदस्यों का स्वागत करते हुए अपने संबोधन में कहा कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर आधारभूत ढांचे को मजबूत बनाने के लिये पूर्ण क्षमता के साथ कार्य किये जा रहे हैं। साथ ही उन्होंने रेलमार्ग के विद्युतीकरण, माल लदान, समय पालन, रेल संरक्षा, यात्री सुविधाओं, शिकायत निवारण, स्टेशनों के रि-डेवलेपमेंट कार्यों की प्रगति के बारे में भी बताया।

उत्तर पश्चिम रेलवे पर विगत समय में किये गये कार्य निष्पादन, यात्री सुविधाओं के कार्य, निर्माण परियोजनाएं तथा विगत उपलब्धियों पर शशांक, सचिव- क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति व उपमहाप्रबंधक – सामान्य ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से उपस्थित सदस्यों को अवगत कराया।

बैठक में श्रीमती महिमा कुमारी मेवाड़, सांसद, राजसमंद ने यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु उत्तर पश्चिम रेलवे द्वारा किये जा रहे कार्यो की सराहना की तथा यात्रियों को और अधिक सुविधा प्रदान करने हेतु उदयपुर सिटी – जयपुर वंदे भारत एक्सप्रेस को दिल्ली तक संचालित करने हेतु सुझाव प्रदान किये।

श्रीमती मंजू शर्मा़, सांसद, जयपुर ने भी यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार हेतु जयपुर रेलवे स्टेशन एवं गांधीनगर जयपुर स्टेशनपर विकसित की जा रही विश्वस्तरीय सुविधाओं की सराहना करते हुए जयपुर के सभी रेलवे स्टेशनों पर एक-एक ‘‘सरस‘‘ बूथ की स्थापित करने हेतु सुझाव प्रदान किये।

राव राजेंद्र सिंह, सांसद,जयपुर ग्रामीण एवं विश्वनाथ मेघवाल, विधायक- खाजूवाला (बीकानेर) ने भी अन्य नई ट्रेनों के संचालन, विस्तार व फेरों में बढ़ोतरी, रेलगाड़ियों के ठहराव,यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे स्टेशनों सफाई व्यवस्था, स्टेशनों का विकास, फुट ओवर ब्रिज की सुविधा, स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा, वृद्ध एवं निशक्तजनों हेतु सुविधायें, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतीक्षारत यात्रियों हेतु सुविधाएं इत्यादि पर सुझाव प्रदान किये।

बैठक में उपस्थित समिति के सदस्यों ने भी अपने क्षेत्र में यात्री यातायात को ध्यान में रखते हुये नई रेल लाइन, वंदे भारत एवं अन्य नई ट्रेनों के संचालन, विस्तार व फेरों में बढ़ोतरी, रेलगाड़ियों के ठहराव, ट्रेनों की समय-सारणी में बदलाव एवं यात्री सुविधाओं में विस्तार, रेलवे स्टेशनों सफाई व्यवस्था, स्टेशनों का विकास, फुट ओवर ब्रिज की सुविधा, स्टेशनों पर लिफ्ट और एस्केलेटर की सुविधा, वृद्ध एवं निशक्तजनों हेतु सुविधायें, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, प्रतीक्षारत यात्रियों हेतु सुविधाएं इत्यादि पर सुझाव प्रदान किये। समिति के सदस्यों ने बैठक के आयोजन और यात्री सुविधाओं के लिये की गई चर्चा के लिये रेलवे प्रशासन का आभार व्यक्त किया और धन्यवाद ज्ञापित किया।

बैठक में अशोक माहेश्वरी, अपर महाप्रबंधक, प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबन्धक मदन राम देवड़ा, प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबन्धक श्रीमती सीमा शर्मा , प्रमुख मुख्य बिजली इंजीनियर बृजमोहन मीना, प्रमुख मुख्य संकेत एवं दूरसंचार इंजीनियर अनुराग गोयल, प्रमुख मुख्य संरक्षा आयुक्त ज्योति कुमार सतीजा सहित अन्य विभागाध्यक्ष, उपमहाप्रबन्धक (सा.) शशांक एवं उप सचिव पी. के. मलिक सहित प्रधान कार्यालय के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

The post उत्तर पश्चिम रेलवे पर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता परामर्शदात्री समिति की 22वीं बैठक का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

रेल दावा अधिकरण जयपुर पीठ में दूसरी लोक अदालत का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : रेल दावा अधिकरण जयपुर पीठ में रविवार 17 मई 2026 को इस वर्ष की दूसरी लोक अदालत का आयोजन किया गया ।

लोक अदालत में सदस्य (न्यायिक) राजीव जैन एवं सदस्य (तकनीकी) जीएस हीरा के द्वारा पारित आदेशों पर अपर रजिस्ट्रार शक्ति बाली, सहायक रजिस्ट्रार सुश्री वीणा सानी एवं अधिकरण के स्टाफ द्वारा 9 दावा प्रकरणों का निस्तारण किया गया ।

अपीलार्थी अधिवक्ताओं राजेश पंडा, मनमोहन गुप्ता, चंद्रशेखर गोयल, रविंद्र मोहन गोयल, मांगीलाल चौधरी, विकास चौहान तथा अमन अग्रवाल द्वारा प्रकरणों में त्वरित सहमति प्रदान की गई।

रेलवे की तरफ से प्रस्तुतकर्ता अधिकारी महेश चंद जेवलिया, मुख्य विधि सहायकों तथा रेलवे अधिवक्ताओं टीकम चंद शर्मा, खेमचंद शर्मा, अरविंद कुमार पारीक, जंग बहादुर खान एवं मोहनलाल रोलानिया द्वारा प्रकरणों को प्रस्तुत किया गया। 9 प्रकरणों में से 04 प्रकरण घायल यात्रियों के तथा 05 प्रकरण मृतक यात्रियों के थे। घायल यात्रियों के 04 प्रकरण में रुपए 19 लाख 90 हजार रुपए तथा मृतक यात्रियों के 05 प्रकरण में रुपए 40 लाख का क्षतिपूर्ति राशि प्रदान करने का आदेश पास किया गया। कुल 9 प्रकरणों में रूपये 59,90,000/- क्षतिपूर्ति की राशि के आदेश प्रदान किए गए।

The post रेल दावा अधिकरण जयपुर पीठ में दूसरी लोक अदालत का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.

राजस्थान में गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोटन / जयपुर : गोटन राजस्थान के नागौर जिले का एक महत्वपूर्ण कस्बा है, जो अपने ऐतिहासिक महत्व, औद्योगिक पहचान और सांस्कृतिक विरासत के लिए जाना जाता है। गोटन का इतिहास मारवाड़ क्षेत्र की परंपराओं और राजपूत शासन से जुड़ा हुआ है। यह क्षेत्र कभी स्थानीय ठिकानों और जागीरों का हिस्सा रहा। गोटन विशेष रूप से चूना पत्थर (Limestone) के विशाल भंडार के कारण प्रसिद्ध हुआ। इसी कारण यहां सीमेंट उद्योग विकसित हुआ और क्षेत्र को औद्योगिक पहचान मिली। रेलवे लाइन आने के बाद गोटन का महत्व और बढ़ा तथा यह कृषि एवं व्यापारिक गतिविधियों का केंद्र बन गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गोटन रेलवे स्टेशन जोधपुर–जयपुर रेलमार्ग पर स्थित होने के कारण लंबे समय से व्यापार और आवागमन का केंद्र रहा है, विशेषकर सीमेंट उद्योग,खनिज परिवहन और लोडिंग-अनलोडिंग कार्यों का यह प्रमुख केंद्र रहा है। यहां 20 जोड़ी ट्रेनों का ठहराव दिया गया है और प्रतिदिन 3 हजार से अधिक यात्री आवागमन करते हैं। ऐसे में स्टेशन का कायाकल्प न केवल यात्रियों के लिए सुविधाओं का विस्तार करेगा बल्कि औद्योगिक आवागमन को भी नई गति देगा। आने वाले समय में यह स्टेशन क्षेत्रीय अर्थव्यवस्था की धुरी के रूप में और अधिक सशक्त भूमिका निभाएगा। भारतीय रेलवे की महत्त्वाकांक्षी अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत गोटन रेलवे स्टेशन का व्यापक पुनर्विकास किया जा रहा है। लगभग 18.93 करोड़ रुपये की लागत से हो रहा यह विकास कार्य स्टेशन को एक आधुनिक,सुव्यवस्थित और यात्री-केंद्रित परिवहन केंद्र के रूप में स्थापित करेगा।

पुनर्विकास कार्य के तहत गोटन रेलवे स्टेशन परिसर में नई आधुनिक स्टेशन बिल्डिंग का निर्माण किया गया है जिसमें स्थानीय स्थापत्य शैली की झलक भी समाहित की गई है। यात्रियों की सुविधा के लिए विस्तृत वेटिंग हॉल और विश्राम क्षेत्र विकसित किए गए हैं, जहां बैठने की पर्याप्त व्यवस्था,बेहतर वेंटिलेशन और स्वच्छ वातावरण सुनिश्चित होगा। स्टेशन के प्रवेश एवं निकास द्वारों को चौड़ा और सुव्यवस्थित किया जा रहा है,ताकि बढ़ती यात्री संख्या के बीच आवागमन सहज बना रहे। इसके साथ ही पार्किंग एवं सर्कुलेटिंग एरिया का विस्तार कर यातायात प्रबंधन को अधिक प्रभावी बनाया जा रहा है। प्लेटफॉर्मों के बीच सुरक्षित आवागमन के लिए पैदल पुल (एफओबी) का निर्माण किया जा रहा है। स्टेशन को पूरी तरह दिव्यांगजन अनुकूल बनाने के लिए रैंप, रेलिंग और अन्य आवश्यक सुविधाओं का समावेश किया गया है।

गोटन स्टेशन पर स्वच्छता और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ करने के लिए आधुनिक टॉयलेट ब्लॉक,बेहतर ड्रेनेज एवं जल निकासी प्रणाली तथा सुव्यवस्थित पार्सल कार्यालय और इलेक्ट्रिकल रूम भी विकसित किए जा रहे हैं। यात्रियों को रीयल-टाइम जानकारी उपलब्ध कराने हेतु डिजिटल डिस्प्ले सिस्टम और सूचना तंत्र लगाया जा रहा है, जिससे यात्रा और भी सुगम और पारदर्शी बनेगी। वर्तमान में परियोजना के अधिकांश प्रमुख कार्य पूर्ण हो चुके हैं और विभिन्न संरचनाओं पर फिनिशिंग कार्य तेजी से जारी है। इन सभी कार्यों को जल्द से जल्द पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस पुनर्विकास का मुख्य उद्देश्य स्टेशन को स्वच्छ, सुरक्षित, आरामदायक और तकनीकी रूप से सक्षम बनाना है। साथ ही निर्माण कार्य में पर्यावरणीय संतुलन और स्थानीय सांस्कृतिक पहचान का विशेष ध्यान रखा जा रहा है ताकि स्टेशन केवल आधुनिकता का प्रतीक ही नहीं बल्कि क्षेत्र की विरासत का भी परिचायक बने।

पुनर्विकसित गोटन रेलवे स्टेशन भविष्य में न केवल यात्रियों को बेहतर सुविधाएं प्रदान करेगा, बल्कि औद्योगिक प्रगति और आधुनिक अवसंरचना के संगम के रूप में क्षेत्र की नई पहचान स्थापित करेगा ।

The post राजस्थान में गोटन रेलवे स्टेशन का अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत हो रहा पुनर्विकास appeared first on Suryoday Bharat.

राजस्थान की वास्तुकला, विरासत – आधुनिक बुनियाद के साथ अलवर स्टेशन का पुनर्विकास प्रगति पर है : वैष्णव
सूर्योदय भारत समाचार, अलवर / जयपुर : सेवा केन्द्रीय रेल, सूचना और प्रसारण और इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौदयोगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव, केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार राजस्थान में 400 करोड़ रुपये से अधिक की विभिन् विभिन्न परियोजनाओं की आधारशिला रखी और राष्ट्र को समर्पित किया। राज्य मंत्री संजय शर्मा के साथ अन्य गणमान्य व्यक्तियों और वरिष्ठ रेलवे अधिकारियों ने भी वर्चुअल रूप से इस कार्यक्रम में भाग लिया।

रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत अलवर रेलवे स्टेशन पर 112 करोड़ रुपये का पुनर्विकास कार्य किया जा रहा है। महत्वपूर्ण दिल्ली-जयपुर मार्ग पर महत्वपूर्ण रूप से स्थित, अलवर स्टेशन हर दिन हजारों यात्रियों को खानपान के लिए एक प्रमुख केंद्र के रूप में कार्य करता है। लगातार बढ़ते यात्रियों की संख्या को ध्यान में रखते हुए, स्टेशन को बेहतर यातायात प्रबंधन प्रणालियों, पर्याप्त पार्किंग सुविधाओं, बेहतर आगमन और प्रस्थान क्षेत्रों और आधुनिक यात्री सुविधाओं के साथ अपग्रेड किया जा रहा है।

वैष्णव ने कहा कि अलवर रेलवे स्टेशन पर पुनर्विकास कार्य तेज़ी से प्रगति पर है और स्टेशन पूरा होने के बाद एक आधुनिक और सौंदर्यपूर्ण रूप से डिज़ाइन की गई सुविधा के रूप में उभरेगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विजन के अनुरूप अलवर स्टेशन के पुनर्विकास की योजना बनाई गई है कि रेलवे स्टेशनों को शहरों के लिए कनेक्टर के रूप में कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि शहरी कनेक्टिविटी में सुधार के लिए स्टेशन के दोनों ओर प्रवेश सुविधाएं विकसित की जा रही हैं। स्टेशन भवनों का निर्माण राजस्थान की सांस्कृतिक और स्थापत्य विरासत के अनुसार किया जा रहा है। वैष्णव ने कहा कि आधुनिक प्लेटफ़ॉर्म, फुट ओवरब्रिज, पार्किंग व्यवस्था और यात्री आवाजाही सुविधाएं भी विकसित की जा रही हैं।

पुनर्विकास परियोजना के तहत, यात्रियों को स्टेशन के मुख्य और दिव्तीय प्रवेश द्वारों पर बेहतर और निर्बाध प्रवेश और निकास व्यवस्था से लाभ होगा। लगभग 16,000 वर्ग मीटर के क्षेत्र में विकसित किया जा रहा नया स्टेशन परिसर, आधुनिक बुनियादी ढांचे और यात्री-केंद्रित सुविधाओं से युक्त होगा। यात्रियों की सुविधा बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त हाई लेवल प्लेटफ़ार्म, 6-मीटर चौड़ाई के 2 फुट ओवरब्रिज का निर्माण और 9 आधुनिक लिफ्ट भी लगायी जा रही हैं।

यात्रियों की आवाजाही को सुव्यवस्थित करने के लिए निजी वाहनों, टैक्सियों और ऑटो-रिक्शा के लिए पिक-अप और ड्रॉप-ऑफ़ ज़ोन भी बनाए जा रहे हैं। लगभग 4,500 वर्ग मीटर में नई पार्किंग सुविधा स्टेशन क्षेत्र में और उसके आसपास पहुंच में सुधार करेगी और भीड़भाड़ को कम करेगी। इसके अलावा, वाहनों की आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए स्टेशन के बाहरी क्षेत्र के लिए एक व्यापक यातायात परिसंचरण योजना भी तैयार की गई है।

पुनर्विकास परियोजना में वाणिज्यिक गतिविधियों के लिए लगभग 1,900 वर्ग मीटर क्षेत्र भी शामिल है। विश्वस्तरीय यात्री सुविधाएं प्रदान करने के अलावा, इस परियोजना से क्षेत्र में पर्यटन, व्यापार और रोजगार के लिए एक उभरते केंद्र के रूप में अलवर की स्थिति को मज़बूत करने की उम्मीद है।

रेल मंत्री ने कहा कि अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत, अलवर क्षेत्र में तीन स्टेशन, गोविंदगढ़, राजगढ़ और खैरथल पहले ही पूरे हो चुके हैं। पूरे राजस्थान में 85 स्टेशनों पर पुनर्विकास का काम चल रहा है, जिसमें से 15 स्टेशन अब तक पूरे हो चुके हैं। वैष्णव ने कहा कि पूर्ण किए गए स्टेशनों में बाड़मेर, बूंदी, दौसा, डीग, देशनोक, फतेहपुर शेखावती, गंगापुर शहर, गोगामेडी, गोविंदगढ़, राजगढ़, खैरथल, जैसलमेर, मंडलगढ़, मंडावर महवा रोड और सोमेसर शामिल हैं। देश भर में, अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत विकास के लिए 1,340 स्टेशनों पर कार्य चल रहा है।

वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में वर्तमान में 5 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चल रही हैं तथा एक अमृत भारत एक्सप्रेस भी शुरू की गई है। वैष्णव ने कहा कि पिछले एक वर्ष में राजस्थान के लिए कई नई रेल सेवाएं भी शुरू की गई हैं। इनमें दिल्ली से जोधपुर और दिल्ली से बीकानेर तक वंदे भारत एक्सप्रेस सेवाएं, उदयपुर से अहमदाबाद वंदे भारत एक्सप्रेस, जैसलमेर को दिल्ली से जोड़ने वाली स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस, हैदराबाद-जोधपुर (भगत की कोठी) एक्सप्रेस और पुणे-जोधपुर एक्सप्रेस शामिल हैं। उन्होंने कहा कि हाल के वर्षों में राजस्थान के लिए कुल 46 नई ट्रेनें प्रदान की गई हैं, जिससे राज्य भर में कनेक्टिविटी और यात्री सुविधा में काफ़ी सुधार हुआ है।

रेल मंत्री ने कहा कि राजस्थान के लिए रेलवे बजट आवंटन बढ़कर 10,228 करोड़ रुपये हो गया है, जबकि पिछली सरकारों में यह लगभग 682 करोड़ रुपये था।

राज्य में रेलवे बुनियादी ढांचे के विकास पर प्रकाश डालते हुए वैष्णव ने कहा कि 2014 से राजस्थान में लगभग 3,900 किलोमीटर रेलवे ट्रैक बिछाए गए हैं। मारवाड़ मुंडवा, खेमली, भूपाल सागर, सोनू, हनवंत, मांडलगढ़, न्यू सराधना, हिरनोदा और केरला सहित स्थानों पर दस गति शक्ति कार्गो टर्मिनलों को पहले ही चालू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि जोगीमगरा, लेनला, धानक्या, कोटा जंक्शन, नवलगढ़ और बिरधवाल में छह और कार्गो टर्मिनल निर्माणाधीन हैं, जबकि आठ अतिरिक्त टर्मिनलों के लिए भी मंजूरी दी गई है।

रेल मंत्री ने कहा कि भारतीय रेलवे सीमेंट और वस्त्र से लेकर हस्तशिल्प, सेमीकंडक्टर और इंजीनियरिंग उत्पादों तक के क्षेत्रों के लिए देश भर के बंदरगाहों को निर्बाध कनेक्टिविटी सुनिश्चित करके राजस्थान में उद्योगों का समर्थन करने के लिए पूरी तरह से प्रतिबद्ध है।

वैष्णव ने कहा कि राजस्थान में कई प्रमुख रेलवे बुनियादी ढांचा परियोजनाएं एक साथ प्रगति पर हैं। इनमें आगरा-बांदीकुई, अजमेर-चित्तौड़गढ़, बीकानेर-लालगढ़, चूरू-सादुलपुर और लुनी-भीलडी रेल मार्गों पर दोहरीकरण कार्य शामिल हैं; धौलपुर-सिरमाथुरा-गंगापुर और देवगढ़ मदरिया-नाथद्वारा सहित गेज परिवर्तन परियोजनाएं; मथुरा और झांसी के बीच तीसरी लाइन ; मथुरा और नागदा के बीच तीसरी और चौथी लाइन ; और नई लाइनें जैसे नीमच-बडी सादडी और पुष्कर-मेड़ता सिटी शामिल ह।

रेल मंत्री ने आगे कहा कि रेवाड़ी-काठूवास और रींगस-सीकर खंड पर दोहरीकरण कार्य भी प्रगति पर है। उन्होंने कहा कि शिवपुर कलां-कोटा नई लाइन और तारंगा हिल-आबू रोड नई लाइन परियोजनाएं भी आगे बढ़ रही हैं। इसके अलावा, उमरा-देबारी दोहरीकरण का काम चल रहा है, जिससे यह सुनिश्चित हो रहा है कि राजस्थान के सभी क्षेत्रों तक रेलवे का विकास हो।

भूपेंद्र यादव ने अलवर क्षेत्र में रेलवे कनेक्टिविटी को मज़बूत करने के लिए अश्विनी वैष्णव को धन्यवाद दिया और कहा कि यात्रियों के लाभ के लिए कई ट्रेन सेवाओं को या तो शुरू किया गया है या विस्तारित किया गया है। यादव ने कहा कि अलवर रेलवे स्टेशन का पुनर्विकास राजस्थान की भव्यता और स्थापत्य पहचान को दर्शाता है। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि आधुनिक अलवर स्टेशन राज्य के बेहतरीन रेलवे स्टेशनों में से एक के रूप में उभरेगा। यादव ने क्षेत्र में कई रेलवे ओवरब्रिज और अंडरपास परियोजनाओं को मंजूरी देने और पूरा करने के लिए रेल मंत्रालय को भी धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से कनेक्टिविटी में सुधार और परिवहन को आसान बनाकर खैरथल, किशनगढ़ बास, बहरोड़ और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बहुत लाभ होगा।

भजन लाल शर्मा ने कहा कि राजस्थान दिल्ली से अपनी निकटता से लाभान्वित हो रहा है, जो राज्य में औद्योगिक और परिवहन कनेक्टिविटी को मज़बूत कर रहा है। उन्होंने कहा कि भिवाड़ी, नीमराणा जैसे औद्योगिक केंद्रों को बेहतर रेलवे और परिवहन बुनियादी ढांचे के माध्यम से जोड़ा जा रहा है। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के लिए दो प्रमुख रेल कनेक्टिविटी कॉरिडोर की योजना बनाई जा रही है, जिसमें अलवर की ओर एक रेलवे लाइन और बेहरोड की ओर एक आरआरटीएस कॉरिडोर शामिल है। उन्होंने कहा कि इन परियोजनाओं से पारंपरिक रेलवे बुनियादी ढांचे और क्षेत्रीय रैपिड ट्रांजिट सिस्टम दोनों के साथ एकीकरण में सुधार होगा, और राज्य सरकार उनके कार्यान्वयन में तेज़ी लाने के लिए प्रतिबद्ध है।

भारतीय रेलवे प्रगति, विश्वास और विकसित नए भारत के प्रतीक के रूप में आगे बढ़ना जारी रखता है। यह प्रत्येक यात्री के लिए सुरक्षित, सुविधाजनक और आरामदायक यात्रा सुनिश्चित करने के लिए यात्री सुविधाओं को मज़बूत करने की दिशा में लगातार काम कर रहा है।

अलवर स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में राजस्थान सरकार के पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन तथा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) संजय शर्मा, उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक अमिताभ, जयपुर मंडल रेल प्रबंधक रवि जैन सहित गणमान्य अतिथिगण एवं बड़ी संख्या में आमजन उपस्थित रहे।

The post राजस्थान की वास्तुकला, विरासत – आधुनिक बुनियाद के साथ अलवर स्टेशन का पुनर्विकास प्रगति पर है : वैष्णव appeared first on Suryoday Bharat.

उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर : उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रधान कार्यालय, जयपुर में बुधवार 13.05.2026 को लम्बित न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार प्रधान कार्यालय में आयोजित लम्बित न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने लिम्बस पोर्टल पर कोर्ट केसेस को रियल टाइम बेसिस पर अद्यतन करने के निर्देश दिए तथा लम्बित अवमानना प्रकरणों पर चिंता जाहिर करते हुए इनके शीघ्र निपटान के निर्देश दिए। माहेश्वरी ने उपस्थित मुख्य विधि सहायकों को निर्देश दिए कि न्यायिक प्रकरणों में जवाब निर्धारित समय सीमा में प्रस्तुत किए जाएं और सिविल न्यायालयों के आदेशों की अनुपालना समय सीमा के भीतर सुनिश्चित की जाए, ताकि न्यायालय के आदेशों की अवमानना के अवसर न्यूनतम रहें। उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि न्यायालय में जवाब प्रस्तुत करने से पूर्व संबंधित वास्तुस्थिति की पूर्ण जानकारी के साथ ही जवाब पेश किया जाए ।

बैठक के प्रारम्भ में उप महाप्रबंधक (विधि) प्रतुल सारोलिया ने लिम्बस पोर्टल पर कोर्ट केसेस को रियल टाइम बेसिस पर अद्यतन करने पर जोर देते हुए सभी प्रकरणों से सम्बंधित दस्तावेज पोर्टल पर अपलोड करने तथा एक्सेप्शन रिपोर्ट को तुरंत क्लियर करने, जवाब दावा कोर्ट में समय पर दाखिल के निर्देश दिए। साथ ही यह भी निर्देश दिए कि न्यायिक मामलों के शीघ्र निस्तारण हेतु रेलवे अधिवक्ताओं के साथ आंतरिक मीटिंग नियमित रूप से आयोजित की जाये।

समीक्षा बैठक के अंत में अपर महाप्रबंधक अशोक माहेश्वरी ने जयपुर मंडल के अनिल तिवारी, निर्माण विभाग के धर्मेन्द्र कुमार शर्मा एवं कार्मिक विभाग प्रधान कार्यालय के दीपक कुमार, को सर्वश्रेष्ठ मुख्य विधि सहायक के रूप में चयनित होने पर प्रशस्ति पत्र एवं 2000/- रुपये की नकद पुरस्कार राशि प्रदान कर सम्मानित किया ।

The post उत्तर पश्चिम रेलवे मुख्यालय में न्यायिक प्रकरणों की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन appeared first on Suryoday Bharat.