महाराष्ट्र Archives - Suryoday Bharat

अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की सिमरन कौर का रक्षाबंधन है थोड़ा अलग : “हम सभी कजिन्स एक-दूसरे को राखी बाँधते हैं”
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : अनमोल टीवी का पहला ओरिजिनल शो, ‘हमारी राधा’ अपनी दिलचस्प कहानी और रिश्तों की बारीकियों से दर्शकों को खूब लुभा रहा है। आने वाले दिनों में रक्षाबंधन के मौके पर शो की कहानी भी एक दिलचस्प मोड़ लेने वाली है। रक्षाबंधन के उत्सव के बीच शनाया और राधा के तोहफों की अदला-बदली हो जाती है, जो कि गिरधर ने भेजे हैं। अपनी उम्मीद से अलग तोहफा पाकर शनाया आग-बबूला हो जाती है। वहीं दूसरी ओर, असली राज़ तब खुलेगा, जब परिवार के सामने राधा उस तोहफे को खोलेगी। बवाल तब खड़ा होगा, जब तोहफे के साथ-साथ एक लैटर भी राधा के हाथ लग जाएगा। आखिर उस तोहफे में ऐसा क्या होगा, जिसे देखकर गिरधर के होश उड़ जाएँगे? क्या राधा के सामने गिरधर और शनाया के रिश्ते का कोई राज़ खुल जाएगा? यह जानना दिलचस्प होगा।

इसी बीच, शो में राधा का किरदार निभा रहीं सिमरन कौर इस रक्षाबंधन अपने भाई-बहनों से जुड़े एक ऐसे रिश्ते की बात कर रही हैं, जो उनके जीवन में इस त्यौहार को और भी खास बना देता है।

वैसे तो सिमरन सिंगल चाइल्ड हैं, लेकिन अपने कजिन्स के साथ उनका रिश्ता हमेशा से ही बहुत खास रहा है और वे उन्हें अपने सगे भाई-बहन की तरह ही मानती हैं। हर रक्षाबंधन पर सिमरन और उनके कजिन्स एक-दूसरे को राखी बाँधते हैं। सिमरन मानती हैं कि भाई-बहन का रिश्ता सिर्फ राखी बाँधने से नहीं, बल्कि प्यार, परवाह और एक-दूसरे का साथ देने से बनता है। उनके लिए इस रिश्ते में एक-दूसरे का ख्याल रखना और हर मुश्किल में साथ खड़े रहना दोनों की जिम्मेदारी है।

रक्षाबंधन को लेकर बोलते हुए, सिमरन कौर यानि राधा ने कहा, “रक्षाबंधन मेरे लिए हमेशा से बहुत खास रहा है, क्योंकि यह भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करता है, ऐसा रिश्ता, जो राखी बाँधने से नहीं, बल्कि प्यार, परवाह और एक-दूसरे का साथ देने से बनता है। मैं सिंगल चाइल्ड हूँ, लेकिन मैं खुशकिस्मत हूँ कि मेरे कई कजिन्स हैं, जिन्हें मैंने हमेशा अपने भाई-बहन की तरह माना है। इसलिए हर साल हम एक-दूसरे को राखी बाँधते हैं। मेरे लिए इस त्यौहार की सबसे खास बात यही है कि एक-दूसरे की परवाह और एक-दूसरे की रक्षा करना भाई और बहन दोनों की जिम्मेदारी होनी चाहिए। यह समझना जरुरी है कि यह सिर्फ भाई की ही जिम्मेदारी नहीं है। बड़े होते-होते हम अपनी जिंदगी में इतने व्यस्त हो जाते हैं कि कई बार अपने भाई-बहनों को यह बताना भूल जाते हैं कि वे हमारे लिए कितने खास हैं। रक्षाबंधन जैसे त्यौहार हमें कुछ पल रुककर उस रिश्ते को याद करने, उसे मजबूत बनाए रखने और उन्हें यह बताने का मौका देते हैं कि हम उनसे कितना प्यार करते हैं और हमारी जिंदगी में उनके लिए हमेशा एक खास जगह रहेगी।”

वहीं, शो की बात करें, तो ‘हमारी राधा’ की कहानी अब एक भावुक मोड़ लेने वाली है। गिरधर (अक्षय म्हात्रे) को लेकर राधा के मन में बढ़ते सवाल अब उसके रिश्ते पर भरोसे को चुनौती देने लगे हैं। क्या ये सवाल उसे गिरधर और शनाया (वैदेही नायर) के बीच की सच्चाई तक पहुँचा पाएँगे, यह देखना दिलचस्प होगा।

देखिए ‘हमारी राधा’ हर रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

The post अनमोल टीवी के ‘हमारी राधा’ की सिमरन कौर का रक्षाबंधन है थोड़ा अलग : “हम सभी कजिन्स एक-दूसरे को राखी बाँधते हैं” appeared first on Suryoday Bharat.

शादी, रिश्तों और बदलती सोच के बीच एक महिला के सफर की कहानी है, अनमोल टीवी का नया शो ‘हमारी राधा’
सूर्योदय भारत समाचार सेवा : ज़ी एंटरटेनमेंट एंटरप्राइजेज लिमिटेड (ज़ेडईईएल/ZEEL) के फ्री-टू-एयर (एफटीए) हिंदी जनरल एंटरटेनमेंट चैनल अनमोल टीवी ने अपने पहले ओरिजिनल शो ‘हमारी राधा’ के साथ एक नई शुरुआत की है। शो में सिमरन कौर (राधा गिरधर मौर्या), अक्षय म्हात्रे (गिरधर मौर्या) और वैदेही नायर (शनाया श्रीवास्तव) की मुख्य भूमिकाओं में नजर आ रहे हैं। ‘हमारी राधा’ का प्रसारण प्रतिदिन रात 9:30 बजे होता है।

उत्तर प्रदेश के किशनपुर की रहने वाली राधा अपने पति गिरधर के साथ मुंबई में बस गई है। जहाँ राधा अपनी जड़ों और संस्कारों से जुड़ी हुई है, वहीं गिरधर बदलती शहरी सोच और आधुनिक जीवनशैली की ओर बढ़ रहा है। दोनों की अलग-अलग सोच उनके रिश्ते में दूरियाँ पैदा करती है और गिरधर अपने ऑफिस में काम करने वाली मॉडर्न सोच की शनाया के करीब आने लगता है। ऐसे में, राधा के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई का सामना करने और अपने वैवाहिक जीवन को बचाने की चुनौती आ खड़ी होती है। ‘हमारी राधा’ इसी सफर को सामने लाती है, जहाँ परंपरा और बदलती सोच के बीच एक महिला अपने रिश्ते के साथ-साथ खुद की पहचान के लिए भी खड़ी होती है।

‘हमारी राधा’ को लेकर मंगेश कुलकर्णी (चीफ चैनल ऑफिसर– ज़ी टीवी और एफटीए) ने कहा, “अनमोल टीवी के पहले ओरिजिनल शो के तौर पर ‘हमारी राधा’ हमारे कंटेंट सफर में एक अहम कदम है। हमारा उद्देश्य एफटीए दर्शकों के लिए ऐसी नई कहानियाँ लाना है, जो उनकी जिंदगी, मूल्यों और उम्मीदों से जुड़ी हों। ‘हमारी राधा’ के साथ हम इसी सफर को आगे बढ़ा रहे हैं। कहानी का नजरिया स्पष्ट है और इसका मुख्य किरदार भी अपनी अलग पहचान रखता है। राधा का सफर हमें एक ऐसी मजबूत महिला के जरिए इन पहलुओं को समझने का मौका देता है, जो अपनी जड़ों से जुड़ी रहते हुए अपने आसपास बदलती दुनिया के बीच खुद को संभालती है।”

राधा का किरदार निभाने के अपने अनुभव के बारे में सिमरन कौर ने कहा, “राधा का किरदार निभाना मेरे लिए बहुत खास अनुभव है। वह सरल, उत्साही और अपने संस्कारों से गहराई से जुड़ी हुई है। लेकिन, उसकी कहानी को खास बनाता है वह हौसला, जो जिंदगी के अचानक बदल जाने पर उसके अंदर आता है। राधा अपने रिश्तों को दिल से मानती है, लेकिन जब उसकी शादी मुश्किल दौर से गुजरती है, तो वह अपने लिए खड़ा होना भी सीखती है। उसके सफर के कई अलग-अलग पहलू हैं और इन्हें पर्दे पर निभाना मेरे लिए बेहद खास रहा है।”

गिरधर मौर्या का किरदार निभा रहे अक्षय म्हात्रे ने कहा, “गिरधर अपने लिए बेहतर जिंदगी बनाने की इच्छा रखने वाला इंसान है। लेकिन, उसके फैसले धीरे-धीरे उसे ऐसी परिस्थितियों में ले जाते हैं, जिनकी उसने कभी कल्पना नहीं की थी। मुझे उसके किरदार में सबसे दिलचस्प बात यह लगती है कि वह अपनी इच्छाओं और जिम्मेदारियों के बीच लगातार एक टकराव से गुजरता है। उसके व्यक्तित्व के कई पहलू हैं और उसके फैसलों के पीछे की वजहों को समझना मेरे लिए एक कलाकार के तौर पर शानदार अनुभव रहा है। मैं दर्शकों को यह दिखाने के लिए उत्साहित हूँ कि उसका सफर किस तरह आगे बढ़ता है और उसके फैसलों का आसपास के लोगों पर क्या असर पड़ता है।”

अपने किरदार और शो के बारे में बात करते हुए वैदेही नायर ने कहा, “शनाया एक आत्मविश्वासी, मॉडर्न और आगे बढ़ने की चाह रखने वाली महिला है, जिसे पता है कि उसे क्या चाहिए। वह राधा और गिरधर की दुनिया में बिल्कुल अलग सोच के साथ आती है, जो उसके किरदार को निभाना दिलचस्प बनाता है। शनाया के अलग-अलग रंगों को समझना और उसके फैसलों के पीछे की सोच को जानना मुझे सबसे ज्यादा दिलचस्प लगा। उसका किरदार निभाना शानदार अनुभव रहा है और मैं दर्शकों को यह देखने के लिए उत्साहित हूँ कि उसकी मौजूदगी कहानी के रिश्तों और तालमेल को किस तरह बदलती है।“

‘हमारी राधा’ देखना न भूलें, प्रतिदिन रात 9:30 बजे, सिर्फ अनमोल टीवी पर।

The post शादी, रिश्तों और बदलती सोच के बीच एक महिला के सफर की कहानी है, अनमोल टीवी का नया शो ‘हमारी राधा’ appeared first on Suryoday Bharat.

‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी – करीना कपूर – पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचल
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ‘दायरा’ के मेकर्स ने फिल्म का नया पोस्टर जारी कर दिया है, जिसमें करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के जरिए दर्शकों को इस बहुप्रतीक्षित क्राइम थ्रिलर की दुनिया की एक और झलक मिली है। 31 अगस्त को ट्रेलर रिलीज होने वाला है और उससे पहले सामने आए इस पोस्टर ने दोनों किरदारों के बीच के रिश्ते को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं। पोस्टर कहानी के बारे में ज्यादा कुछ बताए बिना दर्शकों की उत्सुकता जरूर बढ़ाता है।

पोस्टर में करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन एक-दूसरे की पीठ से पीठ लगाए खड़े नजर आ रहे हैं। उनके आसपास पुलिस टेप की कई परतें हैं, जबकि बैकग्राउंड में एक चेहरा धुंधला नजर आता है। यह पूरा लुक कहानी को लेकर रहस्य और उत्सुकता पैदा करता है। दोनों किरदारों के अलग-अलग नजरिए की झलक मिलती है और दर्शक यह सोचने पर मजबूर हो जाते हैं कि आखिर इन दोनों को जोड़ने वाली कड़ी क्या है और इस लकीर के दूसरी तरफ क्या छिपा है।

पोस्टर कहानी में दिखने वाली और छिपी हुई चीजों के बीच एक साफ फर्क दिखाता है। फिल्म से जुड़े जवाब फिलहाल पर्दे के पीछे रखे गए हैं, जिससे 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है।

यह फिल्म जंगली पिक्चर्स और पेन स्टूडियोज़ की पहली साझेदारी है। वहीं, मेघना गुलजार और जंगली पिक्चर्स तीसरी बार साथ आए हैं। इससे पहले दोनों ‘तलवार’ और ‘राज़ी’ में साथ काम कर चुके हैं। यह करीना कपूर खान और पृथ्वीराज सुकुमारन की पहली ऑन-स्क्रीन जोड़ी भी है।

सच्ची घटनाओं से प्रेरित ‘दायरा’ का निर्देशन नेशनल अवॉर्ड विजेता फिल्ममेकर मेघना गुलजार ने किया है। फिल्म की कहानी यश केसवानी, सीमा अग्रवाल और मेघना गुलजार ने लिखी है।

जैसे-जैसे कहानी की कड़ियाँ जुड़ती हैं, ‘दायरा’ एक ऐसी रोमांचक कहानी का वादा करती है, जहाँ सच्चाई, न्याय और जवाबदेही एक-दूसरे से जुड़ते हैं।

फिल्म को जंगली पिक्चर्स और डॉ. जयंतीलाल गडा (पेन स्टूडियोज) ने निर्मित किया है, जबकि इसका डिस्ट्रीब्यूशन पेन मरुधर द्वारा किया जाएगा। ‘दायरा’ 18 सितंबर, 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

31 अगस्त, 2026 को देखें ‘दायरा’ का ट्रेलर।

The post ‘दायरा’ का नया पोस्टर जारी – करीना कपूर – पृथ्वीराज सुकुमारन ने 31 अगस्त को आने वाले ट्रेलर के लिए बढ़ाई हलचल appeared first on Suryoday Bharat.

“जब मैं इनसिडियस :आउट ऑफ द फर्दर लिख रहा था, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और मुझे पिता बनने से बहुत डर लग रहा था”: जैकब चेस
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ में अमेलिया ईव ने जेम्मा का रोल निभाया है। जेम्मा एक युवा माँ है, जो अपनी बेटी की परवरिश उसी घर में कर रही है, जहाँ वह खुद बड़ी हुई थी। उसे पता चलता है कि वह ‘द फर्दर’ में जा सकती है, यह ‘इनसिडियस’ की दुनिया के केंद्र में खोई हुई आत्माओं की एक डरावनी जगह है। जब कोई बुरी चीज़ उसका पीछा करती है, तो जेम्मा को अपनी एक ऐसी शक्ति का पता चलता है, जो सब कुछ बदल देती है: वह न सिर्फ ‘द फर्दर’ में जा सकती है, बल्कि वहाँ रहने वाली चीज़ों को असली दुनिया में भी ला सकती है। जब राक्षसों को उसकी शक्ति का पता चलता है, तो हमारी दुनिया उनका खेल का मैदान बन जाती है। लिन शे के एलिस रेनियर के मशहूर रोल में वापसी और जैकब चेस (कम प्ले) के निर्देशन में, ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ 21 अगस्त, 2026 को पूरे भारत में अंग्रेज़ी, हिंदी, तमिल और तेलुगु भाषाओं में रिलीज़ होगी।

हॉरर जॉनर के लिए चेस का प्यार कई सालों और कई तरीकों से रहा है। वे याद करते हैं, “मुझे थिएटर से प्यार है, और इसी वजह से मैंने कई सालों तक हॉन्टेड हाउस अट्रैक्शन बनाए। मैं हाई स्कूल से लेकर 20 साल की उम्र तक चैरिटी इवेंट के लिए अपने दोस्तों के साथ ऐसा करता था, और यह बहुत सफल रहा। हॉन्टेड हाउस में सब कुछ होता है, फिल्म मेकिंग, कहानी सुनाना, बेहतरीन किरदार और सबसे ज़रूरी बात, यह एक सामूहिक अनुभव है। किसी को चिल्लाते और हँसते हुए देखने से बेहतर कोई एहसास नहीं होता, चाहे वे हॉन्टेड हाउस से बाहर भाग रहे हों या मूवी थिएटर में हों।”

इनसिडियस : आउट ऑफ द फर्दर’ के लिए डरावना माहौल बनाने के लिए, चेस ने अपनी ज़िंदगी और अपने डर का भी सहारा लिया, खासकर तब, जब उन्होंने उन डरों को इंसानी ज़िंदगी की रोज़मर्रा की, सामान्य और सुरक्षित गतिविधियों के साथ जोड़ने का तरीका देखा। एक उदाहरण: तकियों से बना किला जो एक कभी न खत्म होने वाली, ऐसी भूलभुलैया बन जाता है, जिससे बचा नहीं जा सकता, और दो तरफ से मरे हुए लोग पास आ रहे होते हैं। मुझे बंद और तंग जगहों से बहुत डर लगता है। यदि मुझे अपने बिस्तर के नीचे भी कुछ ढूँढना हो, तो मुझे घुटन महसूस होती है। और तकियों से बने किले का बुरे सपने में बदल जाना, उस बहुत ही आम और बे-नुकसान चीज़ के साथ सबसे बुरा क्या हो सकता है?”

वे कहते हैं, “डेंटिस्ट के साथ भी ऐसा ही है। उस कुर्सी पर बैठना ही डरावना होता है। इसलिए, मेरे लिए यह ज़रूरी था कि मैं हाइजीनिस्ट जेमा को ही डेंटिस्ट की कुर्सी पर बिठाऊँ। ड्रिल को उसकी तरफ आते देखना, एक फिल्ममेकर के तौर पर मेरे लिए बहुत डरावना पल था।”

लेकिन किसी हॉरर फिल्म को सच में डरावना होने के लिए, सिर्फ इतना काफी नहीं है कि दर्शक अपनी उंगलियों के बीच से उसे देखें। इसमें ऐसे किरदार होने चाहिए जो ज़िंदा रहने के सच में डरावने और खौफनाक अनुभव से गुज़रें। और चेस के लिए, ‘इनसिडियस’ एक ऐसी फ्रैंचाइज़ी है जिसने शुरू से ही ऐसा बहुत अच्छे से किया है, क्योंकि इसके किरदारों के लिए दांव पर बहुत कुछ लगा होता है। वे कहते हैं, “ज़ाहिर है, इनमें ज़बरदस्त डरावने पल और तनाव होता है, लेकिन इन फ़िल्मों के केंद्र में परिवार पर केंद्रित, दिल को छू लेने वाली फिल्में होती हैं। लैम्बर्ट परिवार, एलिस और नए किरदारों के साथ, इसमें ऐसे शानदार किरदार हैं, जिनसे मैंने जुड़ाव महसूस किया। और फिर, जब आपके अपनों पर कोई मुसीबत आती है, तो वह डर सच में आपके अंदर तक महसूस होता है।”

यही बात ‘इनसिडियस’ फ्रैंचाइज़ी को चेस के लिए निजी बनाती है। वे कहते हैं, “जब मैं ‘इनसिडियस: आउट ऑफ द फर्दर’ लिख रहा था, तब मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और मुझे पिता बनने से बहुत डर लग रहा था। इसी भावना का इस्तेमाल करते हुए, वे कहते हैं, “यह एक असली, निजी अनुभव से ‘इनसिडियस’ फिल्म शुरू करने का एक शानदार मौका था।”

The post “जब मैं इनसिडियस :आउट ऑफ द फर्दर लिख रहा था, मेरी पत्नी प्रेग्नेंट थी और मुझे पिता बनने से बहुत डर लग रहा था”: जैकब चेस appeared first on Suryoday Bharat.

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : निवेशक चाहते हैं कि उनका पैसा ऐसे शेयर्स में लगे, जिनमें आगे बढ़ने की अच्छी संभावना हो। साथ ही, वे ऐसा निवेश विकल्प भी चाहते हैं, जिसमें बाजार के बदलते रुझानों के साथ जरूरी बदलाव किए जा सकें। इसी जरूरत को ध्यान में रखते हुए आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ ने बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 इंडेक्स फंड लॉन्च किया है। यह चुनिंदा यूलिप प्लान के जरिए ग्राहकों को वैल्यू और मोमेंटम पर आधारित लंबी अवधि के इक्विटी निवेश का मौका देगा।

आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ के मुख्य निवेश अधिकारी मनीष कुमार ने कहा, “यह फंड वैल्यू और मोमेंटम, दोनों को साथ लेकर चलता है। इसका उद्देश्य ऐसी कंपनियों को चुनना है, जिनकी कीमत आकर्षक हो और जिनके शेयर में अच्छा रुझान दिख रहा हो। इससे ग्राहकों को सोच-समझकर निवेश करने का एक आसान और व्यवस्थित तरीका मिलता है। पोर्टफोलियो की हर तीन महीने में समीक्षा होगी। इससे बाजार में कंपनियों की कीमत और उनके प्रदर्शन में बदलाव के हिसाब से निवेश में जरूरी बदलाव किए जा सकेंगे।”

यह फंड बीएसई 500 से चुनी गई 50 कंपनियों में निवेश करेगा और आईसीआईसीआई प्रू बीएसई 500 मोमेंटम वैल्यू 50 कस्टमाइज़्ड इंडेक्स को फॉलो करेगा। यदि किसी कंपनी का शेयर नियामकीय वजह से शामिल नहीं किया जा सकता, तो उसकी जगह अगले योग्य शेयर को चुना जाएगा।

वित्त वर्ष 2027 की पहली तिमाही में कंपनी का क्लेम सेटलमेंट रेशियो 99.3% रहा। 30 जून 2026 तक कंपनी का एयूएम 3.34 लाख करोड़ रुपये था और शुरुआत से कंपनी के पास कोई एनपीए नहीं रहा है।

यह फंड आईसीआईसीआई प्रू स्मार्टकिड एश्योर, सिग्नेचर एश्योर, सिग्नेचर ऑनलाइन और स्मार्ट इंश्योरेंस प्लान प्लस जैसी यूलिप योजनाओं के जरिए उपलब्ध है।

The post आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ : निवेशकों को वैल्यू और मोमेंटम का नया विकल्प appeared first on Suryoday Bharat.

वर्ल्ड वड़ा पाव डे : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की खास पहचान ‘वड़ा पाव’ का मनाया जश्न
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुम्बई : वर्ल्ड वड़ा पाव डे के अवसर पर रेल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई के सबसे लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ‘वड़ा पाव’ का जश्न मनाते हुए एक विशेष पोस्ट साझा की।

ऐतिहासिक छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस की पृष्ठभूमि में साझा की गई इस पोस्ट में मुंबई की दो प्रतिष्ठित पहचान—ऐतिहासिक रेलवे स्टेशन और शहर के लोकप्रिय वड़ा पाव—एक ही फ्रेम में नजर आए। यह तस्वीर मुंबई की जीवंत संस्कृति, रोजमर्रा की भागदौड़ और शहर के खास अंदाज को खूबसूरती से दर्शाती है।

प्रमुख विशेषताएं
अश्विनी वैष्णव ने वर्ल्ड वड़ा पाव डे के अवसर पर मुंबई के पसंदीदा स्नैक ‘वड़ा पाव’ के प्रति अपनी खास जुड़ाव को दर्शाते हुए पोस्ट साझा की।
पोस्ट में मुंबई की दो लोकप्रिय पहचान—वड़ा पाव और छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस—को एक साथ प्रस्तुत किया गया है। तस्वीर में मुंबई की जीवंत जीवनशैली, स्थानीय संस्कृति और शहर की विशिष्ट पहचान की झलक देखने को मिलती है।

मुंबई की पहचान से जुड़ा लोकप्रिय स्वाद
वड़ा पाव केवल मुंबई का लोकप्रिय स्ट्रीट फूड ही नहीं, बल्कि शहर की संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी का अभिन्न हिस्सा है। किफायती, स्वादिष्ट और आसानी से उपलब्ध होने के कारण वड़ा पाव मुंबईवासियों के साथ-साथ देशभर से आने वाले लोगों के बीच भी खासा लोकप्रिय है।

छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस जैसे ऐतिहासिक स्थल और वड़ा पाव जैसे लोकप्रिय स्थानीय व्यंजन का यह संगम मुंबई की उस खास पहचान को सामने लाता है, जिसमें इतिहास, विरासत, संस्कृति और रोजमर्रा की जिंदगी एक साथ दिखाई देती है।

The post वर्ल्ड वड़ा पाव डे : रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने मुंबई की खास पहचान ‘वड़ा पाव’ का मनाया जश्न appeared first on Suryoday Bharat.

भारतीय रेलवे ने जेएनपीटी मुंबई से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित की
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जबलपुर / जयपुर / मुंबई / बड़ोदरा : भारतीय रेलवे ने शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को एक महत्वपूर्ण परिचालन उपलब्धि हासिल करते हुए जेएनपीटी, मुंबई से वडोदरा मंडल के वर्नामा स्थित CONCOR के (जीसीटी) GCT टर्मिनल के लिए पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन सफलतापूर्वक रवाना की। इस ट्रेन में कुल 360 TEUs कंटेनर परिवहन किए गए।

ट्रेन ने लगभग 422 किलोमीटर की दूरी तय की। कंटेनर लोड 21 अगस्त 2026 को 19:00 बजे जेएनपीटी से रवाना हुआ।

इस लॉन्ग-हॉल ट्रेन में दो डबल-स्टैक रेक शामिल थे:

लीडिंग रेक: जेएनपीटी–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 60311 | भार: 1,817 टन

ट्रेलिंग रेक: जेएनपीटी–वडोदरा | लोड: 45+1 | लोको: 24690 | भार: 2,105 टन

दोनों रेकों ने मिलकर 360 TEUs कंटेनर का परिवहन किया। यह उपलब्धि एक ही लॉन्ग-हॉल मूवमेंट में बड़ी मात्रा में कंटेनरीकृत माल ढुलाई करने की भारतीय रेलवे की क्षमता को दर्शाती है।

लॉन्ग-हॉल डबल-स्टैक कंटेनर ट्रेनों के लाभ

टर्मिनल पर भीड़भाड़ में कमी:
एक ही ट्रेन में अधिक संख्या में कंटेनर ले जाने से बंदरगाहों और टर्मिनलों पर कंटेनरों के ठहराव का समय कम होगा। इससे टर्मिनल पर भीड़भाड़ कम करने और कंटेनरों की तेज निकासी में मदद मिलेगी।

रोलिंग स्टॉक की आवश्यकता में कमी:

डबल-स्टैक परिचालन से एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनरों का परिवहन संभव होता है। इससे समान मात्रा में माल ढुलाई के लिए आवश्यक लोकोमोटिव और कंटेनर फ्लैट वैगनों की संख्या कम होती है।

रूट क्षमता का बेहतर उपयोग:

एक ट्रेन में अधिक कंटेनर ले जाने से समान मात्रा में माल परिवहन के लिए आवश्यक ट्रेनों की संख्या कम होती है। इससे उपलब्ध रेल मार्ग क्षमता का अधिक प्रभावी उपयोग संभव होता है।

ट्रांजिट समय में कमी:
लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेनें कंटेनरों की तेज आवाजाही और निकासी में सहायक होती हैं, जिससे माल के कुल ट्रांजिट समय को कम करने में मदद मिलती है।

अधिक माल ढुलाई क्षमता:
एक ही मूवमेंट में अधिक कंटेनर ले जाने की क्षमता से जेएनपीटी और अन्य माल ढुलाई टर्मिनलों से कंटेनरों की तेज निकासी संभव होगी तथा परिवहन की कुल लागत कम करने में मदद मिलेगी।

हरित एवं सतत माल परिवहन

यह परिचालन हरित और सतत माल परिवहन के प्रति भारतीय रेलवे की प्रतिबद्धता को भी रेखांकित करता है। विद्युत इंजन से संचालित यह ट्रेन सड़क परिवहन में डीजल पर निर्भरता को कम करने में सहायक है।

एक डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन सड़क मार्ग से बड़ी संख्या में ट्रकों द्वारा परिवहन किए जाने वाले माल के बराबर माल को एक साथ ले जा सकती है। इससे डीजल की खपत, सड़क पर यातायात का दबाव, वाहनों से होने वाला उत्सर्जन और माल परिवहन के समग्र कार्बन फुटप्रिंट को कम करने में मदद मिलती है।

The post भारतीय रेलवे ने जेएनपीटी मुंबई से पहली डबल-स्टैक लॉन्ग-हॉल कंटेनर ट्रेन संचालित की appeared first on Suryoday Bharat.

टीवी और ओटीटी के बीच घटते फर्क के बीच स्टार प्लस का ‘ये फितूर तेरा’ बिल्कुल सही जगह पर है
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह चर्चा होती रही है कि क्या ओटीटी एक दिन टेलीविजन की जगह ले लेगा। लेकिन आज दर्शक जिस तरह से कंटेंट देख रहे हैं, उससे तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। टीवी और ओटीटी अब धीरे-धीरे एक ही व्यूइंग इकोसिस्टम का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जहां दर्शक अपनी आदत, पसंद और सुविधा के हिसाब से दोनों के बीच आसानी से आते-जाते हैं।

स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’ इसी बदलती दुनिया के बीच अपनी जगह बनाता है।

दिल से देखें तो यह सौम्या और जीत की एक आज के समय की लव स्टोरी है। इसमें वह अपनापन और इमोशंस हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा से टेलीविजन फिक्शन में पसंद करते आए हैं। वहीं, इसके युवा किरदार, कॉलेज का माहौल और आज के रिश्तों को देखने का तरीका इसे उस जेनरेशन से भी जोड़ता है, जो ओटीटी पर कंटेंट देखने की आदी हो चुकी है।

कोई व्यूअर सौम्या और जीत की कहानी को टेलीविजन पर अपनी रोज की व्यूइंग रूटीन का हिस्सा बनाकर देख सकता है, तो कोई इसे जियोहॉटस्टार पर अपनी सुविधा के हिसाब से, अपने समय पर देख सकता है। कंटेंट वही है, लेकिन उसे देखने का तरीका बदल गया है।

और शायद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सबसे दिलचस्प बदलाव यही है। अब ‘टीवी ऑडियंस’ और ‘ओटीटी ऑडियंस’ को दो अलग-अलग ग्रुप्स की तरह देखना उतना जरूरी नहीं रहा। एक ही व्यूअर अलग-अलग समय पर दोनों हो सकता है, यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त वह क्या देखना चाहता है।

‘ये फितूर तेरा’ जैसे शो के लिए यही बात इसे खास बनाती है। इसकी इमोशनल स्टोरीटेलिंग टेलीविजन की उस ताकत से जुड़ी है, जहां कैरेक्टर्स और रिलेशनशिप्स को समय के साथ आगे बढ़ने की जगह मिलती है। वहीं, इसके यंग प्रोटागोनिस्ट्स, कॉलेज सेटिंग, म्यूजिक और कंटेम्परेरी रिलेशनशिप्स इसे उन व्यूअर्स के लिए भी रेलिवेंट बनाते हैं, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिक्शन देखने में कंफर्टेबल हैं।

यह बदलाव स्टोरीटेलिंग को देखने का हमारा नजरिया भी बदल रहा है। अब सवाल यह नहीं है कि कोई स्टोरी टेलीविजन के लिए है या ओटीटी के लिए। सवाल यह है कि क्या वह स्टोरी ऑडियंस से जुड़ सकती है, चाहे वह उसे कहीं भी देखना पसंद करे।

शायद आने वाला समय टीवी वर्सेज ओटीटी का नहीं है। यह उन स्टोरीज का समय है, जो दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बना सकें। जब प्लेटफॉर्म से ज्यादा इंपॉर्टेंट स्टोरी हो जाती है, तो आखिर में सबसे बड़ा विनर ऑडियंस ही होती है।

अगर आपने अभी तक सौम्या और जीत की स्टोरी डिस्कवर नहीं की है, तो देखिए ‘ये फितूर तेरा’, रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

The post टीवी और ओटीटी के बीच घटते फर्क के बीच स्टार प्लस का ‘ये फितूर तेरा’ बिल्कुल सही जगह पर है appeared first on Suryoday Bharat.

सन नियो के शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएँगी नेहा सोलंकी, बोलीं: “दर्शकों को अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे”
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सन नियो ने हाल ही में अपने आगामी शो राजनंदिनी की घोषणा की है। यह बदला, रहस्य और अलौकिक घटनाओं से भरी एक दिलचस्प कहानी है। शो में नेहा सोलंकी मुख्य किरदार राजनंदिनी की भूमिका निभा रही हैं। राजनंदिनी एक ऐसी लड़की है, जो अपनी परंपराओं से गहराई से जुड़ी हुई है। हाल ही में नेहा ने अपने किरदार और राजनंदिनी की खासियतों के बारे में बात की।

अपने किरदार के बारे में बात करते हुए, नेहा सोलंकी ने कहा, “राजनंदिनी बहुत ही खुशमिजाज, जिंदादिल और हर चीज को जानने की उत्सुकता रखने वाली लड़की है। वह अपने पुश्तैनी घर से दूर पली-बढ़ी है लेकिन फिर भी अपनी परंपराओं से बहुत गहराई से जुड़ी हुई है। भगवान शिव में उसकी गहरी आस्थ है। वह बेबाक और ईमानदार है और जो महसूस करती है, उसे खुलकर कहती है। उसका स्वभाव बहुत मासूम और सकारात्मक है। मुझे उसकी यह बात बहुत पसंद है कि वह छोटी-छोटी चीजों में भी खुशी ढूँढ लेती है। मुझे लगता है कि दर्शक उसकी सादगी और गर्मजोशी से तुरंत जुड़ जाएँगे।”

उन्होंने आगे कहा, “राजनंदिनी का किरदार इसलिए खास है, क्योंकि उसमें जितना दिखाई देता है, उससे कहीं ज्यादा छिपा है। जब शो शुरू होगा, तब दर्शकों को उसके व्यक्तित्व के कई अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे और धीरे-धीरे समझ आएगा कि राजनंदिनी को इतना खास क्या बनाता है। मैं कहानी से जुड़ी ज्यादा बातें अभी नहीं बता सकती, लेकिन इतना जरूर कहूँगी कि राजनंदिनी का सफर उसके व्यक्तित्व के ऐसे पहलू को सामने लाएगा, जिसके बारे में शायद वह खुद भी नहीं जानती। मैं दर्शकों से राजनंदिनी की मुलाकात कराने उसके सफर को उनके सामने लाने और इस खूबसूरत किरदार को उनके साथ जीने के लिए बहुत उत्साहित हूँ।”

देखिए राजनंदिनी जल्द ही, सिर्फ सन नियो पर।

The post सन नियो के शो ‘राजनंदिनी’ में मुख्य भूमिका निभाएँगी नेहा सोलंकी, बोलीं: “दर्शकों को अलग-अलग पहलू देखने को मिलेंगे” appeared first on Suryoday Bharat.

तुलसी की कहानी : टेलीविज़न आइकन से एक बड़े सार्वजनिक जीवन तक स्मृति ईरानी का सफर
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जिन्हें दर्शक सिर्फ देखते हैं। कुछ ऐसे हैं, जिन्हें वे याद रखते हैं और फिर कुछ किरदार ऐसे होते हैं, जो उनकी ज़िंदगी का हिस्सा बन जाते हैं। तुलसी विरानी ऐसा ही एक किरदार है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी की केंद्रीय नायिका के रूप में तुलसी ने एक ऐसी महिला की छवि पेश की, जो संवेदनशील होने के साथ दृढ़ थी, भावुक होने के बावजूद मज़बूत थी और अपनी परंपराओं से जुड़ी होने के साथ-साथ ज़रूरत पड़ने पर पुरानी सोच को चुनौती देने से भी पीछे नहीं हटती थी। उनका साहस, दृढ़ता और अपने फैसलों पर अडिग रहने का जज़्बा उन्हें भारतीय टेलीविज़न के सबसे यादगार किरदारों में से एक बनाता है।

लेकिन, जब पर्दे पर तुलसी की कहानी आगे बढ़ रही थी, उसी दौरान उन्हें जीवंत करने वाली महिला अपनी एक अलग कहानी लिखना शुरू कर चुकी थीं, एक ऐसी कहानी, जो आगे चलकर उन्हें टेलीविज़न की दुनिया से कहीं आगे ले जाने वाली थी।

स्मृति ईरानी ने मनोरंजन जगत में कदम रखा और तुलसी के किरदार से उन्हें अपार लोकप्रियता मिली। इस भूमिका ने उन्हें घर-घर में पहचान दिलाई और भारतीय टेलीविज़न को उसकी सबसे प्रभावशाली महिला नायिकाओं में से एक दी। परिवार के लिए खड़े होने से लेकर रिश्तों की उलझनों को सुलझाने और मुश्किल परिस्थितियों का डटकर सामना करने तक, तुलसी के व्यक्तित्व ने देशभर के दर्शकों के दिलों में अपनी खास जगह बनाई।

लेकिन ऐसे समय में, जब टेलीविज़न की इतनी बड़ी सफलता किसी के लिए भी मंज़िल बन सकती थी, स्मृति ने खुद को एक नई दिशा देने का फैसला किया।

टेलीविज़न से राजनीति की ओर उनका कदम उनके पेशे और सार्वजनिक पहचान, दोनों के लिए एक बड़ा बदलाव था। एक ओर वे पर्दे पर एक काल्पनिक किरदार निभा रही थीं, तो दूसरी ओर वह वास्तविक दुनिया में राजनीतिक संवाद, चुनावी अभियानों और चुनावी मुकाबलों का हिस्सा भी बन रही थीं। इस बदलाव के लिए सिर्फ लोकप्रियता ही काफी नहीं थी। इसके लिए निरंतर प्रयास, लोगों से जुड़ने की क्षमता और सार्वजनिक जीवन की लगातार बढ़ती निगरानी का सामना करने का साहस भी ज़रूरी था।

समय के साथ स्मृति की राजनीतिक यात्रा ने उन्हें उनकी टेलीविज़न पहचान से आगे एक अलग और प्रभावशाली सार्वजनिक व्यक्तित्व के रूप में स्थापित किया। उनका सफर सीधा और चुनौतियों से मुक्त नहीं था, लेकिन मुश्किलों और असफलताओं के बावजूद आगे बढ़ते रहने का उनका जज़्बा ही उनकी सार्वजनिक पहचान का एक अहम् हिस्सा बन गया।

पीछे मुड़कर देखें, तो तुलसी और स्मृति के बीच का यह रिश्ता और भी दिलचस्प नज़र आता है। एक ओर तुलसी एक काल्पनिक दुनिया में परिवार, रिश्तों और ज़िंदगी की जटिलताओं से जूझ रही थीं, वहीं दूसरी ओर स्मृति वास्तविक दुनिया के सबसे चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में से एक में अपनी पहचान बना रही थीं। दोनों की दुनिया भले ही अलग थी, लेकिन तुलसी से जुड़ी ताकत, दृढ़ता, जुझारूपन और अपने लिए आवाज़ उठाने का साहस, कहीं न कहीं स्मृति के सफर का भी हिस्सा बनता दिखाई देता है।

यही बात स्मृति ईरानी के सफर को खास बनाती है। यह सिर्फ एक टेलीविज़न अभिनेत्री के राजनीति में आने की कहानी नहीं है। यह उस महिला की कहानी है, जिसने अपनी एक सफल पहचान को अपने पूरे भविष्य की सीमा नहीं बनने दिया। टेलीविज़न के सेट से लेकर राजनीतिक मंचों तक, स्मृति ईरानी का सफर लगातार खुद को नए रूप में गढ़ने और अपनी पहचान को विस्तार देने की कहानी रहा है।

तुलसी साहसी थीं, मज़बूत थीं और अपने फैसलों पर अडिग रहती थीं। सालों बाद भी, ये वही खूबियाँ हैं, जो उस महिला की कहानी का हिस्सा बनी हुई हैं, जिसने तुलसी को पर्दे पर जीवंत किया था।

The post तुलसी की कहानी : टेलीविज़न आइकन से एक बड़े सार्वजनिक जीवन तक स्मृति ईरानी का सफर appeared first on Suryoday Bharat.