Suryoday Bharat, Author at Suryoday Bharat

उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक ने लखनऊ – बाराबंकी – अयोध्या – सुल्तानपुर रेलखंड का किया विस्तृत निरीक्षण
सूर्योदय भारत सेवा, लखनऊ / अयोध्या : मण्डल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ सुनील कुमार वर्मा ने शुक्रवार लखनऊ-अयोध्या कैंट -सुल्तानपुर रेलखंड का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विभिन्न स्टेशनों पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों, यात्री सुविधाओं, स्टेशन भवन, परिचालन एवं संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के क्रम में बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर मण्डल रेल प्रबंधक ने प्लेटफॉर्म शेड, कंट्रोल रूम भवन, वॉशरूम, टिकट काउंटर, खानपान स्टॉल, सर्कुलेटिंग एरिया तथा अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत बाराबंकी स्टेशन पर ₹33.42 करोड़ की लागत से स्टेशन का पुनर्विकास एवं निर्माण कार्य किया जा रहा है। मण्डल रेल प्रबंधक ने निर्माणाधीन स्टेशन भवन के विभिन्न कार्यों का निरीक्षण करते हुए कार्य की गुणवत्ता एवं प्रगति की जानकारी ली।

इसके पश्चात् रुदौली स्टेशन से अयोध्या की ओर रेलखंड का निरीक्षण करते हुए समपार संख्या 141-सी/1ई का जायजा लिया तथा संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन पर आपने अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया तथा कार्य की प्रगति की जानकारी ली।

इसके बाद भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर उन्होंने स्टेशन भवन, रिले रूम एवं अन्य यात्री सुविधाओं का जायजा लिया। भरतकुंड रेलवे स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹17.04 करोड़ की लागत से स्टेशन भवन एवं अन्य विकास कार्य किए जा रहे हैं। इसके पश्चात मार्ग मे लेवल क्रॉसिंग संख्या 27-C/E-3 पर संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं को देखा, निरीक्षण के अगले क्रम मे सुल्तानपुर स्टेशन पर अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत ₹36.85 करोड़ की लागत से स्टेशन के पुनर्विकास, यात्री सुविधाओं के विस्तार और निर्माण कार्यों की प्रगति का जायजा किया l

मण्डल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत चल रहे सभी निर्माण कार्य निर्धारित गुणवत्ता मानकों के अनुरूप एवं समयबद्ध रूप से पूर्ण किए जाएं। उन्होंने स्टेशनों पर यात्रियों की सुविधा, स्वच्छता, संरक्षा तथा आधुनिक यात्री सुविधाओं के विकास को प्राथमिकता देने पर विशेष जोर दिया। इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक रजनीश श्रीवास्तव, वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक समर्थ गुप्ता सहित लखनऊ मंडल के विभिन्न शाखाओं के अधिकारी उपस्थित रहे।

The post उत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल रेल प्रबंधक ने लखनऊ – बाराबंकी – अयोध्या – सुल्तानपुर रेलखंड का किया विस्तृत निरीक्षण appeared first on Suryoday Bharat.

UP – Japan Investment Meet 2026 : उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर समझौता
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उत्तर प्रदेश को स्वच्छ एवं हरित ऊर्जा के क्षेत्र में देश का अग्रणी राज्य बनाने की दिशा में शुक्रवार ताज होटल, गोमती नगर, लखनऊ में UP–Japan Investment Meet 2026 का आयोजन किया गया। बैठक में उत्तर प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा, चेयरमैन, ऊर्जा विभाग, निदेशक, रिन्यूएबल एनर्जी तथा विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और जापान यामानाशी प्रांत के गवर्नर कोटारो नागासाकी और उनकी टीम तथा उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल के बीच ग्रीन हाइड्रोजन तकनीक, उत्पादन, अनुसंधान एवं निवेश के क्षेत्र में सहयोग पर विस्तृत चर्चा हुई। इस अवसर पर दोनों पक्षों के बीच महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन (MoU) भी संपन्न हुआ।

ऊर्जा सुरक्षा और डीकार्बोनाइजेशन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम

ऊर्जा मंत्री शर्मा ने कहा कि ग्रीन हाइड्रोजन भविष्य की स्वच्छ ऊर्जा अर्थव्यवस्था का महत्वपूर्ण आधार है। उत्तर प्रदेश में इसके उत्पादन और उपयोग को बढ़ावा मिलने से ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी तथा पारंपरिक जीवाश्म ईंधनों पर निर्भरता कम करने में मदद मिलेगी।

ग्रीन हाइड्रोजन का उपयोग उद्योगों में ताप ऊर्जा, भारी वाणिज्यिक वाहनों जैसे बसों और ट्रकों, उर्वरक निर्माण तथा अन्य कठिन-से-डीकार्बोनाइज क्षेत्रों में कार्बन उत्सर्जन कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

यामानाशी मॉडल और Power-to-Gas तकनीक का सहयोग

जापान के यामानाशी प्रांत के प्रतिनिधिमंडल ने अपनी अत्याधुनिक Power-to-Gas (P2G) तकनीक का प्रस्तुतीकरण किया। इस तकनीक में नवीकरणीय ऊर्जा का उपयोग करते हुए जल के इलेक्ट्रोलिसिस के माध्यम से ग्रीन हाइड्रोजन का उत्पादन किया जाता है।

बैठक में Yamanashi Hydrogen Company (YHC) तथा Kanadevia Corporation के सहयोग से उत्तर प्रदेश में एक उच्च क्षमता वाली पायलट परियोजना स्थापित करने का प्रस्ताव प्रस्तुत किया गया।

प्रस्तावित परियोजना की फिजिबिलिटी स्टडी फरवरी 2027 तक पूरी करने तथा मार्च 2027 तक व्यावसायीकरण की दिशा में आगे बढ़ने का लक्ष्य रखा गया है।

1 MM TPA ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का लक्ष्य

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश में 1 मिलियन मीट्रिक टन प्रति वर्ष (1 MM TPA) ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन का महत्वाकांक्षी लक्ष्य निर्धारित किया है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए राज्य सरकार द्वारा निवेश, तकनीकी नवाचार और निजी क्षेत्र की भागीदारी को प्रोत्साहित किया जा रहा है।

उत्तर प्रदेश ग्रीन हाइड्रोजन पॉलिसी-2024 के तहत ग्रीन हाइड्रोजन परियोजनाओं के लिए निवेशकों को विभिन्न प्रोत्साहन एवं सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। इनमें परियोजना लागत पर 10 से 30 प्रतिशत तक कैपिटल सब्सिडी, स्टाम्प ड्यूटी में 100 प्रतिशत तक छूट तथा निजी विकासकर्ताओं के माध्यम से भूमि लीज पर उपलब्ध कराने जैसी सुविधाएं शामिल हैं।

IIT कानपुर और IIT-BHU में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस

ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में अनुसंधान, तकनीकी नवाचार और औद्योगिक विकास को गति देने के लिए IIT कानपुर और IIT (BHU) वाराणसी में Centre of Excellence स्थापित किए गए हैं।

इन सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के माध्यम से नई तकनीकों के विकास, अनुसंधान, तकनीकी परीक्षण तथा प्रयोगशाला स्तर की तकनीक को औद्योगिक स्तर पर स्केल-अप करने में मदद मिलेगी।

मजबूत कनेक्टिविटी और हाइड्रोजन मोबिलिटी के बड़े अवसर

ऊर्जा मंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और मजबूत कनेक्टिविटी प्रदेश को ग्रीन हाइड्रोजन निवेश के लिए विशेष रूप से आकर्षक बनाती है।

प्रदेश में अंतरराष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय हवाई अड्डे, डेडिकेटेड फ्रेट कॉरिडोर (DFC), अंतर्देशीय जलमार्ग, एक्सप्रेसवे, रेलवे और मेट्रो नेटवर्क जैसी आधुनिक परिवहन सुविधाएं उपलब्ध हैं। इससे ग्रीन हाइड्रोजन के उत्पादन, भंडारण, परिवहन और औद्योगिक उपयोग के लिए मजबूत सप्लाई चेन विकसित करने के अवसर उपलब्ध हैं।

उत्तर प्रदेश में विशाल औद्योगिक आधार, बड़ा उपभोक्ता बाजार और भारी परिवहन क्षेत्र के कारण हाइड्रोजन मोबिलिटी के लिए भी व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं।

जापान के साथ तकनीकी और निवेश सहयोग को नई दिशा

ऊर्जा मंत्री ए.के. शर्मा ने जापानी प्रतिनिधिमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश वैश्विक निवेशकों के लिए सुरक्षित, सक्षम और संभावनाओं से भरपूर निवेश गंतव्य के रूप में तेजी से आगे बढ़ रहा है।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ग्रीन हाइड्रोजन के क्षेत्र में जापान की उन्नत तकनीक, विशेषज्ञता और निवेश का स्वागत करती है तथा इस क्षेत्र में परियोजनाओं को गति देने के लिए हर संभव नीतिगत एवं प्रशासनिक सहयोग प्रदान करेगी।

UP–Japan Investment Meet 2026 के दौरान हुआ यह सहयोग उत्तर प्रदेश में ग्रीन हाइड्रोजन इकोसिस्टम के विकास, तकनीकी नवाचार, औद्योगिक निवेश और स्वच्छ ऊर्जा आधारित भविष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

The post UP – Japan Investment Meet 2026 : उत्तर प्रदेश और जापान के यामानाशी प्रांत के बीच ग्रीन हाइड्रोजन सहयोग पर समझौता appeared first on Suryoday Bharat.

कश्मीरी सेब के रेल परिवहन को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा निदेशक बागवानी के साथ बैठक आयोजित
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जम्मू : आगामी सेब सीजन 2026 में सेब की सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती ढुलाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शुक्रवार 21 अगस्त 2026 को श्रीनगर में रेलवे अधिकारियों द्वारा निदेशक, बागवानी, योजना एवं विपणन, श्रीनगर व सभी हितधारकों के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जम्मू मंडल की ओर से सहायक वाणिज्य प्रबंधक/एफएस/जम्मू और सहायक परिचालन प्रबंधक/एम/जम्मू ने भाग लिया, साथ ही बागवानी विभाग के अधिकारी, फल उत्पादक, किसान एग्रीगेटर्स और व्यापारी एग्रीगेटर्स सहित लगभग 30-35 प्रमुख प्रतिनिधि उपस्थित रहे। इस बैठक में विभिन्न व्यापारी वर्ग, किसानों और सेब व्यापारियों ने स्वयं उपस्थित होकर तथा वर्चुअल माध्यम से भी हिस्सा लिया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी सेब सीजन में रेलवे के माध्यम से सेब की सुरक्षित, समयबद्ध और किफायती ढुलाई सुनिश्चित करना था।

बैठक में विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई, विशेष रूप से अनंतनाग और पांपोर गुड्स शेड से फलों की ढुलाई और बड़गाम से आदर्श नगर दिल्ली तक पार्सल ट्रेन के माध्यम से सेब के परिवहन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। बागवानी विभाग, फल उत्पादकों और सेब व्यापारियों ने पिछले वर्ष रेलवे द्वारा प्रदान की गई सेवाओं के लिए आभार और प्रशंसा व्यक्त की। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष 2025 में जब प्राकृतिक कारणों से राष्ट्रीय राजमार्ग बंद था, उस कठिन समय में रेलवे ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उल्लेखनीय है कि पिछले वर्ष जम्मू मंडल द्वारा मालगाड़ी और जेपीपी-आरसीएस पार्सल ट्रेन, पार्सल वैन और बीसीएन वैगनों के माध्यम से कश्मीर से देश की अन्य मंडियों तक लगभग 20,000 टन सेब का सफलतापूर्वक परिवहन किया गया, जिससे उत्पादकों और व्यापारियों को भारी नुकसान से बचाया जा सका।

आगामी सेब सीजन 2026 को देखते हुए बैठक में इस वर्ष भी रेलवे के माध्यम से सेब को देश के विभिन्न हिस्सों में पहुंचाने पर चर्चा की गई। इस संबंध में निर्णय लिया गया कि बागवानी निदेशालय द्वारा एक सप्ताह के भीतर अनुमानित मात्रा और परिवहन आवश्यकताओं की विस्तृत जानकारी रेलवे को उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि रेलवे द्वारा समय पर पार्सल वैन रेक और बीसीएन वैगनों की व्यवस्था की जा सके। बैठक में रेलवे अधिकारियों ने सभी एग्रीगेटर्स को सलाह दी कि वे अपनी आवश्यकता के अनुसार रेलवे पार्सल सेवा पर विचार करें और अग्रिम रूप से मांग पत्र भरें। व्यापारी अपना मांग पत्र ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिससे उनके माल को भेजने के लिए निर्धारित रूटों में शामिल किया जा सके और मांग पत्र प्राप्त होने पर प्राथमिकता के आधार पर पार्सल रेक या वैगन उपलब्ध कराए जा सकें।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे से परिवहन एग्रीगेटर्स और किसानों के लिए अत्यंत लाभदायक है। सड़क परिवहन की तुलना में रेलवे का किराया किफायती होने से प्रति पेटी लागत कम होगी और मुनाफे में सीधी बढ़ोतरी होगी। खराब मौसम, भूस्खलन और राष्ट्रीय राजमार्ग जाम होने की स्थिति में भी रेल मार्ग से सेब सुरक्षित और तय समय पर मंडियों तक पहुंचेगा, जिससे फलों के खराब होने का जोखिम न के बराबर होगा। पार्सल वैन और बीसीएन वैगनों के माध्यम से एक साथ बड़ी मात्रा में सेब भेजा जा सकता है, जिससे बार-बार छोटे लोड भेजने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। साथ ही बड़गाम से आदर्श नगर दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु, चेन्नई और कोलकाता सहित देश की सभी बड़ी फल मंडियों तक सीधी पहुंच मिलेगी।

इस अवसर पर वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक, जम्मू उचित सिंघल ने कहा, “कि रेलवे जम्मू-कश्मीर के बागवानी क्षेत्र और यहाँ के किसान भाइयों की समृद्धि के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। हमारा लक्ष्य है कि इस वर्ष पिछले वर्ष से भी अधिक सेब का परिवहन रेलवे के माध्यम से हो। सभी किसान और व्यापारी भाई अधिक से अधिक संख्या में रेलवे पार्सल सेवा से जुड़ें।”

बैठक के अंत में सभी एग्रीगेटर्स ने इस वर्ष भी रेलवे के साथ मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

The post कश्मीरी सेब के रेल परिवहन को लेकर रेलवे अधिकारियों द्वारा निदेशक बागवानी के साथ बैठक आयोजित appeared first on Suryoday Bharat.

बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, 27 व 28 अगस्त को होगा पूर्वाभ्यास
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय द्वारा 11वें दीक्षांत समारोह-2026 का आयोजन 29 अगस्त 2026 को किया जाएगा। इस अवसर पर शैक्षणिक वर्ष 2023, 2024, 2025 एवं 2026 के विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी। दीक्षांत समारोह को सुचारु एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा पूर्वाभ्यास एवं फुल-ड्रेस रिहर्सल पर विशेष जोर दिया गया है।

दीक्षांत समारोह में शामिल होने वाले विद्यार्थियों के लिए दिनांक 27 अगस्त 2026 को दो चरणों में पूर्वाभ्यास आयोजित किया जाएगा। प्रथम चरण प्रातः 11:00 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक तथा द्वितीय चरण दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक आयोजित किया जाएगा। इसके पश्चात दिनांक 28 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक फुल-ड्रेस रिहर्सल आयोजित होगी। पूर्वाभ्यास एवं फुल-ड्रेस रिहर्सल दोनों का आयोजन भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम, बीबीएयू में किया जाएगा।

विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा विद्यार्थियों से निर्धारित समय पर पूर्वाभ्यास में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहने की अपील की गई है। पूर्वाभ्यास के दौरान विद्यार्थियों को दीक्षांत समारोह की पूरी प्रक्रिया, उपाधि एवं पुरस्कार वितरण तथा अन्य आवश्यक प्रोटोकॉल से संबंधित दिशा-निर्देशों की जानकारी दी जाएगी। फुल-ड्रेस रिहर्सल के माध्यम से विद्यार्थियों को मुख्य समारोह के लिए निर्धारित औपचारिकताओं एवं अनुशासन से भी अवगत कराया जाएगा।

दीक्षांत समारोह को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन द्वारा तैयारियां तेज कर दी गई हैं। समारोह में विश्वविद्यालय के विभिन्न पाठ्यक्रमों के पात्र विद्यार्थियों को उपाधियां एवं पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे। विशेष रूप से डी.एससी. एवं पीएच.डी. उपाधि प्राप्तकर्ता, स्वर्ण पदक विजेता एवं आर.डी. सोनकर पुरस्कार प्राप्तकर्ता समारोह के दौरान सभागार में उपस्थित रहेंगे।

विश्वविद्यालय द्वारा जारी सूचना के अनुसार, 29 अगस्त को मुख्य मंच से उपाधियां एवं पुरस्कार केवल उन्हीं अभ्यर्थियों को प्रदान किए जाएंगे, जिन्हें मंच पर उपाधि/पुरस्कार प्राप्त करने के लिए विशेष रूप से चयनित/चिह्नित किया गया है। अन्य पात्र पंजीकृत अभ्यर्थियों को 29 अगस्त 2026 को दोपहर 2:00 बजे से प्रारंभ होने वाले दीक्षांत समारोह के द्वितीय चरण में उनके संबंधित विभागों द्वारा उपाधियां प्रदान की जाएंगी।

विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी संबंधित विद्यार्थियों से 27 अगस्त के पूर्वाभ्यास एवं 28 अगस्त की फुल-ड्रेस रिहर्सल में निर्धारित समय पर उपस्थित रहने तथा दीक्षांत समारोह से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों एवं प्रोटोकॉल का पालन करने की अपील की है। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि पूर्वाभ्यास में विद्यार्थियों की सक्रिय सहभागिता से मुख्य समारोह को व्यवस्थित, गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न कराने में सहायता मिलेगी।

The post बीबीएयू के 11वें दीक्षांत समारोह की तैयारियां तेज, 27 व 28 अगस्त को होगा पूर्वाभ्यास appeared first on Suryoday Bharat.

टीवी और ओटीटी के बीच घटते फर्क के बीच स्टार प्लस का ‘ये फितूर तेरा’ बिल्कुल सही जगह पर है
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : कई सालों से एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में यह चर्चा होती रही है कि क्या ओटीटी एक दिन टेलीविजन की जगह ले लेगा। लेकिन आज दर्शक जिस तरह से कंटेंट देख रहे हैं, उससे तस्वीर कुछ अलग नजर आती है। टीवी और ओटीटी अब धीरे-धीरे एक ही व्यूइंग इकोसिस्टम का हिस्सा बनते जा रहे हैं, जहां दर्शक अपनी आदत, पसंद और सुविधा के हिसाब से दोनों के बीच आसानी से आते-जाते हैं।

स्टार प्लस का नया शो ‘ये फितूर तेरा’ इसी बदलती दुनिया के बीच अपनी जगह बनाता है।

दिल से देखें तो यह सौम्या और जीत की एक आज के समय की लव स्टोरी है। इसमें वह अपनापन और इमोशंस हैं, जिन्हें दर्शक हमेशा से टेलीविजन फिक्शन में पसंद करते आए हैं। वहीं, इसके युवा किरदार, कॉलेज का माहौल और आज के रिश्तों को देखने का तरीका इसे उस जेनरेशन से भी जोड़ता है, जो ओटीटी पर कंटेंट देखने की आदी हो चुकी है।

कोई व्यूअर सौम्या और जीत की कहानी को टेलीविजन पर अपनी रोज की व्यूइंग रूटीन का हिस्सा बनाकर देख सकता है, तो कोई इसे जियोहॉटस्टार पर अपनी सुविधा के हिसाब से, अपने समय पर देख सकता है। कंटेंट वही है, लेकिन उसे देखने का तरीका बदल गया है।

और शायद एंटरटेनमेंट की दुनिया में आज सबसे दिलचस्प बदलाव यही है। अब ‘टीवी ऑडियंस’ और ‘ओटीटी ऑडियंस’ को दो अलग-अलग ग्रुप्स की तरह देखना उतना जरूरी नहीं रहा। एक ही व्यूअर अलग-अलग समय पर दोनों हो सकता है, यह बस इस बात पर निर्भर करता है कि उस वक्त वह क्या देखना चाहता है।

‘ये फितूर तेरा’ जैसे शो के लिए यही बात इसे खास बनाती है। इसकी इमोशनल स्टोरीटेलिंग टेलीविजन की उस ताकत से जुड़ी है, जहां कैरेक्टर्स और रिलेशनशिप्स को समय के साथ आगे बढ़ने की जगह मिलती है। वहीं, इसके यंग प्रोटागोनिस्ट्स, कॉलेज सेटिंग, म्यूजिक और कंटेम्परेरी रिलेशनशिप्स इसे उन व्यूअर्स के लिए भी रेलिवेंट बनाते हैं, जो स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर फिक्शन देखने में कंफर्टेबल हैं।

यह बदलाव स्टोरीटेलिंग को देखने का हमारा नजरिया भी बदल रहा है। अब सवाल यह नहीं है कि कोई स्टोरी टेलीविजन के लिए है या ओटीटी के लिए। सवाल यह है कि क्या वह स्टोरी ऑडियंस से जुड़ सकती है, चाहे वह उसे कहीं भी देखना पसंद करे।

शायद आने वाला समय टीवी वर्सेज ओटीटी का नहीं है। यह उन स्टोरीज का समय है, जो दोनों प्लेटफॉर्म्स पर अपनी जगह बना सकें। जब प्लेटफॉर्म से ज्यादा इंपॉर्टेंट स्टोरी हो जाती है, तो आखिर में सबसे बड़ा विनर ऑडियंस ही होती है।

अगर आपने अभी तक सौम्या और जीत की स्टोरी डिस्कवर नहीं की है, तो देखिए ‘ये फितूर तेरा’, रात 8:30 बजे स्टार प्लस पर और कभी भी जियोहॉटस्टार पर।

The post टीवी और ओटीटी के बीच घटते फर्क के बीच स्टार प्लस का ‘ये फितूर तेरा’ बिल्कुल सही जगह पर है appeared first on Suryoday Bharat.

बीबीएयू की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, डिजिटल रूप से सशक्त और पारदर्शी बनेगी विश्वविद्यालय की सूचना व्यवस्था
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : बाबासाहेब भीमराव अम्बेडकर विश्वविद्यालय (बीबीएयू) की नई वेबसाइट को आधुनिक डिजिटल तकनीक एवं केंद्रीकृत डेटाबेस प्रणाली के साथ विकसित किया गया है। विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट विश्वविद्यालय कुलपति प्रो. राज कुमार मित्तल के मार्गदर्शन में कम्प्यूटर साइंस विभाग द्वारा तैयार की गयी है, जो शीघ्र ही लॉन्च की जाएगी। नई वेबसाइट का उद्देश्य विश्वविद्यालय की शैक्षणिक, शोध एवं प्रशासनिक सूचनाओं को अधिक व्यवस्थित, सुलभ और पारदर्शी बनाना है।

नई वेबसाइट को एक आधुनिक बैकएंड प्रणाली के रूप में विकसित किया गया है, जिसके माध्यम से विश्वविद्यालय के शिक्षक एवं विभिन्न प्रशासनिक कार्यालय अपने-अपने स्तर पर संबंधित सूचनाओं को स्वयं अपडेट और प्रबंधित कर सकेंगे। प्रत्येक शिक्षक को एक विशिष्ट लॉगिन उपलब्ध कराया जाएगा, जिसके माध्यम से वे अपनी शैक्षणिक प्रोफाइल, शोध प्रकाशन, परियोजनाएं, पेटेंट, उपलब्धियां तथा अन्य व्यावसायिक जानकारी को अपडेट कर सकेंगे। शिक्षक द्वारा किए गए अपडेट संबंधित शिक्षक की प्रोफाइल के साथ-साथ विभाग के पेज पर भी तत्काल प्रदर्शित होंगे।

कम्प्यूटर साइंस विभाग के प्रो. संजय कुमार द्विवेदी ने बताया कि विश्वविद्यालय की नई वेबसाइट को पूरी तरह से इन-हाउस विकसित किया गया है, जिसमें इसके डिजाइन, तकनीकी संरचना और विभिन्न सुविधाओं के विकास का कार्य विश्वविद्यालय की अपनी टीम द्वारा किया गया है।

इस वेबसाईट के माध्यम से विभागाध्यक्षों, डीन, निदेशकों, परीक्षा नियंत्रक, प्रॉक्टर, कुलसचिव, अधिष्ठाता शैक्षणिक मामले तथा अन्य अधिकृत अधिकारियों को अलग-अलग लॉगिन उपलब्ध कराए जाएंगे। इसके माध्यम से वे अपने संबंधित विभागों, स्कूलों, केन्द्रों एवं प्रशासनिक अनुभागों की सूचनाओं को प्रबंधित एवं अपडेट कर सकेंगे। केंद्रीकृत डेटाबेस के माध्यम से विभागीय एवं संस्थागत सूचनाएं वेबसाइट पर विभिन्न स्थानों पर स्वतः व्यवस्थित रूप से प्रदर्शित होंगी।

नई व्यवस्था से विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक सूचनाओं को कुछ ही क्लिक में खोजने, फिल्टर करने और प्राप्त करने में सुविधा होगी। साथ ही, यह प्रणाली विश्वविद्यालय को नैक, एनआईआरएफ तथा अन्य मान्यता, रैंकिंग एवं संस्थागत रिपोर्टिंग से संबंधित आंकड़ों के संकलन और प्रस्तुतीकरण में भी महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेगी।

नई वेबसाइट की प्रमुख विशेषताओं में स्व-प्रबंधित शिक्षक प्रोफाइल एवं व्यक्तिगत पेज, ORCID इंटीग्रेशन, ईआरपी एडमिन पोर्टल, व्यापक रिसर्च पोर्टल, स्कूल एवं विभागों तथा केन्द्रों के लिए समर्पित पेज, प्रोग्राम नेविगेटर एवं एडमिशन पोर्टल, एकीकृत नोटिस एवं घोषणा प्रणाली, ऑनलाइन शिकायत, शिकायत निवारण एवं फीडबैक पोर्टल शामिल हैं।

इसके अतिरिक्त वेबसाइट को सर्च इंजन ऑप्टिमाइजेशन (SEO) के अनुरूप विकसित किया गया है, जिससे विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं शोध संबंधी सूचनाओं की ऑनलाइन दृश्यता और पहुंच बेहतर होगी। वेबसाइट को पूरी तरह रेस्पॉन्सिव एवं मोबाइल-फ्रेंडली बनाया गया है, जिससे विद्यार्थी, शिक्षक, शोधार्थी, अभिभावक एवं अन्य हितधारक मोबाइल फोन सहित विभिन्न उपकरणों पर आसानी से इसका उपयोग कर सकेंगे।

नई वेबसाइट के माध्यम से बीबीएयू की डिजिटल सूचना प्रणाली को अधिक एकीकृत, प्रभावी और उपयोगकर्ता-केंद्रित बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यह व्यवस्था विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं प्रशासनिक गतिविधियों से जुड़ी सूचनाओं के बेहतर प्रबंधन के साथ-साथ डिजिटल पारदर्शिता और संस्थागत दक्षता को भी मजबूत करेगी।

The post बीबीएयू की नई वेबसाइट जल्द होगी लॉन्च, डिजिटल रूप से सशक्त और पारदर्शी बनेगी विश्वविद्यालय की सूचना व्यवस्था appeared first on Suryoday Bharat.

यूपी-जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप में निवेश, रोबोटिक्स, मेडिकल एजुकेशन और स्किल्ड मैनपावर पर मंथन
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के मार्स हॉल में शुक्रवार को आयोजित यूपी-जापान हेल्थकेयर एंड केयर इकॉनमी पार्टनरशिप के सेक्टोरल सेशन में उत्तर प्रदेश और जापान के बीच हेल्थकेयर, मेडिकल एजुकेशन, रोबोटिक्स, फार्मा, तकनीकी निवेश और कुशल मानव संसाधन के क्षेत्र में साझेदारी की व्यापक संभावनाओं पर मंथन हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के मंत्रियों, वरिष्ठ अधिकारियों, जापानी प्रतिनिधिमंडल तथा विभिन्न संस्थानों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि जापान की अत्याधुनिक तकनीक, गुणवत्ता और कार्यकुशलता तथा उत्तर प्रदेश की विशाल युवा शक्ति और विकसित होते हेल्थकेयर इंफ्रास्ट्रक्चर का संगम दोनों देशों के लिए नई आर्थिक और रोजगार संभावनाओं का आधार बन सकता है।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि उत्तर प्रदेश आज देश की तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। बेहतर कानून-व्यवस्था, एक्सप्रेसवे, एयर कनेक्टिविटी, बिजली और अन्य आधारभूत सुविधाओं के विस्तार ने प्रदेश को निवेश के लिए अनुकूल बनाया है। उन्होंने कहा कि जापान तकनीक, गुणवत्ता और कार्यकुशलता के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास विशाल युवा आबादी और प्रशिक्षित मानव संसाधन है। दोनों की क्षमताओं को जोड़कर हेल्थकेयर और केयर इकोनॉमी में बड़ा मॉडल तैयार किया जा सकता है।

उन्होंने कहा कि प्रदेश में मेडिकल कॉलेजों की संख्या में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। मेडिकल कॉलेजों के साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल संस्थानों का भी विस्तार किया जा रहा है। इससे प्रदेश के पास भविष्य की हेल्थकेयर आवश्यकताओं को पूरा करने के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की मजबूत क्षमता विकसित हो रही है।

श्रम एवं सेवायोजन मंत्री अनिल राजभर ने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार निवेश के साथ रोजगार सृजन को भी सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है। देश और विदेश में स्किल्ड, सेमी स्किल्ड और नॉन-स्किल्ड मैनपावर की आवश्यकता है और उत्तर प्रदेश इस जरूरत को पूरा करने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प ‘हर हाथ को काम’ उपलब्ध कराना है। यह रोजगार केवल प्रदेश या देश तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि वैश्विक रोजगार बाजार से भी युवाओं को जोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश अब सड़क, जल और वायु कनेक्टिविटी के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और निवेशकों के लिए बेहतर आधारभूत ढांचा उपलब्ध है।

अनिल राजभर ने भारत-जापान संबंधों को रेखांकित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में जापान के प्रति आत्मीयता है और जापान में भारत के प्रति विश्वास है। उन्होंने कहा कि इस साझेदारी को निवेश, रोजगार और तकनीकी सहयोग से जोड़कर प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति दी जा सकती है।

व्यावसायिक शिक्षा, कौशल विकास और उद्यमशीलता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत को विश्व पटल पर नई पहचान दिलाने और भारत की क्षमताओं को वैश्विक मंच पर स्थापित करने का महत्वपूर्ण कार्य किया है। उन्हीं की प्रेरणा और मार्गदर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जापान की यात्रा की और उसके बाद जापानी प्रतिनिधिमंडल का उत्तर प्रदेश आना दोनों देशों के बीच बढ़ते विश्वास और मजबूत होते संबंधों का प्रमाण है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की जापान यात्रा के दौरान उन्हें स्वामी विवेकानंद का स्मरण हुआ। स्वामी विवेकानंद का हिंदी भाषा, भगवा वस्त्र और राष्ट्र निर्माण का संकल्प जिस प्रकार भारत की सांस्कृतिक शक्ति को दुनिया के सामने प्रस्तुत करता है, उसी तरह भारत और जापान के बीच संस्कृति, विश्वास और मित्रता के पुराने संबंध आज आर्थिक और तकनीकी साझेदारी का रूप ले रहे हैं।

मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि जापान दुनिया में तकनीक, गुणवत्ता, अनुशासन और कार्यकुशलता के लिए जाना जाता है, जबकि उत्तर प्रदेश के पास विशाल युवा शक्ति और प्रशिक्षित मानव संसाधन है। जापान की तकनीक और उत्तर प्रदेश की युवा शक्ति का संगम आज उत्तर प्रदेश में देखने को मिल रहा है। यह साझेदारी हेल्थकेयर सहित अनेक क्षेत्रों में विकास की नई संभावनाएं पैदा करेगी।

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने निवेशकों के लिए वन-विंडो सिस्टम के माध्यम से पारदर्शी और सुगम व्यवस्था उपलब्ध कराई है। सरकार ने प्रदेश के युवाओं को आधुनिक तकनीक के अनुरूप स्किल्ड बनाने के साथ ही विदेशी भाषाओं का प्रशिक्षण देने पर भी विशेष जोर दिया है। इसका उद्देश्य युवाओं को देश ही नहीं, बल्कि विदेशों में भी सम्मानजनक रोजगार के अवसर उपलब्ध कराना है।

मंत्री अग्रवाल ने कहा कि जापानी प्रतिनिधिमंडल ने प्रदेश के इंफ्रास्ट्रक्चर को करीब से देखने के लिए हवाई यात्रा के बजाय सड़क मार्ग से प्रदेश का भ्रमण किया। इससे उन्हें यह देखने का अवसर मिला कि प्रदेश सरकार ने इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास को केवल दावों तक सीमित नहीं रखा, बल्कि उसे धरातल पर उतारा है। उन्होंने कहा कि जापानी प्रतिनिधियों द्वारा स्वयं प्रदेश की सड़कों, कनेक्टिविटी और आधारभूत ढांचे को देखना उत्तर प्रदेश के प्रति उनके विश्वास को और मजबूत करेगा।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत हुई है और सरकार ने ऐसा वातावरण तैयार किया है, जिसमें निवेश और रोजगार दोनों को बढ़ावा मिल रहा है। कपिल देव अग्रवाल ने जापानी प्रतिनिधियों को आश्वस्त करते हुए कहा कि कौशल विकास विभाग उत्तर प्रदेश की ओर से जापानी कंपनियों को उनकी जरूरत के अनुरूप स्किल्ड मैनपावर उपलब्ध कराने के लिए तैयार है और जापान से आधुनिक तकनीक प्राप्त कर दोनों पक्ष मिलकर एक नया भविष्य तैयार करेंगे।

उन्होंने जापानी प्रतिनिधियों का स्वागत करते हुए कहा कि भारत और जापान की मित्रता केवल आर्थिक संबंधों तक सीमित नहीं है, बल्कि दोनों देशों के बीच संस्कृति, विश्वास और मानवीय संबंधों की मजबूत नींव है।

चिकित्सा स्वास्थ्य एवं चिकित्सा शिक्षा विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित घोष ने कहा कि हेल्थकेयर सेक्टर में जापान के साथ सहयोग के लिए उत्तर प्रदेश में व्यापक संभावनाएं मौजूद हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स और मेडिकल टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि प्रदेश में फार्मा क्षेत्र को बढ़ावा देने के लिए यूपी प्रमोट फार्मा काउंसिल का गठन किया गया है। यमुना एक्सप्रेसवे क्षेत्र में मेडिकल डिवाइसेज पार्क के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं। जापानी संस्थाओं द्वारा रोबोटिक्स, मेडटेक और इनोवेशन लैब्स के क्षेत्र में भी रुचि दिखाई गई है। करीब 400 एकड़ क्षेत्र में मेडिकल टेक्नोलॉजी से जुड़े हब के विकास की संभावनाएं तलाश की जा रही हैं।

उन्होंने कहा कि पीपीपी मॉडल के माध्यम से मेडिकल कॉलेजों के विकास में भी जापानी कंपनियों और निवेशकों की भागीदारी की संभावनाएं मौजूद हैं। जापान की तकनीकी दक्षता और उत्तर प्रदेश के तेजी से विकसित हो रहे हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर को जोड़कर मेडिकल शिक्षा, चिकित्सा सेवाओं और तकनीकी नवाचार का मजबूत इकोसिस्टम तैयार किया जा सकता है।

कौशल विकास विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. हरिओम ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पास आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों का व्यापक नेटवर्क है। प्रदेश हर वर्ष लाखों युवाओं को प्रशिक्षित करने की क्षमता रखता है। जापान से यदि स्पष्ट और मांग आधारित प्रस्ताव प्राप्त होते हैं तो युवाओं के लिए विशेष प्रशिक्षण केंद्र विकसित किए जा सकते हैं। इन केंद्रों में जापानी भाषा, तकनीकी कौशल, केयरगिविंग, कार्य संस्कृति और जापानी कार्यस्थल के व्यवहारिक मानकों का प्रशिक्षण दिया जा सकता है। इससे युवाओं को जापान में रोजगार के लिए आवश्यक कौशल और भाषा दक्षता एक साथ प्राप्त होगी।

श्रम एवं सेवायोजन विभाग के प्रमुख सचिव डॉ. एम. के. शन्मुगा सुन्दरम ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे युवा देशों में शामिल है, जबकि जापान तेजी से वृद्ध होती आबादी और श्रमिकों की कमी की चुनौती का सामना कर रहा है। आने वाले वर्षों में जापान में केयरगिविंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में बड़ी संख्या में प्रशिक्षित श्रमिकों की आवश्यकता होगी। उन्होंने बताया कि भारत और उत्तर प्रदेश के पास विशाल श्रम शक्ति उपलब्ध है। ई-श्रम पोर्टल पर देश और प्रदेश के करोड़ों श्रमिक पंजीकृत हैं। जापान में केयरगिविंग, कंस्ट्रक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, लॉजिस्टिक्स सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षित और व्यवस्थित प्रवासन के माध्यम से उत्तर प्रदेश के युवाओं को वैश्विक रोजगार बाजार से जोड़ा जा सकता है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन के मिशन निदेशक पुलकित खरे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में युवाओं की विशाल संख्या प्रदेश की सबसे बड़ी ताकत है। राज्य सरकार का निरंतर प्रयास है कि इस युवा शक्ति को उद्योगों और वैश्विक बाजार की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार एवं स्वरोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराए जाएं। उन्होंने कहा कि जापान के साथ कौशल विकास के क्षेत्र में सहयोग उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए अंतरराष्ट्रीय रोजगार के नए अवसरों का मार्ग प्रशस्त कर सकता है। जापानी उद्योगों की आवश्यकताओं को समझते हुए डिमांड बेस्ड ट्रेनिंग, आधुनिक ट्रेड, भाषा प्रशिक्षण और कार्य संस्कृति को प्रशिक्षण व्यवस्था से जोड़ा जाना आवश्यक है।

उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन इस दिशा में उद्योग और प्रशिक्षण संस्थानों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए एक प्रभावी एवं व्यवस्थित स्किल-टू-एम्प्लॉयमेंट पाथवे तैयार करने की दिशा में कार्य कर रहा है। जापान के सहयोग से प्रशिक्षण की गुणवत्ता, तकनीकी दक्षता और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप युवाओं की एम्प्लॉयबिलिटी को और मजबूत किया जा सकता है।

स्टेप फाउंडेशन की डायरेक्टर मानसी कसलीवाल ने बताया कि उत्तर प्रदेश केयर वर्कर्स की बढ़ती आवश्यकता को पूरा करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। उन्होंने केयर स्किल्स टेस्ट, जापानी भाषा, नर्सिंग केयर लैंग्वेज और वर्कप्लेस बिहेवियरल रेडिनेस पर आधारित प्रशिक्षण मॉडल की आवश्यकता पर बल दिया। सी2सी इंडिया के सीईओ राणा धीरज ने जापान की कार्य संस्कृति से सीखने पर जोर दिया और कहा कि उत्तर प्रदेश जापान के लिए प्रतिभाशाली और प्रशिक्षित मानव संसाधन का बड़ा स्रोत बन सकता है।

उत्तर प्रदेश के पास बड़ी संख्या में युवा, प्रशिक्षित मानव संसाधन उपलब्ध हैं, जिससे कौशल प्रशिक्षण, जापानी भाषा, केयरगिविंग, मेडिकल तकनीक और रोजगार में दीर्घकालिक साझेदारी की व्यापक संभावनाएं हैं। विशेषज्ञों ने जापान की कार्य संस्कृति, समयबद्धता, स्वच्छता, अनुशासन और गुणवत्ता पर जोर दिया। जापान में रोजगार के लिए युवाओं को तकनीकी कौशल के साथ जापानी भाषा और कार्य संस्कृति की समझ भी विकसित करनी होगी।

भारत-जापान सहयोग को मेडिकल शिक्षा, फार्मा, मेडिकल डिवाइसेज, रोबोटिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस आधारित हेल्थकेयर, केयरगिविंग, स्किल डेवलपमेंट और तकनीकी हस्तांतरण जैसे क्षेत्रों तक बढ़ाया जा सकता है। उत्तर प्रदेश की युवा आबादी जापान की श्रम आवश्यकताओं को पूरा कर सकती है, जबकि जापान की तकनीक और कार्य संस्कृति प्रदेश के हेल्थकेयर एवं कौशल विकास तंत्र को नई दिशा दे सकती है। इस साझेदारी से युवाओं के लिए विदेशों में रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और प्रदेश में जापानी निवेश, तकनीकी हस्तांतरण तथा नए उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा।

कार्यक्रम के अंत में जापान के यामानाशी प्रीफेक्चर के औद्योगिक नीति विभाग के महानिदेशक जुइची कोबायाशी, एडवांस्ड पॉलिसी प्रमोशन विभाग की शिकेको टाका, जापानी कॉरपोरेशन के यु अगुरा तथा लोहिया कॉरपोरेशन कानपुर के निदेशक सुइची खमाडा को सम्मानित किया गया। इन्वेस्ट यूपी की विशेष सचिव एवं एसीईओ प्रेरणा शर्मा ने जापानी प्रतिनिधियों को स्मृति चिन्ह भेंट किए।

The post यूपी-जापान हेल्थकेयर पार्टनरशिप में निवेश, रोबोटिक्स, मेडिकल एजुकेशन और स्किल्ड मैनपावर पर मंथन appeared first on Suryoday Bharat.

आईएएस एकता सिंह ने पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : उ0प्र0 पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक के पद पर एकता सिंह ने पदभार ग्रहण किया। इससे पूर्व वह सर्व शिक्षा अभियान में एडिशनल स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर के पद पर कार्यरत थीं और वर्ष 2024-25 तक इस दायित्व का निर्वहन किया।

प्रशासनिक एवं विभागीय कार्यों में अनुभव रखने वाली एकता सिंह के पंचायती राज निदेशालय में मिशन निदेशक के रूप में पदभार ग्रहण करने से विभागीय योजनाओं एवं कार्यक्रमों के प्रभावी क्रियान्वयन को और गति मिलेगी।

पंचायती राज विभाग द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायतों को सशक्त बनाने, ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों को गति देने तथा विभिन्न योजनाओं के प्रभावी संचालन की दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहा है। स्वच्छ भारत मिशन निदेशक के रूप में एकता सिंह की भूमिका इन प्रयासों को और प्रभावी बनाने में महत्वपूर्ण रहेगी।

The post आईएएस एकता सिंह ने पंचायती राज विभाग के स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) निदेशक का कार्यभार ग्रहण किया appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की बैठक का दूसरा दिन, समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मण्डल के मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल की अध्यक्षता में एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन लखनऊ के पदाधिकारियों के साथ पी0एन0एम0 (स्थाई वार्ता तन्त्र) बैठक के दूसरे दिन का आयोजन मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय के सभागार में किया गया।

इस अवसर पर बैठक में शामिल एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के मण्डल मंत्री राकेश चन्द वर्मा, मंडल अध्यक्ष धर्मेन्द्र गुप्ता एवं अन्य सदस्यों नेे मण्डल में संरक्षा कोटि में नियुक्ति, पदोन्नति, एम.ए.सी.पी., कर्मचारी आवासों में बेहतर सुविधा, वरीयता निर्धारण, स्थानंातरण, चिकित्सा सुविधा, वर्दी भत्ता, कार्यालयों में फर्नीचर की उपलब्धता, कार्यक्षेत्र में महिला रेस्ट रूम एवं प्रसाधन सुविधा, कैंटीन की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु तथा रोस्टर के अनुरूप ड्यूटी आदि से संबंधित समस्याओं के निस्तारण हेतु सार्थक चर्चा की। इस दौरान यूनियन के अन्य पदाधिकारियों द्वारा कर्मचारियों के व्यक्तिगत एवं नीतिगत समस्याओं पर सम्बंधित विभागों के अधिकारियों को नवीन सुझाव भी प्रदान किए गए।

बैठक के अन्त में अपर मण्डल रेल प्रबंधक (परिचालन) श्रीमती नीतू ने एन.ई.रेलवे मेन्स कांग्रेस यूनियन के सभी पदाधिकारियों को इस बैठक एवं कर्मचारियों के हित में उठाए गए मुद्दों के बारे में अवगत कराने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने यूनियन के समन्वय से कर्मचारियों की समस्याओं के शीघ्र निस्तारण का आश्वासन दिया तथा ‘रेलवे सैलरी पैकेज एकाउन्ट’ से सभी कर्मचारियों को जोड़ने के लिए कहा। बैठक का संचालन वरिष्ठ मण्डल कार्मिक अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता द्वारा किया गया।

इस अवसर पर समस्त शाखाधिकारी उपस्थित थे।

The post पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – एनई रेलवे मेंस कांग्रेस यूनियन की बैठक का दूसरा दिन, समस्त शाखाधिकारी उपस्थित रहे appeared first on Suryoday Bharat.

पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – अपर महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक सहित समस्त शाखाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : गुरुवार पूर्वाेत्तर रेलवे के अपर महाप्रबन्धक विनोद कुमार शुक्ल ने मण्डल रेल प्रबन्धक गौरव अग्रवाल, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (इंफ्रा0) भुवनेश सिंह, अपर मण्डल रेल प्रबन्धक (परिचालन) श्रीमती नीतू तथा मण्डल के समस्त शाखाधिकारियों के साथ मण्डल रेल प्रबन्धक कार्यालय, सभागार में समीक्षा बैठक की।

अपर महाप्रबंधक विनोद कुमार शुक्ल ने अपने सम्बोधन में कहा कि रेलवे का प्राथमिक दायित्व यात्रियों को सुरक्षित, सुगम, और सुखद यात्रा अनुभव प्रदान करना है। उन्होंने स्टेशनों पर मूलभूत यात्री सुविधाओं और परिचालनिक संरक्षा को सर्वाेच्च प्राथमिकता दिए जाने पर जोर दिया।
शुक्ल ने विशेष रुप से लखनऊ मण्डल में लैंड एवं स्थापना विषय से संबंधित न्यायालीन प्रकरणों की समीक्षा की। जिसमें उन्होंने संबंधित शाखाधिकारियों से लम्बित प्रकरणों की वर्तमान स्थिति एवं विभाग द्वारा आगामी कार्यवाही की अद्ययतन स्थिति की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया की वह विधि विभाग से समन्वय स्थापित कर केसों की मॉनिटरिंग करें। उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि लम्बित मामलों को प्राथमिकता के आधार पर उनके शीघ्र निस्तारण हेतु प्रभावी पैरवी एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही सुनिश्चित करें।

बैठक के दौरान उन्होंने रेल मदद पोर्टल पर प्राप्त परिवादों की समीक्षा की तथा यात्री शिकायतों के मूल कारणों को दूर करने तथा उनकी पुनरावृत्ति को रोकने के लिए निवारक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इसके उपरान्त मण्डल रेल प्रबंधक महोदय ने मण्डल में कर्मचारी कल्याण क्षेत्र में रेल कर्मचारियों हेतु ‘भ्रमण कार्यक्रम’ तथा स्टेशनों पर दिव्यांग यात्रियों एवं रेलवे कार्यालयो में दिव्यांग कर्मचारियों के लिए किए गए विशेष प्रावधानों से अवगत कराया। उन्होंने मण्डल के पूर्ण रुप से महिला कर्मचारियों द्वारा संचालित दोनों स्टेशनों यथा लखनऊ सिटी तथा गोरखपुर स्थित डोमिनगढ़ स्टेशन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी प्रदान की। उन्होंने रेल यात्रियों की सुविधा तथा पर्यावरण जागरुकता हेतु लखनऊ मण्डल के ऐशबाग जं0, गोरखपुर जं0, गोण्डा जं0 तथा लखनऊ जं0 पर स्थापित पर्यावरण निगरानी तंत्र की स्थापना एवं उसकी उपयोगिता के बारे में अवगत कराया।

इस अवसर पर लखनऊ मण्डल के समस्त शाखाधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।

The post पूर्वाेत्तर रेलवे, लखनऊ मण्डल – अपर महाप्रबंधक ने मण्डल रेल प्रबंधक सहित समस्त शाखाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक appeared first on Suryoday Bharat.