बॉलीवुड एक्ट्रेस सोनम कपूर अपने फैशन सेंस को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। यहां तक की लड़कियां उनके ड्रेसिंग सेंस को फॉलो भी करती हैं। हाल ही में एक बार फिर से सोनम की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। इन लेटेस्ट तस्वीरों वह गोल्डन कलर का शिफॉन ब्रोकेड घागरा और गोटा वर्क चोली पहने हुए ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं। सोनम का लुक देख आप उनसे अपने नजरें नहीं हटा पाएंगे। पंजाबी लुक के साथ उन्होंने नेकपीस, ईयरिंग्स और ब्रेसलेट उनके लुक कंप्लीट किया है। रेड लिपस्टिक सोनम की खूबसूरती को चार-चांद लगा रही है।
वहीं तस्वीरों में पति आनंद अहूजा भी पत्नी के साथ पोज देते हुए नजर आ रहे हैं। वह सूट पहने हुए रॉयल अंदाज में दिख रहे हैं। सोशल मीडिया पर तस्वीरें खूब तेजी से वायरल हो रही हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो सोनम जल्द ही अपनी अपकमिंग फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा में नजर आएंगी। फिल्म में उनके साथ पिता अनिल कपूर अहम किरदार में दिखेंगे। इस फिल्म में भी दोनोें बेटी और पिता की भूमिका में नजर आएंगे। अनिल के अलावा फिल्म में राजकुमार राव, जूही चावला लीड रोल में हैं। ये फिल्म 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। इसके अलावा सोनम द जोया फैक्टर में भी नजर आएंगी।