ब्रेकिंग:

‘तेनाली रामा’ में विषकन्या लैला ने अपनी मौजूदगी पर शक जताने पर तिम्मारासु को मारने की कोशिश की

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : सोनी सब के लोकप्रिय शो ‘तेनाली रामा’ ने अपनी रोचक कहानियों से दर्शकों को लगातार बांधे रखा है। कृष्ण भारद्वाज द्वारा निभाए गए इस महान दरबारी कवि और कुशल रणनीतिकार तेनाली रामा के किरदार ने लोगों का दिल जीत लिया है। हाल ही के एपिसोड्स में विषकन्या लैला (पवित्रा पुनिया) फारसी नर्तकी के वेश में विजयनगर के शाही दरबार में प्रवेश करती है, उसका असली मकसद राजा कृष्णदेवराय (आदित्य रेडिज) की हत्या करना है। यह रहस्यमयी पात्र दरबार में जिज्ञासा और रोमांच पैदा कर रहा है।
आने वाले एपिसोड्स में विषकन्या राजा को एक फारसी पत्र सौंपती है, जिससे संदेह की स्थिति पैदा होती है। जब तिम्मारासु (अमित पचौरी) इसकी सच्चाई की जांच करने लगते हैं, तिम्मारासु को रास्ते से हटाने के लिए विषकन्या रात के अंधेरे में उनके कक्ष में घुसकर उन पर ज़हरीला हमला करती है। तिम्मारासु अपनी जान बचाने के लिए संघर्ष कर रहे होते हैं, तभी रामा को कुछ गड़बड़ होने का एहसास होता है।

‘तेनाली रामा’ में विषकन्या लैला का किरदार निभा रही पवित्रा पुनिया ने कहा, “विषकन्या, गिरगिट राज के साथ मिलकर राजा कृष्णदेवराय से पुराने अन्याय का बदला लेना चाहती है। आगामी एपिसोड्स में दर्शक देखेंगे कि कैसे विषकन्या की खतरनाक साजिशें उजागर होती हैं और राजा कृष्णदेवराय और तेनाली रामा के लिए गंभीर खतरा बन जाती हैं।”
देखना न भूलें – ‘तेनाली रामा’, सोमवार से शनिवार, रात 8 बजे, सिर्फ़ सोनी सब पर!

Loading...

Check Also

कानपुर पुल बायॉ किनारा- कानपुर सेन्ट्रल के मध्य तकनीकी कार्य के कारण रेल यातायात प्रभावित

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, जयपुर / लखनऊ : उत्तर रेलवे द्वारा कानपुर पुल बायॉ किनारा- …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com