ब्रेकिंग:

रेलवे भर्ती में तेजी आई है, पिछले दशक में 5 लाख से अधिक रिक्तियां भरी गईं : वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ / जबलपुर / जयपुर : भारतीय रेलवे के आकार, स्थानिक प्रसार और संचालन आवश्यकता को देखते हुए रेलवे में रिक्तियां उत्पन्न होना और भरा जाना एक लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। इसके नियमित संचालन, प्रौद्योगिकी उन्नयन, मशीनीकरण और नवीन प्रचलनों के लिए पर्याप्त और कुशल मानवशक्ति प्रदान की जाती है। रिक्तियां मुख्य रूप से परिचालन और तकनीकी आवश्यकता अनुरूप रेलवे द्वारा भर्ती एजेंसियों के साथ मांग जारी कर भरा जाता है।

कोविड महामारी के कारण लगाए गए प्रतिबंधों में ढील के बाद, 2020 से 2022 के दौरान दो प्रमुख परीक्षाएं सफलतापूर्वक आयोजित की गईं जिनमें 2.37 करोड़ से अधिक अभ्यर्थियों ने भाग लिया।
इन परीक्षाओं के आधार पर रेलवे में 130581 अभ्यर्थियों की भर्ती की गई है।

रेलवे भर्ती बोर्ड की परीक्षाएं काफी तकनीकी होती हैं, जिसके लिए बड़े पैमाने पर कर्मियों और संसाधनों की आवश्यकता होती है तथा जनशक्ति को प्रशिक्षित किया जाता है। रेलवे ने इन सभी चुनौतियों पर काबू पाते हुए सभी निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन से साथ पारदर्शी तरीके से भर्ती सफलतापूर्वक पूरी की। इस समूची प्रक्रिया के दौरान पेपर लीक होने या इसी तरह की किसी गड़बड़ी की कोई घटना नहीं हुई।

भारतीय रेलवे में 2004-2014 तथा 2014-2024 के दौरान की गई भर्तियों का ब्यौरा निम्नानुसार है:-

  • अवधि 2004-2014 – भर्ती 4.11 लाख।
  • अवधि 2014-2024 – भर्ती 5.02 लाख। इसके अलावा, व्यवस्था में सुधार के तौर पर रेल मंत्रालय ने ग्रुप ‘सी’ पदों की विभिन्न श्रेणियों में भर्ती के लिए 2024 से वार्षिक कैलेंडर जारी करने की व्यवस्था शुरू की है। वार्षिक कैलेंडर से उम्मीदवारों को निम्नलिखित लाभ होंगे:-
  • उम्मीदवारों के लिए अधिक अवसर;
  • हर साल पात्र बनने वालों को अवसर;
  • परीक्षा की निश्चितता;
  • तीव्र भर्ती प्रक्रिया, प्रशिक्षण और नियुक्तियां। इसी अनुसार सहायक लोको पायलट, तकनीशियन, उप-निरीक्षक, रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कांस्टेबल, जूनियर इंजीनियर (जेई)/डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस)/रासायनिक और धातुकर्म सहायक (सीएमए), पैरामेडिकल श्रेणियां, गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातक) और गैर-तकनीकी लोकप्रिय श्रेणियां (स्नातकोत्तर), मंत्रिस्तरीय और पृथक श्रेणियां और लेवल-1 के पदों को भरने के लिए जनवरी से दिसंबर 2024 के दौरान 92,116 रिक्तियों के लिए दस केंद्रीकृत रोजगार सूचनाएं (सीईएन) अधिसूचित की गई।
    चार अधिसूचनाओं के लिए, 25.11.2024 से 30.12.2024 तक कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) पूर्ण हो चुके हैं।
    हालांकि, कभी-कभी आवश्यकता की पूर्ति के लिए सेवानिवृत्त रेलवे कर्मचारियों को योग्यता, अनुभव आदि के आधार पर रिक्त पदों पर अस्थायी रूप से पुनः नियुक्त किया जाता है, ताकि विकासात्मक एवं अन्य कार्यों की सुचारू प्रगति सुनिश्चित हो सके। रेल, सूचना एवं प्रसारण तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार राज्य सभा में एक लिखित उत्तर में यह जानकारी दी।
Loading...

Check Also

वंदे भारत स्लीपर ट्रेन : जल्द ही लंबी दूरी की आरामदायक यात्रा के एक नये युग की होगी शुरूआत

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली / लखनऊ / जबलपुर / जयपुर : वंदे भारत …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com