ब्रेकिंग:

जनता सपा को भाजपा का मानती विकल्प : अखिलेश यादव

अशाेक यादव, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि जनता ने समाजवादी पार्टी को भाजपा का विकल्प मानती है। जनता इस बार भाजपा का सफाया करके सपा की सरकार लाएगी। सरकार बनने पर तीन सौ यूनिट बिजली मुफ्त देंगे, छात्रों-नौजवानों को पहले की तरह लैपटाप देंगे। पढ़ाई-रोजगार का इंतजाम होगा और सिंचाई मुफ्त होगी।

किसान की कमाई आधी हो गयी और महंगाई दुगनी हो गयी है। भाजपा के नेता एक बार भी किसान, नौजवान का नाम नहीं लेते हैं। भाजपा ने तीन कृषि कानून किसानों को संकट में डालने और उनको बर्बाद करने के लिए लाए थे। भाजपा ने जिन किसानों को आतंकवादी कहा था, वोट के लिए अब उनकी पूजा कर रही है।

किसान जानता है कि भाजपा धोखा दे रही है। उन्होंने कहा भाजपा का हर वादा झूठा निकला। इसके विज्ञापन भी झूठे हैं। सपा ने हमेशा महिलाओं को सम्मान दिया। माताओं, बहनों को समाजवादी पेंशन, कन्या विद्याधन, लैपटाप, रानी लक्ष्मीबाई योजना के जरिए सम्मान दिया था। समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र में आधी आबादी की सुरक्षा, सम्मान और रोजगार के लिए काम किया जाएगा।

Loading...

Check Also

नार्दर्न रेलवे सेंट्रल अस्पताल के प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डायरेक्टर महाकुम्भ पर पहुंचे प्रयाग़, किया निरिक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयाग / फाफामऊ / प्रयागराज संगम : महाकुंभ-25 के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com