ब्रेकिंग:

हिंद महासागर में ईरान, रूस और चीन का संयुक्त ‘युद्धाभ्यास’ शुरू

तेहरान। भारत के हाथों हर मोर्चे पर मात खाने के बावजूद चीन अपनी चालबाजी से बाज नहीं आ रहा है। समुद्री सुरक्षा बढ़ाने के उद्देश्य से ईरान, रूस और चीन की नौसेनाओं ने शुक्रवार को हिंद महासागर में युद्धाभ्यास शुरू कर दिया है। ईरान की सरकारी मीडिया ने यह जानकारी दी। ईरान के सरकारी टेलीविजन चैनल ने बताया कि इस युद्धाभ्यास में उसके 11 जलपोत, रूस के विध्वंसक सहित तीन जलपोत और चीन के दो जलपोत हिस्सा ले रहे हैं।

चैनल के मुताबिक इस युद्धाभ्यास में रेवल्यूशनरी गार्ड भी छोटे जलपोत और हेलीकॉप्टर के साथ हिस्सा लेंगे। खबर के मुताबिक हिंद महासागर के उत्तरी हिस्से में यह युद्धाभ्यास 17 हजार वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में किया जाएगा और इस दौरान रात में लड़ने, बचाव अभियान और आग से लड़ने का अभ्यास किया जाएगा।

वर्ष 2019 से लेकर अबतक तीनों देशों का यह तीसरा संयुक्त नौसेना युद्धाभ्यास है। यह युद्धाभ्यास ऐसे समय हो रहा है जब ईरान के राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने बृहस्पतिवार को ही अपनी रूस यात्रा समाप्त की है। रईसी ने कहा, ”तेहरान और मॉस्को के बीच द्विपक्षीय संबंधों में सुधार से इलाके और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सुरक्षा मजबूत होगी।”

Loading...

Check Also

मोरक्को में मावाज़ीन फेस्टिवल में परफ़ॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं ज़हरा एस खान !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय गायिका और अदाकारा ज़हरा एस खान, भारतीय संगीत …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com