ब्रेकिंग:

हरियाणा सरकार के साथ विधायकों का भरोसा, कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव परास्त

अशाेक यादव, लखनऊ। हरियाणा विधानसभा में भारतीय जनता पार्टी और जननायक जनता पार्टी गठबंधन सरकार के खिलाफ कांग्रेस की तरफ से लाया गया अविश्वास प्रस्ताव बुधवार को गिर गया। सदन में कांग्रेस का अविश्वास प्रस्ताव उसकी संख्या बल के आधार पर पहले से ही कमजोर माना जा रहा था।

सदन में कांग्रेस के सदस्यों की संख्या 30 है और मतदान के दौरान उसके सभी सदस्य सदन में मौजूद थे। इसके अलावा दो निर्दलीय विधायक सोमगीर सांगवान और बलराज कुंडू ने अविश्वास प्रस्ताव के समर्थन में मतदान किया।

सदन में भाजपा के 40, जजपा के 10 सदस्य हैं। इसके अलावा सरकार को पांच निर्दलीय विधायकों और हरियाणा लोकतांत्रिक पार्टी के एक विधायक का समर्थन मिला। सदन के कुल सदस्यों की संख्या 90 है जिनमें से दो सीट रिक्त हैं और एक सदस्य विधानसभा अध्यक्ष हैं।

Loading...

Check Also

भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर : अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज एजेंसी, लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com