ब्रेकिंग:

स्व.जनेश्वर मिश्र की 8वीं पुण्यतिथि पर मुलायम सिंह यादव एवं अखिलेश यादव ने उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की

 लखनऊ : समाजवादी पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जनेश्वर मिश्र की 8वीं पुण्यतिथि पर जनेश्वर मिश्र पार्क, गोमतीनगर, लखनऊ स्थित प्रतिमा पर पूर्व रक्षामंत्री मुलायम सिंह यादव एवं समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर अखिलेश यादव ने कहा कि जनेश्वर जी ने डाॅ0 लोहिया के विचारों को आगे बढ़ाया। हम उसी रास्ते पर चल रहे हैं और चलते रहेंगे। उन्होंने कहा समाजवादी विचारधारा का कोई विकल्प नहीं है। आज समाज को तोड़ने की जो कोशिशें हो रही हैं उनका मुकाबला समाजवादी पार्टी ही कर सकती है।  
अखिलेश यादव ने इस मौके पर बसंत पंचमी पर्व की बधाई देते हुए अपने सम्बोधन में कहा कि भाजपा की विचारधारा धोखे और अन्याय की है। प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति बदहाल है। अराजकता की स्थिति हैं। राजधानी तक में डकैती और संगीन हत्याएं हो रही है जिस पर समाचार पत्र चंबल जैसे हालात बता रहे हैं। इस सबके लिए भाजपा जिम्मेदार है। ये नकली पुष्पक विमान लेकर चलते हैं। ये कुछ भी अनर्थ कर सकते हैं।
यादव ने कहा कि आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे और मेट्रो रेल से रोजगार सृजन होना है। भाजपा का बस चले तो वह एक्सप्रेस-वे पर पैदल चलने वालों पर भी टोल टैक्स लगा दे। दिल बहलाने को गोरखपुर में छोटी मेट्रो चलाई जाएगी। बच्चों को स्वेटर नहीं बंटे, जो गलत नाप के जूते बांटे गए बच्चे उनका अदल बदल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मथुरा, काशी और अयोध्या में जितना काम समाजवादी सरकार में हुआ, भाजपा सरकार ने बाद में कुछ नहीं किया। भारत की सीमा पर संकट है।
     श्री यादव ने कहा हमें खुशी है कि सरकार यूपी दिवस मना रही है। पर ये बताओं कि सरकार ने उस दिन छुट्टी की या नही। भाजपा सिर्फ मुद्दो से ध्यान हटाने का काम करती है। हमारे काम को ही अपना बता रही है। डिजिटल इण्डिया की बात करने वाले को 10 हजार फोन ट्रेप करने पड़े तब जाकर ये सड़क पर फेंके गए आलू के बारे में कुछ जान पाए। भाजपा सरकार ने समाजवादी सरकार के दो हजार करोड़ के काम रोक दिए हैं।
     उन्होंने यह भी कहा कि देश का किसान और नौजवान परेशान है। नोटबंदी, जीएसटी और एफडीआई आने से व्यापारियों को बहुत नुकसान होगा। भाजपा सरकार को यह भी पता नहीं कि क्रीम और भगवा में अंतर क्या है। यह जनता ही सन् 2019 में भाजपा सरकार से बदला लेगी।
     इस अवसर पर अहमद हसन, ब्रह्माशंकर त्रिपाठी, आरके चौधरी, इंद्रजीत सरोज, रविदास मेहरोत्रा, डाॅ0 मधु गुप्ता, अम्बरीश पुस्कर, गोमती यादव, श्रीमती सुशीला सरोज, श्रीमती जरीना उस्मानी, सुनील यादव ‘साजन‘, उदयवीर सिंह, अनुराग यादव, फाकिर सिद्दीकी, विजय सिंह यादव, राम सागर यादव, राजकुमार मिश्र, गीता सिंह, गीता पाण्डेय, ऊषा सिंह, बृजेश यादव, अच्छेलाल सोनी, गौरव दूबे, विकास यादव, प्रदीप तिवारी, पूजा शुक्ला, दिग्विजय सिंह ‘देव‘, राजा चतुर्वेदी, मुकेश शुक्ल, सुशील दीक्षित, मनीष सिंह, डाॅ0 अखिलेश पटेल, प्रदीप शर्मा, सिद्धार्थ मिश्रा, अशोक देव, संजय सिंह, अपर्णा सिंह, चन्द्रिका पाल, इस्लामुद्दीन, बीएम यादव, सागर धानुक, दिलीप कमलापुरी जीतू यादव आदि की उपस्थिति रहे।
आज जनेश्वर मिश्र ट्रस्ट, कालिदास मार्ग, लखनऊ पर भी समाजवादी पार्टी के नेता पूर्व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री जनेश्वर मिश्र की 8वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव ने श्री मिश्र के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
       स्व. जनेश्वर जी को अहमद हसन, राजेंद्र चौधरी, धर्मेन्द्र यादव, एसआरएस यादव, डाॅ0 मधु गुप्ता, अरविन्द कुमार सिंह, डाॅ0 राजपाल कश्यप, रामवृक्ष यादव, अनुराग भदौरिया, राजेश यादव ‘राजू, तथा मनीष यादव आदि ने भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।
Loading...

Check Also

महाकुम्भ पर सोमवार 13 जनवरी को 32 मेला विशेष गाड़ियाँ चलाई जायेंगी

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, गोरखपुर / वाराणसी : महाकुम्भ के अवसर पर बनारस – प्रयागराज …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com