ब्रेकिंग:

सोनिया को अंतरिम अध्यक्ष बनाने पर बोले मौर्य-परिवारवाद के चंगुल से मुक्त नहीं हो पा रही कांग्रेस

प्रयागराज: उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सोनिया गांधी को सर्वसम्मति से अंतरिम अध्यक्ष बनाए जाने पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि पतन के बावजूद कांग्रेस परिवारवाद के चंगुल से मुक्त नहीं हो पा रही है। गांधी से फिर गांधी के हाथों में पार्टी अध्यक्ष पद की कमान पहुंच गई है। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि राहुल गांधी फेल हो गए, जबकि सोनिया गांधी पहले से ही फेल थीं। इसके बाद प्रियंका गांधी वाड्रा को अध्यक्ष बनाया जाएगा तो वह भी फेल हो जाएंगी, जिसके बाद फिर राहुल ही अध्यक्ष बनेंगे। मतलब वही श्ढाक के 3 पात की बातश कांग्रेस में चरितार्थ हो रहा है।

उन्होंने कहा कि बीजेपी ही असली लोकतांत्रिक पार्टी है, जिसमें पराक्रम करने वाले कार्यकर्ताओं को मंजिल मिलती है। कांग्रेस में परिक्रमा करने वालों को आगे बढ़ाया जाता है। बीजेपी में साधारण कार्यकर्ता भी विधायक, सांसद और मंत्री बन जाता है। गंगा कल्याण सेवा समिति एवं उत्तर मध्य क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के संयुक्त प्रयास से 7 दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का अवलोकन करते हुए उन्होंने कहा कि इसमें भव्य कुंभ, प्राकृतिक सौंदर्य, ऐतिहासिक इमारतों, लोक परंपराओं, भारतीय संस्कृति की विशेषता, जल संरक्षण के प्रति संदेश, पर्यावरण संरक्षण और धारा 370 और 35 ए की समाप्ति पर लोक उत्सव के दृश्यों का बखूबी समावेश करते हुए समाज को जन जागृत करने का कार्य किया गया है। कुंभ से लेकर सामाजिक कुरीतियों पर कुठाराघात का संदेश देते चित्र समाज को एक नई दिशा दे रहे हैं।

Loading...

Check Also

महाप्रबंधक उत्तर रेलवे की देखरेख में पौष पूर्णिमा पर आस्था के पहले स्नान का साक्षी बना लखनऊ मण्डल

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयाग / फाफामऊ : सोमवार दिनांक 13 जनवरी 2025 …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com