Breaking News

सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने बिकिनी पहन इंस्टाग्राम पर मचाया कहर

बॉलीवुड एक्टर सुनील शेट्टी की बेटी अथिया शेट्टी ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर अपनी तस्वीरें शेयर कर तहलका मचा दिया है। दरअसल, वो न्यू ईयर सेलिब्रेट करने विदेश में थीं जिसकी तस्वीरें उन्होंने फैंस के साथ शेयर की हैं। इन तस्वीरों में आथिया ब्लैक बिकिनी पहने हुए समुंद्र की लहरों का मजा लेती नजर आ रही हैं। उनका कातिलाना अंदाज देख आपकी सांसे थम जाएंगी। यकीनन इससे पहले आपने उनका ऐसा लुक कभी नहीं देखा होगा। 26 साल की आथिया सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वह अक्सर फैंस के साथ अपनी तस्वीरें शेयर करती रहती हैं।

इंस्टा पर उनके 2 मिलियन फॉलोअर हैं 723 उनको फॉलो कर रहे हैं। आथिया अब तक इंस्टाग्राम पर 673 पोस्ट कर चुकी हैं। उनके स्टाइल और लुक को फैंस काफी पसंद करते हैं। वर्कफ्रंट की बात करें तो अथिया ने साल 2015 में फिल्म ‘हीरो’ से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इस फिल्म में उनके साथ सूरज पंचोली नजर आए थे। हालांकि ये फिल्म सिनेमाघरों में कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं पिछले साल अथिया अनिल कपूर और अर्जुन कपूर स्टारर फिल्म मुबारकां में नजर आई थीं। उनकी इस फिल्म को भी दर्शकों का कोई खास रिस्पांस नहीं मिला था। इन दिनों आथिया अपनी अपकमिंग फिल्म ‘मोतिचूर चकनाचूर’ की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में अथिया के साथ नवाजुद्दीन सिद्दीकी भी अहम किरदार में नजर आएंगे।

Loading...

Check Also

कमल हासन के बारे में एटली ने कहा, “वे भारतीय सिनेमा के बाइबिल और विश्वकोश हैं”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : ब्लॉकबस्टर निर्देशक एटली इस समय भारतीय सिनेमा में सबसे ज़्यादा ...