
सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : रविवार 01 मार्च 2026 को उत्तर रेलवे के लखनऊ मंडल द्वारा लखनऊ–दरियाबाद–लखनऊ तथा लखनऊ–रायबरेली–लखनऊ रेलखंडों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया।
वरिष्ठ मण्डल वाणिज्य प्रबंधक कुलदीप तिवारी के अनुसार इस अभियान का उद्देश्य बिना टिकट/अनियमित यात्रा पर प्रभावी अंकुश लगाना तथा यात्रियों में वैध टिकट लेकर यात्रा करने के प्रति जागरूकता बढ़ाना था।अभियान के अंतर्गत गाड़ी संख्या 13308, 13307, 04218 एवं 13005 में सघन जांच की गई। इस विशेष अभियान में कुल 24 टिकट जांच स्टाफ एवं 03 आरपीएफ कर्मियों ने संयुक्त रूप से भाग लिया।अभियान के दौरान कुल 8,278 प्रकरण दर्ज किए गए, जिनसे रूपये 1,21,780 (एक लाख इक्कीस हजार सात सौ अस्सी रुपये) की राजस्व प्राप्ति हुई।