
चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में भारत और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे सीरीज के दूसरे टेस्ट मैच का आज तीसरा दिन है। भारत ने पहली पारी में 329 रन बनाए थे। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 134 रनों पर सिमट गई। भारत को 195 रनों की लीड मिली। भारत की ओर से सबसे सफल गेंदबाज आर अश्विन रहे। उन्होंने 5 विकेट चटकाए। दूसरी पारी में भारत ने 9 विकेट खोकर 270 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 465 रनों की हो गई है।
पहली पारी में पांच विकेट लेने आर अश्विन ने बल्ले से दम दिखाया है। उन्होंने भारत की दूसरी पारी में शानदार शतक जड़ा है। अश्विन ने इसके लिए 133 गेंदों का सामना किया। उनके करियर का ये पांचवां शतक है। भारत का स्कोर 270-9 है। उसकी बढ़त 465 रनों की हो गई है।
77वें ओवर में भारत को नौवां झटका लगा है। ईशांत शर्मा आउट हो गए हैं. वो जैक लीच का शिकार बने. लीच का ये चौथा विकेट है। भारत का स्कोर 242-9 है। उसकी बढ़त 437 रनों की हो गई है। अश्विन 82 रन बनाकर खेल रहे हैं। उनका साथ देने मोहम्मद सिराज आए हैं।
चाय के बाद का खेल शुरू हो गया है। इंग्लैंड की ओर से पहला ओवर मोईन अली ने डाला। आर अश्विन ने उनके इस ओवर में तीन रन बनाए. वो 71 रन बनाकर खेल रहे हैं. उनका साथ ईशांत शर्मा दे रहे हैं। भारत का स्कोर 224-8 है. उसकी बढ़त 419 रनों की हो गई है।
73 ओवर के बाद भारत का स्कोर 8 विकेट के नुकसान पर 221 रन है। इशांत शर्मा 0 और अश्विन 68 रन बनाकर खेल रहे हैं. भारत की बढ़त 416 रनों की हो गई है। इसी के साथ दूसरा सेशन भी समाप्त हो गया है।
भारत को आठवां झटका लगा। मोईन अली ने कुलदीप यादव को LBW किया। कुलदीप 9 गेंदों में 3 रन बनाकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज ईशांत शर्मा आए हैं। 69 ओवर के बाद भारत का स्कोर 214-8 है। अश्विन 61 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढ़त 409 रनों की हो गई है।
भारत को 65.4 ओवर में सातवां झटका लगा। मोईन अली ने विराट कोहली को LBW आउट किया। विराट 149 गेंदों में 7 चौकों के साथ 62 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे। नए बल्लेबाज कुलदीप यादव आए हैं। भारत का स्कोर 207-7 है। भारत की बढ़त 402 रनों की हो गई है।
पहली पारी में 5 विकेट लेने वाले आर अश्विन ने अब बल्ले से कमाल किया है। उन्होंने टेस्ट करियर का 12वां अर्धशतक बनाया है। अश्विन ने 64 गेंदों में 50 रन पूरे किए। 60 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 192 रन है। अश्विन के साथ कोहली क्रीज पर हैं। वो 58 रन बनाकर खेल रहे हैं।
55 ओवर के बाद भारत का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 176 रन है। रविचंद्रन अश्विन 40 और विराट कोहली 52 रन बनाकर खेल रहे हैं। भारत की बढत 371 रनों की हो गई है. कोहली ने करियर का 25वां अर्धशतक जड़ा है।
लंच ब्रेक के बाद का खेल शुरू हो गया है। रविचंद्रन अश्विन 35 और विराट कोहली 40 रन बनाकर क्रीज पर हैं। 50 ओवर के बाद भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड पर उसकी बढ़त 354 रनों की हो गई है।
इंडिया का स्कोर 150 के पार हो गया है। लंच ब्रेक तक इंडिया अपने स्कोर बोर्ड में 102 रन बनाने में कामयाब हो गया है। इंडिया ने हालांकि इस सेशन में 5 विकेट भी गंवाए हैं। इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 156 रन है। विराट कोहली 38 और अश्विन 34 रन बनाकर खेल रहे हैं। इंडिया के पास कुल 351 रन की बढ़त हो चुकी है। लीच ने तीन और मोईन अली ने दो विकेट लिए हैं। मैच 12.10 पर दोबारा शुरू होगा।
अश्विन शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं। अश्विन ने 27 गेंद में 24 रन बना लिए हैं। इंडिया का स्कोर 6 विकेट के नुकसान पर 138 रन है। विराट कोहली भी 30 रन पर पहुंच चुके हैं। इंडिया के पास 333 रन की बढ़त हो चुकी है।