ब्रेकिंग:

मुजफ्फरनगर महापंचायत: टिकैत ने लगवाए अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे, बोले- भारत बिकाऊ है, ये है भारत सरकार की पॉलिसी

अशाेक यादव, लखनऊ। मुजफ्फरनगर में किसानों की महापंचायत का नजारा  देखते ही बन रहा है। जीआईसी मैदान पर सुबह से हजारों  किसान का  इंतजार किसान नेता राकेश टिकैत के आने के बाद खत्म हुआ। महापंचायत के मंच पर नरेश टिकैत ने पहुंचते ही भीड़ से अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे लगवाए। उन्होंने कहा कि ये लोग बांटने का काम कर रहे हैं, हमें इन्हें रोकना है। पहले देश में अल्लाहु-अकबर और हर-हर महादेव के नारे साथ-साथ लगाए जाते थे और आगे भी लगेंगे।

टिकैत ने कहा कि यूपी की जमीन को दंगा करवाने वालों को नहीं देंगे। यह लड़ाई तीन काले कानूनों से शुरू हुई। 28 जनवरी को आंदोलन का कत्ल होता। हजारों की फोर्स थी, हम सैकड़ों थे, लेकिन डटे रहे। टिकैत ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जातीं, तब तक हम वहां से हटेंगे नहीं। हम किसी भी कीमत पर वहां से नहीं जाएंगे।

हमें फसलों पर एमएसपी की गारंटी चाहिए और जब तक हमारी मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक पूरे देश में संयुक्त मोर्चा आंदोलन करेगा। टिकैत ने कहा कि देश में सेल फॉर इंडिया का बोर्ड लगा है और इसे खरीदने वाले अंबानी-अडाणी हैं। उन्होंने कहा कि FCI के गोदाम भी कंपनी को दे दिए। बंदरगाह भी बिक गए, मछली पालन और नमक के किसान पर असर होगा। ये पानी भी बेचेंगे।

भारत बिकाऊ है, ये भारत सरकार की पॉलिसी है। अंबेडकर का संविधान भी खतरे में है। किसान नेता राकेश टिकैत ने कहा कि 9 महीने से आंदोलन हो रहा है लेकिन सरकार ने बात बंद कर दी। उन्होंने कहा कि सिर्फ मिशन UP नहीं देश बचाना होगा। किसान नेता दर्शन पाल सिंह ने कहा कि 8 अप्रैल 1857 को मेरठ में बगावत हुई थी और उसने अंग्रेजी शासन खत्म कर दिया था। उन्होंने बताया कि अगर मीटिंग 9 और 10 सितंबर को लखनऊ में गन्ने को लेकर होगी।

Loading...

Check Also

प्रयागराज में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्य महाकुंभ – 2025 प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com