ब्रेकिंग:

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मथुरा सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनपद मथुरा में यमुना एक्सप्रेस-वे पर आज हुई एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जाए। उन्होंने दुर्घटना में घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करते हुए अधिकारियों को उनके समुचित उपचार के निर्देश भी दिए हैं। मथुरा के पास यमुना एक्सप्रेस वे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गय। जहां एक तेज रफ्तार वैगन कार ट्रक में जा घुसी। इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि कार सवार बच्ची बच गई। हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतकों के शवों की पहचान कर उन्हें पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे की शिकार कार हरियाणा नंबर की बताई जा रही है। पुलिस का कहना है कि यह हादसा थाना बल्देव क्षेत्र के गढ़ी सुख्खा सराय के नजदीक माईल स्टोन 140 के समीप हुआ। उन्होंने शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना भी व्यक्त की है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी को निर्देश दिए हैं कि पीड़ितों को अनुमन्य सहायता उपलब्ध करायी जाए।

Loading...

Check Also

नार्दर्न रेलवे सेंट्रल अस्पताल के प्रिंसिपल चीफ मेडिकल डायरेक्टर महाकुम्भ पर पहुंचे प्रयाग़, किया निरिक्षण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयाग / फाफामऊ / प्रयागराज संगम : महाकुंभ-25 के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com