उन्नाव। भाजपा किसानों और गरीबो को लालच देकर सत्ता में आई थी। भाजपा ने अपने घोषणा पत्र में किये गए वादे नही पूरे किए। उक्त बातें सपा के पूर्व विधायक उदयराज यादव ने समाधा मे आयोजित एक कार्यक्रम मे कही। ब्लाक के समाधा स्थित हरिशंकरी देवी मंदिर प्रांगण मे सपा और बसपा गठबंधन पर आयोजित कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक उदयराज यादव ने कहा भाजपा पिछले चुनाव में जनता को अनेको प्रकार के लालच दिखाकर सत्ता मे आयी थी। भाजपा ने लोकसभा चुनाव के दौरान किये गए कोई वादे पूरे नही किये।
भाजपा ने किसानो, नवजवानों और गरीबो को धोखा देने का काम किया है। श्री यादव ने कहा सपा ने सरकार मे रहते घोषणा पत्र सहित स्वस्थ्य सेवाएं , डायल 100 और लोहिया बस जैसी अनेको जनहितकारी योजनाएं संचालित की। ब्लाक प्रमुख राजकुमार रावत ने कहा अगर गठबंधन मे उन्नाव लोकसभा सीट सपा के हिस्से मे आये तो उदयराज को लोकसभा प्रत्यासी बनाया जाए। कार्यक्रम को सुनील रावत, कुलदीप यादव, बसपा नेता जयनारायण गौतम, रामबिशुन लोधी, सर्वेश सोनकर आदि लोगो ने भी संबोधित किया। संचालन हरिकेश यादव ने किया।इस दौरान आशिफ, बबलू यादव, राजेन्द्र सिंह, पियारे यादव, अप्पू यादव, अरविन्द रावत, अकील, राजकपूर, देवेंद्र यादव सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।