Breaking News

भतीजे ने धारदार हथियार से प्रहार कर चाचा को उतारा मौत के घाट, गुस्साए परिजनों ने आरोपी भतीजे को पीट-पीटकर किया लहूलुहान

लखीमपुर-खीरी। मजदूरी कर नोयडा से वापस गांव आये चाचा की भतीजे ने किसी धारदार हथियार से चाचा पर कई बार कर उसे मौत के घाट उतार दिया। हत्या के बाद आक्रोश में आए बड़े बेटे ने आरोपी भतीजे को पीट-पीट कर गंभीर घायल कर दिया। घायल भतीजे को बिजुआ सीएचसी भर्ती कराया गया। जहां से घायल आरोपी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। भीरा थाना क्षेत्र के गांव गौरिया निवासी राम सहारे (40) अपने परिवार के साथ नोयडा में रहकर मजदूरी का करते थे। जो होली के दिनों नोयडा से अकेले अपनी जमीन का हिसाब लेने गांव आया था। मृतक राम सहारे के भाई राजा सिंह के तीन बेटे सुधीर, हरदयाल, फूल सिंह, जिसमे छोटा बेटा फूल सिंह अपनी नानी के यहां सालों से रुक कर पढ़ाई करता है। मृतक के भाई राजा सिंह ने बताया कि रात नौ बजे राम सहारे और राजा सिंह खाना खा रहे थे।

उसी समय राजा राम का बेटा हरदयाल शराब ने नशे में धुत होकर घर पहुंचा जो जमीन की आपसी कहासुनी में हर दयाल अपने पिता राजा राम के साथ मारपीट करने लगा। यह सब देख राजाराम के भाई राम सहारे ने पिता पुत्र की कहासुनी में बीच-बराब करने लगा। तभी नशे में धूत हर दयाल ने बीच बराब कर रहे अपने चाचा राम सहारे पर धारदार हथियार से कई वार कर गंभीर रूप से घयाल कर दिया। जिसे तत्काल परिवार वालों ने बिजुआ अस्पताल ले गए जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। वही राम सहारे की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। गुस्साए परिजनों ने आरोपी भतीजे हर दयाल को पीट-पीट कर लहूलुहान कर दिया। जिसे बिजुआ अस्पताल से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां आरोपी भतीजे का इलाज चल रहा है। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची भीरा पुलिस ने शव को कब्जे में कर पोस्टमार्टम हेतु जिला अस्पताल भेज दिया। वहीं हत्या के मामले में मृतक के साले की तहरीर पर तीनों भाईयो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

Loading...

Check Also

हमसफर एक्सप्रेस में नाबालिग से छेडख़ानी : यात्रियों ने रेल कर्मचारी को पीट-पीट कर मार डाला

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर : कानपुर में हमसफर क्लोन एक्सप्रेस में छेड़छाड़ के मामले ...