ब्रेकिंग:

बीजेपी सिर्फ हारेगी नहीं, उसका सूपड़ा साफ हो जाएगा: अजीत सिंह

सहारनपुर: उत्तर प्रदेश के सहारनपुर के देवबंद में आज विपक्षी गठबंधन की ओर से सामाजिक न्याय से महापरिवर्तन महारैली आयोजित की गई। इसमें बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती, समाजवादी पार्टी (सपा) के अध्यक्ष अखिलेश यादव, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह ने हिस्सा लिया। रैली में अजित सिंह ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) पर हमला करते हुए कहा, भाजपा पिछले पांच साल में कुछ नहीं कर पाई। गांवों में किसान कहते हैं कि श्मोदी-योगीश् उनकी फसल चर रहे हैं। इस रैली की भीड़ देखकर लग रहा है कि भाजपा का सूपड़ा साफ हो रहा है। अब तो उनका सत्ता से बाहर होना तय हो गया है। अजित सिंह ने सवाल किया, 5 साल में मोदी ने क्या किया?

अच्छे दिन आपके नहीं मोदी के आए हैं। उन्होंने कहा, संविधान ने ताकत दी है कि हर पांच साल में सरकार बदली जा सकती है लेकिन अब हालात बदल रहे हैं। भाजपा के लोग कहते हैं कि मोदी 50 साल राज करेगा और भाजपा के सांसद साक्षी महाराज कहते हैं कि ये आखिरी चुनाव है। इसलिए संविधान ने जो ताकत दी है कि हर पांच साल में सरकार बदली जा सकती है, उसका इस्तेमाल कीजिए। उन्होंने कहा, किसान को खैरात नहीं अपनी मेहनत का पैसा चाहिए। वादे के बाद भी नहीं मिला लोगों को रोजगार। अजित ने कहा मोदी जी, किसान गन्ने का दाम मांगने दो अक्टूबर को दिल्ली गए थे जिनपर आपने लाठी चलवाई, पानी की बौछारें मारीं। भाजपा किसान विरोधी है। उसे गांवों में कभी वोट नहीं मिलता था, भाजपा दंगों की वजह से सत्ता में आई है। उन्होंने कहा कि मायावती जी और मुलायम जी के शासन में गन्ने का दाम बढ़ाया गया, लेकिन योगी (आदित्यनाथ) के शासन में गन्ने का दाम एक रुपया नहीं बढ़ा।

Loading...

Check Also

उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी रोकने के लिए जिलाधिकारी ने गठित की सात टीमें

नाहर सिंह यादव, कानपुर देहात : उर्वरक की गुणवत्ता सुनिश्चित करने तथा कालाबाजारी रोकने तथा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com