ब्रेकिंग:

बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री बांटने को लेकर आपस में भिड़े दो गुट,चली गोलियां, छह लोग घायल

पंजाब : बाढ़ प्रभावित गांव शेखमांगा में राहत सामग्री की ट्राली को बांटने को लेकर दो गुट भिड़ गए। एक गुट ने फायरिंग कर दी। इसमें छह लोग जख्मी हो गए। दो की हालत गंभीर है। टकराव की सूचना मिलते ही एसपी तेजबीर सिंह हुंदल, डीएसपी सरवन सिंह बल, एसएचओ सरबजीत सिंह भारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू की। डीएसपी सरवन सिंह बल ने बताया कि गांव शेखमांगा में रविवार देर शाम बाढ़ प्रभावित लोगों को एक राशन सामग्री की ट्राली बांटने के लिए आई थी। जब गांव के पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह की ओर से राशन बांटना शुरू किया गया तो उस समय उसका गांव के दूसरे गुट से विवाद हो गया जोकि एक विशेष समुदाय से संबंधित हैं।

इसकी खबर किसी ने पूर्व सरपंच गुरमेज सिंह के पारिवारिक सदस्यों को दे दी। जैसे ही गुरमेज सिंह के परिजन वहां पहुंचे तो उन्होंने आते ही फायरिंग शुरू कर दी। इसमें दूसरे गुट के छह लोग कुलवंत सिंह, गुरमीत सिंह, रतन सिंह, हरजीत सिंह, जोगिंदर सिंह निवासी शेखमांगा सुल्तानपुर लोधी व एक अन्य व्यक्ति जख्मी हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल सुल्तानपुर लोधी में भर्ती कराया गया है। डीएसपी सरवन सिंह ने बताया कि दोनों गुटों में पहले भी किसी बात को लेकर कोई पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे विवाद की वजह माना जा रहा है। पुलिस ने घायलों के बयान कलमबद्ध कर लिए हैं। इसके आधार पर मामला दर्ज किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि जल्द ही आरोपी पुलिस की हिरासत में होंगे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार विवाद जातिसूचक शब्द बोलने से हुआ है।

Loading...

Check Also

वड़ोदरा में गतिशक्ति विश्वविद्यालय का दूसरा दीक्षांत समारोह सम्पन्न

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, अहमदाबाद : रेल मंत्री और कुलाधिपति अश्विनी वैष्णव ने आज शनिवार …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com