ब्रेकिंग:

बहुजन समाज अपनी मजबूत सामाजिक जड़ो से ही, अपनी राजनैतिक ताकत को मजबूत कर सकता है: लक्ष्य

लखनऊ। लक्ष्य की टीम ने लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या व धम्म प्रिया गौतम के नेतृत्व में बहुजन जनजागरण अभियान के तहत एक भीम चर्चा का आयोजन लखनऊ के गांव हरदौरपुर में किया, जिसमे लक्ष्य कमांडरों ने जोरदार सामाजिक चर्चा करते हुए सामाजिक जागरूकता पर विशेष जोर दिया, उन्होंने कहा कि बहुजन समाज की मजबूत राजनीति के लिए सामाजिक आंदोलन को भी निरंतर मजबूती के साथ चलाना होगा। लक्ष्य कमांडर रेखा आर्या ने बताया कि बाबा साहब डॉ भीमराव अम्बेडकर कहा था कि सामाजिक क्रांति के बिना, राजनैतिक क्रांति अधूरी है अर्थात मजबूत राजनीति के लिए हमें सामाजिक क्रांति को भी मजबूती के साथ चलाना होगा,

उन्होंने बहुजन समाज के लोगो से अपील करते हुए कहा की वो इस सामाजिक क्रांति का हिस्सा बने ,लक्ष्य कमांडर धम्मा प्रिया गौतम ने बहुजन नायक मान्यवर कांशीराम के आंदोलन की विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि उन्होंने भी राजनितिक आंदोलन से पहले सामाजिक आंदोलन को मजबूत किया था और परिणाम स्वरूप बहुजन समाज पार्टी एक मजबूत राजनितिक पार्टी के रूप में उभरी और आज भी एक मजबूत राजनितिक क्रांति के रूप में डटी हुई है, धम्मप्रिया गौतम ने अपने जोशीले गीत के माध्यम से लोगो में सामाजिक क्रांति के लिए जोश भर दिया। इस सामाजिक चर्चा में लक्ष्य फूलमती,कान्ती देवी,सुषमा,कलावती,राज पेंटर,धर्मराज ने भी हिस्सा लिया।

Loading...

Check Also

न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई द्वारा किया गया न्यायिक सेवा प्राधिकरण के नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ : न्यायमूर्ति भूषण रामकृष्ण गवई, न्यायाधीश सर्वोच्च न्यायालय/कार्यपालक अध्यक्ष, राष्ट्रीय …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com