बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले तैमूर की पॉप्युलैरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। आए दिन उनती तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल होती रहती हैं। तैमूर की क्यूटनेस ने लोगों को इतना दीवाना बना दिया है कि अब कंपनियां मार्केट में तैमूर गुड्डा उतारने लगी हैं। तैमूर गुड्डे की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल है। प्रोड्यूसर अश्विनी यार्डी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर की। अश्विनी ने एक गुड्डे की तस्वीर शेयर की है। ये गुड्डा बिल्कुल तैमूर की तरह नजर आ रहा है। तस्वीर शेयर करते हुए अश्विनी ने लिखा- ‘ये गुड्डा केरल के एक स्टोर में बिक रहा है। वहीं कुछ दिन पहले करण जौहर के चैट शो कॉफी विद करण में सैफ ने तैमूर से जुड़ी कई बातें बताईं। सैफ ने बताया, तैमूर की जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर आती हैं उनकी कीमत 1500 रुपये प्रति फोटो होती है। सैफ के अनुसार, उन्हें इस बात की जानकारी उनके ससुर रणधीर कपूर ने दी थी कि Paparazzi तैमूर की फोटो के लिए ये कीमत लेते हैं।
इस बीच सैफ ने मजाक में यह भी कहा दिया कि अगर उन्हें तैमूर के जरिए अच्छा रुपये कमाने को मिलता है तो उन्हें किसी तरह की परेशानी नहीं है। चैट शो में सैफ ने ये भी बताया कि जब मैनें करीना से इस बात का जिक्र किया तो उसने कहा, तुम बहुत चीप हो। बता दें कि तैमूर अपने जन्म से ही सभी के चाहिते बने हुए हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोवर्स हैं। इतना ही नही उनके नाम से ना जाने कितने ही इंस्टाग्राम अकाउंट बने हैं। डेढ़ साल के तैमूर बॉलीवुड के किसी स्टार एक्टर से कम नहीं हैं। पिछले कुछ दिनों से तैमूर अब मीडिया को देखकर पोज भी देते हैं और क्यूट सी स्माइल दे कर सभी इंप्रेस करते हैं।