बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर ने कल अपना 45वां बर्थडे सेलिब्रेट किया। उन्होंने बॉलीवुड स्टार्स के लिए पार्टी का आयोजन किया जिसमें कई स्टार्स पहुंचे। इस बर्थडे पर अगर किसी ने ध्यान खींचा तो वो थीं फरहान की गर्लफ्रेंड शिबानी दांडेकर। बॉयफ्रेंड की बर्थडे पार्टी में व्हाइट कलर की ड्रेस पहने हुए बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं।
शिबानी ने मीडिया कैमरा को मुस्कुराते हुए पोज दिए। शिबानी और फरहान इन दिनों अपनी शादी की खबरों को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। दोनों एक दूसरे के साथ स्पॉट किए जाते हैं। शिबानी के अलावा पार्टी मे ईशान खट्टर, सुनिल शेट्टी, विक्की कौशल, यामी गौतम, आयुष शर्मा, प्राची शाह, मोहित रैना, समेत कई स्टार्स पहुंचे।
फरहान और शिबानी की पहली मुलाकात एक टीवी रियलिटी शो में हुई थी। फरहान तलाकशुदा हैं। उन्होंने अधुना भंबानी से शादी की थी। 16 साल बाद दोनों के बीच तलाक हो गया। इस शादी से फरहान की दो बेटियां हैं। खबरों के मुताबिक फरहान और शिबानी अपने रिश्ते को लेकर काफी गंभीर हैं। वहीं फरहान के बच्चे शिबानी के साथ काफी घुल मिल गए हैं।
दोनों के रिलेशनशिप को लेकर माना जा रहा है कि ये कपल अप्रैल महीने तक शादी के बंधन में बंधने वाला है। लेकिन अभी तक इसको लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। वर्कफ्रंट की बात करें तो फरहान जल्द सोनाली बोस की नई फिल्म द स्काई इज पिंक में नजर आने वाले है। इस फिल्म में उनके साथ प्रियंका चोपड़ा और जायरा वसीम अहम किरदार में नजर आएंगी।