Breaking News

फंदे पर लटकी मिली महिला की लाश, बेड पर मृत पड़ा मिला डेढ़ साल का बेटा, सूचना मिलते ही घटनास्थल पर पहुंची पुलिस

हरियाणा: सफीदों के गांव बुढ़ाखेड़ा में उस समय सनसनी फैल गई, जब एक घर में महिला फंदे पर लटकी मिली और उसका डेढ़ साल का बेटा बेड पर मृत पड़ा मिला। मरने वाली महिला की पहचान 24 वर्षीय लता और उसके बेटे की पहचान मन्नत के रूप में हुई है। घटना गुरुवार शाम चार बजे की है। मामले की सूचना मिलते ही एएसपी अजीत सिंह शेखावत और अतिरिक्त एसएचओ छत्रपाल सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस के अनुसार कथित तौर पर बच्चे की मौत जहर देने से हुई है। पुलिस ने दोनों के शवों को सफीदों के नागरिक अस्पताल में रखवा दिया है। शुक्रवार को दोनों का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।

पुलिस के अनुसार करीब दो साल पहले गांव बुढ़ाखेड़ा निवासी प्रदीप रोहिल्ला की शादी गोहाना निवासी लता के साथ हुई थी। इसके बाद उनको एक लड़का हुआ। अब गोहाना निवासी मृतका लड़की के पिता मदन मोहन व भाई प्रवेश के आरोप हैं कि बेटी के ससुराल वालों ने उनकी बेटी को मारकर फांसी पर लटकाया है और उसके बच्चे को भी मार दिया है। फिलहाल पुलिस मामले में हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है। प्रवेश ने कहा कि उसकी 11 अक्तूबर 2018 की शादी थी। इस दौरान लता के जेठ की उनके साथ कहासुनी हो गई थी। इसी महीने में बहन मायके आई थी।

लता ने बताया था कि ससुराल के लोग मेरे साथ शादी में हुई कहासुनी के बाद से उसे परेशान कर रहे हैं। प्रवेश ने ससुराल पक्ष के लोगों पर हत्या कर शव को फंदे पर लटकाने का आरोप लगाया है। खबर लिखे जाने तक पुलिस आवश्यक कार्रवाई कर रही थी। एएसपी अजीत सिंह शेखावत ने कहा कि हत्या व आत्महत्या दोनों पहलुओं को लेकर जांच की जा रह है। मकान से तथ्य जुटाने के लिए फोरेंसिक टीम लगी हुई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही खुलासा होगा कि यह हत्या है या आत्महत्या। पुलिस फिलहाल मामले की जांच कर रही है।

Loading...

Check Also

सरकार बनाने का दावा पेश कर भावी मुख्यमंत्री आतिशी ने बताया प्लान, इन 2 कामों पर रहेगा ध्यान ………

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, नई दिल्ली : आप नेता और प्रस्तावित सीएम आतिशी ने दिल्ली ...