लखनऊ। भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक भाजपा कार्यालय पर संम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता अल्प संख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष रसीद अहमद ने किया। भाजपा जिलाध्यक्ष पवन कसौधन बतौर मुख्य अतिथि मौजूद रहे। लोगो ने वंदे मातरम गाया। पूरा सभागार भारत माता की जय के नारों से गूंज उठा। यह बहुत ही खास तरह का माहौल था। बैठक में पार्टी से जुड़ रहे मुस्लिमों की बढ़ती संख्या का स्वागत करते हुए इसके लिए और प्रयास करने पर जोर दिया गया। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर भाजपा सरकार की योजनाओं की जानकारी आम जनता को देकर भाजपा से जोड़ने की कार्ययोजना बनाई गई। जिलाध्यक्ष पवन कसौधन ने कहा कि प्रधानमंत्री की योजनाओं और कार्यक्रमों से मुसलमानों का रुझान भाजपा की ओर बढ़ा है।
भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ- विकास सबका के फार्मूले पर चल रही है। यह हर तबके को रास आ रहा है। जिलाध्यक्ष रसीद अहमद ने कहाँ कि दशकों से तथाकथित सेक्युलर सिंडिकेट की तुष्टीकरण राजनीति ने अल्पसंख्यक मुसलमानों के सशक्तीकरण का अपहरण कर रखा था लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सबका साथ सबका विकास के मजबूत संकल्प के साथ काम किया। जिसका नतीजा है कि देश के अल्पसंख्यकों को बराबरी का हक मिला। प्रदेश उपाध्यक्ष रवीन्द्र पाल सिंह ने कहा कि सभी वर्गों व धर्मो के सम्मान के करण भी अब सिर्फ सत्ता के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस देश के लिए भी बहुत जरूरी है।
इस दौरान कार्यक्रम में आए कार्यकर्ताओं को संगठन की तरफ निर्देश दिया गया कि प्रदेश भर में केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों को अल्पसंख्यक समुदाय तक पहुंचा जाए। साथ ही बैठक में लोकसभा चुनाव को देखते हुए अल्पसंख्यक समुदाय में खासकर रूठे मुस्लिम समुदाय को पार्टी से जोड़ने पर बल दिया गया। इस मौके पर मो० नाजिम हुसैन, गयासुद्दीन, सुलेमान, ईदू अली, नवी सरवन, उस्मान, खुर्शीद अहमद, मोबीन अली, असलम अली, महेश भट्ट, तमसीर हसन निजामी, गुलजार अली, अकरम अली, हसन रजा, मो० सद्दाम, सिरातुबुल्ला, फजले आलम, मो० यासीम, मो० याकूब, मो० सुहावल, फिदा हुसेन, कमर आलम सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।