पूरे विश्व में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या 23 लाख+, 1.5 लाख से ज्यादा+ मौत और 4.5 अरब लोग घरों में कैद

अशोक यादव, लखनऊ।

कोरोना वायरस से होने वाली मौतों का आंकड़ा दुनियाभर में 18 अप्रैल, शनिवार  को 1,54,000 को पार कर गया है.

जिसमें से करीब एक चौथाई मौत केवल अमेरिका में हुई हैं।

वहीं, पूरी दुनिया में पुष्ट मामलों की तादाद 2,261,631 है.

जबकि 5,77,060 लोग अब तक इस बीमारी से निजात पा चुके हैं।

यह आंकड़ा जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी से लिया गया है।

इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि भौतिक दूरी बनाने से वैश्विक महामारी का प्रकोप कम हुआ है.

खासकर तब, जब विश्व की आधी से ज्यादा आबादी यानी 4.5 अरब लोग अपने घरों में कैद हैं।

दुनियाभर में संक्रमण की चपेट में आए 22 लाख लोगों में से करीब एक तिहाई अमेरिका में हैं।

यहां दुनिया के किसी भी देश के मुकाबले सबसे ज्यादा 37,000 मौत हुई हैं।

इसके बाद इटली, स्पेन और फ्रांस में बड़े पैमाने पर जनहानि हुई है।

हालांकि ये आंकड़े असल संक्रमित लोगों की वास्तविक संख्या को कुछ हद तक ही दिखाते हैं क्योंकि कई देश केवल गंभीर मामलों की जांच कर रहे हैं।

असल में दुनिया का कोई कोना ऐसा नहीं बचा है जो कोरोना वायरस के असर से अछूता हो।

अफ्रीका में रातभर में मृतकों की संख्या 1,000 के पार पहुंच गई।

चीन ने वुहान शहर में 1,290 और लोगों की मौत की जानकारी जोड़ने के बाद कुल मृतकों की संख्या में सुधार कर इनकी संख्या 4,636 बताई।

Related Articles

Back to top button