ब्रेकिंग:

पंजाब: नवजोत सिद्धू ने अपने घर पर काला झंडा लगाकर प्रदर्शनकारी किसानों को दिया समर्थन

चंडीगढ़। कांग्रेस विधायक नवजोत सिंह सिद्धू ने केंद्र के तीन नये कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के समर्थन में मंगलवार को पटियाला में अपने घर पर काला झंडा लगाया। सिद्धू ने ट्वीट किया, ”विरोध में काला झंडा लगाया। हर पंजाबी को किसानों का समर्थन करना चाहिए।”

सिद्धू ने अपने ट्विटर हैंडल पर एक छोटा वीडियो क्लिप डाला है जिसमें उनकी पत्नी नवजोत कौर सिद्धू साथ में दिख रही हैं। सिद्धू ने कहा कि यह झंडा कृषि कानूनों के विरोध का प्रतीक है।

उन्होंने कहा कि पंजाब तीनों कानूनों के खिलाफ लड़ रहा है जो पूरी तरह किसानों को बर्बाद कर देंगे। किसान संगठनों ने तीनों केंद्रीय कानूनों के खिलाफ अपने आंदोलन के छह महीने पूरे होने के मौके पर 26 मई को ‘काला दिवस’ मनाने का आह्वान किया है।

Loading...

Check Also

रेलमंत्री वैष्णव ने महाकुम्भ – 2025 की तैयारियों का किया अवलोकन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / फाफामऊ / नई दिल्ली : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com