ब्रेकिंग:

निकयंका की हल्दी सेरेमनी की तस्वीरें आईं सामने, अनारकली सूट में खूब जच रही हैं प्रियंका

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने पिछले साल जोधपुर के उम्मेद भवन में अमेरिकन सिंगर निक जोनस संग शादी रचाई। निकयंका की शादी परिवार, करीबी दोस्तों और उनके फैंस के लिए एक यादगार लम्हा था। शादी के बाद दोनों अक्सर क्वालिटी टाइम स्पेंड करते हुए नजर आते हैं। वहीं, अब निकयंका की शादी के फंक्शन की तस्वीरें धीरे-धीरे सामने आ रही हैं। हाल ही में प्रियंका और निक की हल्दी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं। निकयंका तस्वीरों में काफी खुश नजर आ रहे हैं। तस्वीरों में प्रियंका व्हाइट कलर का अनारकली सूट पहने हुए काफी खूबसूरत लग रही हैं। सिर पर पिंक दुप्पटा उनके लुक को चार-चांद लगा रहा है। वहीं, निक व्हाइट कुर्ता और पायजामा पहने हुए दिख रहे हैं। निकयंका की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर एक फैन ने शेयर की हैं। प्रियंका और निक दोनों हमेशा-हमेशा के लिए एक हो गए हैं।

दोनों ने 1 और 2 दिसंबर को कैथोलिक और हिन्दू रीति रिवाज से शादी रचाई। शादी में उनके परिवार समेत 80 सदस्य शामिल हुए। क्रिश्चियन रीति-रिवाज से हुई शादी में प्रियंका व्हाइट शिमर लेस गाउन पहने बेहद खूबसूरत अंदाज में नजर आईं। वहीं 75 फीट लंबी वे उनके लुक को कम्पलीट कर रह थी वहीं नि डबल ब्रेस्टेड टेक्सीडो सूट पहने खू जच रहे थे। दोनों के कैथोलिक लुक को डिजाइनर राल्फ लॉरे ने डिजाइन किय था। दिल्ली और मुंबई में रिसेप्शन पार्टी देने के बाद अब निकयंका लॉस एंजेलिस में भी रिसेप्शन पार्टी देने वाले हैं। मिली जानकारी के मुताबिक इस शानदार पार्टी में हॉलीवुड के कई बड़े नाम शामिल होंगे। वर्कफ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा फरहान अख्तर की फिल्म द स्काई इज पिंक कर रही हैं। इस फिल्म के कुछ हिस्से की शूटिंग प्रियंका शादी से पहले ही कर चुकी हैं।

Loading...

Check Also

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर फराह खान अब उन सबकी सीटी बजाएगी !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : इस नए साल में, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बेहतरीन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com