ब्रेकिंग:

दल-बदल का सिलसिला जारी, कई कांग्रेसी नेताओं ने थामा बीजेपी का दामन

देहरादूनः उत्तराखंड में निकाय चुनावों होने जा रहे हैं। इसी के चलते चुनावी माहौल में नेताओं के दल-बदल का सिलसिला जारी है। भाजपा और कांग्रेस दोनों पार्टियों के द्वारा लगातार पार्टी का विस्तार किया जा रहा है। इस सिलसिले में भाजपा कांग्रेस से आगे निकल गई है।
कांग्रेस पार्टी से नेताओं का उठा भरोसा जानकारी के अनुसार, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट की अगुआई में उत्तरकाशी के कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष नत्थू लाल शाह सहित कई कांग्रेस के नेताओं ने बुधवार को भाजपा का दामन थाम लिया। इसके साथ ही महिला कांग्रेस की महामंत्री पवन सेमवाल भी कांग्रेस को छोड़कर भाजपा में शामिल हो गई हैं। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अजय भट्ट ने कहा कि इस बात से यह स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस पार्टी से नेताओं का भरोसा उठ गया है। इसी के चलते कांग्रेस के इन नेताओं के द्वारा भाजपा की रुख किया जा रहा है। इसके साथ ही अजय भट्ट ने कहा कि जितने भी कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हुए हैं वह भाजपा के सदस्य बन गए हैं। उन्होंने कहा कि इन नेताओं का समर्थन चुनावों में भी भाजपा के साथ ही रहेगा। वहीं नत्थू लाल शाह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में नेताओं को दरकिनार किया जा रहा है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि जिस तरह से केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की त्रिवेंद्र सरकार काम कर रही है, उससे यह साफ होता है कि भाजपा ही जनता के सथ खड़ी है। इसी के चलते कांग्रेस के नेता भाजपा में शामिल हो रहे हैं। बता दें कि नत्थू लाल शाह उत्तरकाशी के जिला पंचायत अध्यक्ष भी रहे हैं।

Loading...

Check Also

“गोवा आईएफएफआई 2024 के जश्न के लिए तैयार”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, पणजी : राष्ट्रीय फिल्म विकास निगम (एनएफडीसी ) और एंटरटेनमेंट सोसाइटी ऑफ गोवा (ईएसजी) के …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com