ब्रेकिंग:

दलित लड़की की पिटाई मामले में प्रियंका ने सीएम योगी पर साधा निशाना

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने उत्तर प्रदेश के अमेठी में एक नाबालिग दलित लड़की को पीटे जाने की कड़ी निंदा करते हुए आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने की मांग की है। महासचिव वाड्रा ने एक ट्वीट में कहा, “अमेठी में दलित लड़की को बेरहमी से पीटने की घटना अत्यंत निंदनीय है।

साथ ही प्रियंका ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके प्रशासन की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि, “उत्तर प्रदेश में औसतन प्रतिदिन दलित अत्याचार की 34 घटनायें होती हैं। महिलाओं के संग अत्याचार की 135 वारदातें होती हैं। आपका प्रशासन सो रहा है। उन्होंने कहा, “ इस अमानवीय कृत्य के अपराधी को अगर 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार नहीं किया गया तो आपको जगाने के लिए कांग्रेस की ओर से विशाल विरोध प्रदर्शन किया जायेगा।

प्रियंका ने अपने ट्वीट के साथ वीडियो भी जारी किया है। जिसमें दो व्यक्ति एक लड़की को पीटते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहां कुछ व्यक्ति खड़े हैं और वे कुछ कह रहे हैं। वीडियो में लड़की माफी मांगती हुई दिखाई दे रही है और दो व्यक्ति लाठी से लड़की को लगातार पीट रहे हैं। यहां मिली रिपोर्ट के अनुसार दलित लड़की को पीटा गया और उसके साथ छेड़खानी भी की गयी।

इस मामले में एक प्राथमिकी दर्ज की गयी है। गौरतलब है अमेठी लोकसभा क्षेत्र से कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी चुनाव लड़ते रहे हैं। वह 2019 के लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की स्मृति ईरानी से चुनाव हार गये थे। वहीं, अमेठी सीट से गांधी परिवार के और भी लोग चुनाव लड़ते रहे हैं।

Loading...

Check Also

रेलमंत्री वैष्णव ने महाकुम्भ – 2025 की तैयारियों का किया अवलोकन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / फाफामऊ / नई दिल्ली : रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com