ब्रेकिंग:

डिनर पार्टी में ऑफ शोल्डर गाउन में नंगे पांव दिखीं प्रियंका, पति संग स्पेंड किया क्वालिटी टाइम

बॉलीवुड एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा के जेठ जो जोनस और जेठानी सोफी टर्नर की पेरिस में आलीशान शादी खूब चर्चा में रही। कपल की शादी में प्रियंका चोपड़ा और उनके पति निक जोनस के साथ-साथ जोनस परिवार, चोपड़ा परिवार और टर्नर परिवार संग हॉलीवुड के स्टार्स शामिल हुए थे। हाल ही में अब कपल की दूसरी शादी की तस्वीर पहली भी सामने आ गई हैं। जो और सोफी के अलावा प्रियंका की भी प्री वेडिंग डिनर पार्टी की एक तस्वीर सामने आई है। इस शादी में प्रियंका ने अपने लुक और स्टाइल स्टेटमेंट से सबको इंप्रेस किया था।

सामने आई इस लेटेस्ट तस्वीर में देसी गर्ल ऑफ-शोल्डर, सिल्क गाउन हाई स्लिट गाउन नंगे पांवों खड़ी हुई नजर आ रही हैं।कहा जा रहा है कि वो जोनस ब्रदर्स की टीम मेबर्स हैं। प्रियंका तस्वीर में दूसरी महिला के कंधे पर झुकी हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर में देसी गर्ल का बोल्ड अवतार देखने को मिल रहा है। इसके अलावा प्रियंका और निक की कुछ लेटेस्ट तस्वीरें सामने आई हैं। पेरिस में हुई जेठ-जेठानी की शादी के बाद देसी गर्ल को पति संग देखा गया। इस दौरान वह ब्राउन टॉप के साथ गोल्डर स्कर्ट में बेहद स्टनिंग दिख रही हैं।इसके साथ पोनीटेल और ब्लैक शेड्स प्रियंका के लुक को परफैक्ट बना रहे हैं।

वहीं, निक हाथ में सूटकेस पकड़े हुए व्हाइट आउटफिट में काफी कूल और हैंडसम दिख रहे हैं। तस्वीरों में कपल का रॉयल अंदाज देखने को मिल रहा है। निकयंका की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं। खबरों के मुताबिक प्रियंका और निक पेरिस में हुई इस शादी के बाद थोड़ा और समय साथ में बिताने में लगे हुए हैं। इसके बाद दोनों अपने-अपने प्रोजेक्ट्स में बिजी हो जाएंगे। कहा जा रहा है कि निक अपनी छुट्टियों के बाद अपने वर्ल्ड म्यूजिक टूर पर जा रहे हैं, जिसका मतलब है कि वो और प्रियंका लंबे समय तक साथ में समय नहीं बिता पाएंगे।

Loading...

Check Also

सेलिब्रिटी मास्टरशेफ पर फराह खान अब उन सबकी सीटी बजाएगी !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : इस नए साल में, सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न पर बेहतरीन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com