ब्रेकिंग:

जम्मू-कश्मीर के पुंछ में एलओसी पर आई ई डी ब्लास्ट में एक जवान शहीद, 8 जख्मी

जम्मृू: जम्मू-कश्मीर के जिला पुंछ के मेंढर सेक्टर में नियंत्रण रेखा के समीप गश्त लगा रहा जवानों का दल आइइडी की चपेट में आ गया। विस्फोट में एक जवान शहीद जबकि सात के घायल होने की सूचना है। सैन्य अधिकारियों से अभी तक इस संबंध में कोई जानकारी नहीं मिली है। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। सूत्रों के अनुसार जवानों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है। ये जवान 12 मद्रास रेजिमेंट से संबंधित हैं।

यह घटना पुंछ नियंत्रण रेखा के साथ सटे डेरा डबसी इलाके की है। यहां तैनात 12 मद्रास रेजिमेंट के जवान जब रोजाना की तरह सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गश्त लगा रहे थे, तभी यह विस्फोट हुआ। विस्फोट में आठ जवान गंभीर रूप से घायल हो गए। सभी घायलों को सैन्य अस्पताल ले जाया गया परंतु एक जवान ने जख्मों का ताव न सहते हुए दम तोड़ दिया। बाकी अन्य का उपचार चल रहा है। आशंका जताई जा रही है कि यह आइइडी आतंकवादियों द्वारा लगाई गई है। यह इलाका पाकिस्तान सीमा से सटे होने की वजह से ही यह संभावना जताई जा रही है। इस बात का पता लगाने के लिए सेना ने स्कैनिंग ऑपरेशन शुरू किया है।

Loading...

Check Also

महाकुंभ के दौरान यात्रियों की सुविधाओं पर पूरा फोकस, रेलवे बोर्ड में वार रूम : वैष्णव

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, प्रयागराज / नई दिल्ली : केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com