ब्रेकिंग:

जमीन विवाद के चलते पहले भतीजों ने मारी गोली फिर ईटों से कुचलकर की हत्या, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

अलीगढ़: आठ बीघे जमीन के लिए सोमवार को भतीजों ने अपनी 55 वर्षीय ताई की हत्या कर दी। घटना दादों के गांव अटा की है। भतीजों ने पहले महिला को गोली मारी। गोली लगने के बाद जब वह जमीन पर पड़ी जिंदा थी, तब उन्होंने ईटों से चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला कर मार डाला। इसके बाद वे घटनास्थल से भाग गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है।

थाना दादों के गांव अटा निवासी राजनश्री देवी (55 वर्ष) पत्नी अजब सिंह की कोई संतान नहीं थी। इनके हिस्से में आठ बीघे जमीन थी। राजनश्री के देवर के तीन बेटे हैं। बीते 19 अप्रैल को ही बीमारी की वजह से राजनश्री के पति की मौत गई थी। सोमवार की सुबह राजनश्री खाना बना रही थीं। तभी इनके देवर के तीनों लड़के आए और आठ बीघे जमीन को उनके नाम करने के लिए कहा। इस पर महिला ने कहा कि जो सेवा करेगा, उसी को जमीन दूंगी। इसी बात से नाराज होकर एक भतीते ने तमंचे से महिला के कनपटी पर गोली मार दी। इससे वह जमीन पर गिर गई और सिसकने लगी।

इसके बाद दो अन्य भतीजों ने ईटों से राजनश्री के चेहरे पर ताबड़तोड़ हमला शुरू कर दिया, जिससे विधवा की मौत हो गई। इसके बाद तीनों घटनास्थल से भाग गए। पड़ोसियों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मृतका के भाई महावीर पुत्र श्याम लाल निवासी बुरेहनाबाद थाना मिरैती, एटा ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जमीन के लिए राजनश्री देवी को पहले गोली मारी गई, इसके बाद ईंटों से उनका चेहरा कुचला गया, जिससे उसकी मौत हो गई। मृतका के भाई ने तीन लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Loading...

Check Also

भाजपा पीडीए का वोट कटवा कर चुनाव जीतना चाहती है: अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी,  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com