ब्रेकिंग:

किसान विरोधी योगी सरकार की नीति और नीयत में खोट है: प्रियंका गांधी

अशाेक यादव, लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने खाद संकट की आड़ में उत्तर प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। कहा, किसान विरोधी रवैया अपनाने वाली योगी सरकार की नीयत और नीति दोनों में खोट है।

प्रियंका ने गुरुवार को ट्वीट किया कि “ किसान मेहनत कर फसल तैयार करे तो, फसल का दाम नहीं। किसान फसल उगाने की तैयारी करे, तो खाद नहीं।

खाद नहीं मिलने के चलते बुंदेलखंड के दो किसानों की मौत हो चुकी है, लेकिन किसान विरोधी भाजपा सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।

इनकी नीयत और नीति दोनों में किसान विरोधी रवैया है। इससे पहले बुधवार को बहुजन समाज पार्टी मायावती ने भी खाद संकट पर सरकार को घेरा था। गौरतलब है कि प्रदेश में फौरी खाद संकट को लेकर बुंदेलखंड समेत राज्य के विभिन्न इलाकों में किसान बेहाल है। वहीं, खाद के लिए किसान लंबी कतारों में घंटों खड़े रहने को मजबूर है। इस दौरान ललितपुर समेत दो स्थानों पर किसानों की जान गई है।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com