ब्रेकिंग:

उठ रही हैं परिवर्तन की आवाजे, भाजपा का सत्ता से बेदखल होना तय: अखिलेश यादव


राहुल यादव, लखनऊ।अखिलेश यादव ने कहा है कि उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में लाखों किसान भाजपा के खिलाफ हुंकार भर रहे हैं तो भदोही में शिक्षक, बुनकर, नौजवान बहुत बड़ी तादाद में एकत्र हैं। यह परिवर्तन की आवाजे हैं जो उठ रही है। भाजपा का सत्ता से बेदखली होना तय है। समाजवादी पार्टी की सन् 2022 के चुनावों में बहुमत से जीत होगी। समाजवादी सरकार बनने पर किसानों- बुनकरों को बिजली की सुविधा मिलेगी और नौजवानों के रोजगार का इंतजाम होगा।
      अखिलेश यादव आज भदोही में आयोजित समाजवादी शिक्षक सभा के सम्मेलन एवं शिक्षक सम्मान समारोह कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रो0 बी. पाण्डेय ने की।
     अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार से किसान-नौजवान-शिक्षक हर वर्ग नाराज हैं। कोरोना के समय सरकार ने जनता को अनाथ छोड़ दिया। लोगों को खुद दवा, आक्सीजन का इंतजाम करना पड़ा। अस्पतालों में बेड नहीं मिला। आक्सीजन की कमी से बड़ी संख्या में लोग मौत के मुंह में चले गये। इसके लिए भाजपा सरकार जिम्मेदार है। कोरोना काल में जो हालत रही उससे देश का पूरी दुनिया में अपमान हुआ। कोरोना के समय समाजवादी सरकार में बनाये गये अस्पताल ही काम आए।
     यादव ने कहा कि आज किसानों का अधिकार छीना जा रहा है। नए कृषि कानून लागू होने के बाद किसानों की खेती छिन जाएगी और खेती खत्म हो जाएगी। भाजपा ने सरकार में आने पर किसानों की आय दुगना करने का वादा किया था लेकिन किसान की आय दुगनी होने की जगह कम हो गई। डीजल, पेट्रोल की कीमतें बढ़ गयी। मंहगाई दुगनी हो गयी। रसोईं गैस सिलेण्डर के दाम बढ़ गये हैं। भाजपा सरकार ने प्रदेश में एक यूनिट नयी बिजली नहीं बनायी। लेकिन बिजली का बिल मंहगा हो गया। आम जनता को बढ़कर बिजली का बिल आता है।
     अखिलेश यादव ने कहा कि इस सरकार ने विकास को रोक दिया है। मुख्यमंत्री जी ने केवल शिलान्यास का शिलान्यास और उद्घाटन का उद्घाटन किया है। मुख्यमंत्री जी अपने पूरे कार्यकाल में एक भी अस्पताल ऐसा नहीं है जिसका शिलान्यास और उद्घाटन दोनों किया हो।
     यादव ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की सम्पत्ति बेच रही है। सरकार की नीति ऐसी है, जिसके पास पैसा हो वह रेल, एयरपोर्ट, बीमा, बैंक, पोर्ट, सब खरीद सकता है। मंहगाई, बेरोजगारी बढ़ गयी है। लोगों की जेब में पैसा नहीं है।
      यादव ने कहा कि जरूरत पर शिक्षकों की सरकार ने मदद नहीं की। उनकी मदद सिर्फ समाजवादी सरकार ने ही किया था। भदोही में कार्पेट मार्ट समाजवादी सरकार में बना। बुनकर आज सबसे ज्यादा परेशान है। हमने छात्र-छात्राओं को लैपटॉप बांटा था ताकि उनका भविष्य बेहतर बने।
      अखिलेश यादव ने कहा कि आज सब जान गए हैं कि भाजपा ने उन्हें धोखा दिया है। अपना कोई संकल्प भाजपा ने पूरा नहीं किया। 42 प्रतिशत वोट के दावेदारी करने वाले अब बंद कमरों में प्रबुद्ध सम्मेलन कर रहे हैं। भाजपा चुनाव हारने जा रही है। जनता ने तय कर लिया है कि वह इस बार भाजपा का सफाया कर देगी।

Loading...

Check Also

कड़कड़ाती सर्दी में जरूरतमंद और गरीबों को राहुल वीर सिंह ने बंटवाये कंबल

गौरव सिंह, लखनऊ : कड़कड़ाती ठंड में लाचार, असहाय व गरीबों को बचाने के लिए …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com