ब्रेकिंग:

इस खास शख्स की वजह से जल्द सगाई कर सकते हैं रणबीर-आलिया

बॉलीवुड एक्टर रणबीर कपूर और आलिया भट्ट इन दिनों अपने अफेयर को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। हाल ही में अब दोनों के रिश्ते को नया नाम मिलने वाला है। जी हां, रणबीर की मां नीतू सिंह चाहती हैं कि दोनों जल्द सगाई कर लें। खबरों के मुताबिक रणबीर और आलिया इस साल जून के महीने में सगाई कर सकते है। वहीं बताया जा रहा है कि दोनों अपने रिश्ते को लेकर कोई जल्दबाजी नहीं करना चाहते है। ये कपल चाहता है कि फिल्म ब्रह्मास्त्र के रिलीज होने के बाद ही दोनों अपने रिश्ते को आगे बढ़ाएं। बीते दिनों ये कपल न्यूयॉर्क में था। आए दिन दोनों की तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुईं। आलिया और रणबीर एक दूसरे के परिवार के साथ भी अच्छा संबंध बना चुके है। जहां आलिया कपूर खानदान की हर एक पार्टी में शरीक होती है वहीं रणबीर भी समय निकाल कर आलिया के परिवार से मिलने पहुंच जाते है।

लुक और फिल्म के अलावा आलिया रणबीर कपूर के साथ अपने अफेयर को लेकर सुर्खियों में हैं। वहीं अब दोनों के रिश्ते को अब परिवार वालों ने हरी झंडी दे दी है। दरअसल, रणबीर ने आलिया को अपने कपूर फैमिली व्हाट्सएप ग्रुप में एड कर लघ्यिा है। जानकारी के मुताबिक इस ग्रुप में ऋषि कपूर, नीतू कपूर, रिद्धिमा कपूर साहनी और रीमा जैन शामिल है। रणवीर द्वारा उठाए इस कदम के बाद तो ऐसा लग रहा है कि वो आलिया से बेहद मोहब्बत करते हैं। आलिया की फैमिली ग्रुप में एंट्री ये साफ इशारा कर रही है कि जल्द दोनों के रिश्ते को नया मुकाम मघ्लिने वाला है। रणबीर और आलिया को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं। दरअसल, ऋषि इन दिनों न्यूयॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं।

खबरों के मुताबिक रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि कॉफी विद करण में आलिया ने रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था। वर्कफ्रंट की बात करें तो आलिया और रणबीर इन दिनों फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग में बिजी हैं। सेट से दोनों की अक्सर तस्वीरें सामने आती रहती हैं। आलिया ने फिल्म का मुंबई शेड्यूल खत्म कर लिया है, अब वह फिल्म फिल्म कलंक के शूटिंग में बिजी हो गई हैं। इसके अलावा वह गली बॉय को लेकर सुर्खियों में हैं। इस फिल्म में उनके साथ रणवीर सिंह नजर आएंगे।

Loading...

Check Also

शेमारू उमंग के ‘मैं दिल तुम धड़कन’ ने पूरे किए 100 एपिसोड्स

सूर्योदय भारत समाचार सेव , मुंबई : टीवी की दुनिया में हर उपलब्धि का जश्न …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com