ब्रेकिंग:

आजम खान की सदस्यता भी होगी खत्म, जेल भी जाएंगे : संगीम सोम

लखनऊ: भाजपा के फायर ब्रांड नेता संगीम सोम ने आजम खान पर तीखा हमला किया है। उन्होंने कहा कि आजम खान जब से पैदा हुए हैं तब से ही विवादित बयान देते हैं। उन्होंने कहा कि आजम खान भूमाफिया और 420 भी हैं। उनके अंदर सारी हरकते हैं। संगीत सोम इतने पर ही नहीं रूके उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान में यह बर्दाश्त नहीं किया जा सकता कि किसी की बहन-बेटी की तरफ गलत इशारे या गलत नजरें गड़ाए। सोम ने याद दिलाया कि अब आजम को ध्यान रखना चाहिए कि प्रदेश में अखिलेश की सरकार नहीं है, बल्कि योगी की सरकार है और देश में मोदी की सरकार है।

आजम खान की सदस्यता भी खत्म होगी और बहुत जल्द ही जेल भी जाएंगे। माफी मांगने के मामले में विधायक संगीत सोम ने कहा कि क्या आजम ने पहले भी कभी माफी मांगी है। आजम खान को पता है कि अब योगी और मोदी की सरकार है। माफी नहीं मांगी तो क्या हो सकता है। उन्होंने कहा कि आजम खान कल भी गलत थे और आज भी गलत हैं। बता दें कि सरधना से विधायक ठाकुर संगीत सोम ने शनिवार को मोदीपुरम हाईवे पर दुल्हैड़ा चैहान कांवड़ शिविर का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने आजम पर जमकर निशाना साधा।

Loading...

Check Also

भाकियू { टिकैत } के कार्यकर्ताओं ने तहसील अकबरपुर में तीन कृषि नीति विरोधी कानून की प्रतियां जलाई

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, कानपुर देहात : भारतीय किसान यूनियन टिकैत के कार्यकर्ताओं ने जिले …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com