ब्रेकिंग:

आइये कांग्रेस के साथ, महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ: दिग्विजय

भोपाल। कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह ने आगामी 31 मार्च तक चलने वाले पार्टी के सदस्यता अभियान का जिक्र करते हुए लोगों से कांग्रेस का सदस्य बनने का अनुरोध किया है। पूर्व मुख्यमंत्री सिंह ने ट्वीट के जरिए लिखा है कि आइए कांग्रेस के साथ, महंगाई के खिलाफ, बेरोजगारी के खिलाफ, देश में फैल रही नफरत व हिंसा के खिलाफ, महिलाओं पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ, 31 मार्च तक कांग्रेस के सदस्यता अभियान में जुड़िए और कांग्रेस का सदस्य बनिए। प्रदेश कांग्रेस की ओर से हाल ही में पार्टी का सदस्यता अभियान प्रारंभ किया गया है।

Loading...

Check Also

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने स्वयं पर लिखी डॉ. दीपक राय की पुस्तक “MY मध्यप्रदेश” का विमोचन

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, सतना / भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने डॉ. दीपक …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com