ब्रेकिंग:

अमेरिकाः अपार्टमेंट में मिले भारतवंशी दंपति के शव, हत्या के बाद आत्महत्या का शक

वॉशिंगटन: अमेरिकी राज्य टेक्सास स्थित एक संपन्न उपनगर के अपार्टमेंट से भारतवंशी दंपति के शव बरामद हुए हैं। घटना स्पष्ट रूप से हत्या के बाद आत्महत्या की प्रतीत होती है। सोमवार को सुबह करीब 6 बजे सुगरलैंड स्थित इस घर पर पुलिस को श्रीनिवास नकीरेकांति (51) और उनकी पत्नी शांति नकीरेकांति (46) के शव मिले। उन्होंने कहा कि शांति के सिर पर गोली लगने के निशान थे। उनका घर पेंडरग्रास और शेफिल्ड कोर्ट मार्ग पर स्थित है। पुलिस ने बताया कि श्रीनिवास का शव शयनकक्ष में था और उनके सीने पर गोली लगने के निशेेान थे। पास में ही बंदूक पड़ी थी।

उन्होंने बताया कि आरंभिक जांच से ऐसा प्रतीत होता है कि श्रीनिवास ने पहले शांति की गोली मारकर हत्या की और फिर खुद को भी गोली मार ली। अधिकारियों के अनुसार घटना के वक्त 16 वर्षीय लड़की घर में सो रही थी। उसने पुलिस को बताया कि उसके पिता शयनकक्ष से बाहर नहीं आ रहे हैं। सुगरलैंड सिटी के प्रवक्ता डग अडोल्फ ने कहा कि लड़की को चोट नहीं आयी है और वह अब उनके दोस्तों की देखरेख में है। उनके दोस्तों ने बताया कि दंपति का 21 साल का एक बेटा भी है जो टेक्सास विश्वविद्यालय में पढ़ता है। सुगरलैंड पुलिस विभाग ने प्रेस वार्ता में बताया कि यह मामला हत्या और फिर आत्महत्या का प्रतीत होता है।

Loading...

Check Also

मोरक्को में मावाज़ीन फेस्टिवल में परफ़ॉर्म करने वाली पहली भारतीय कलाकार बनीं ज़हरा एस खान !

सूर्योदय भारत समाचार सेवा : मशहूर ब्रिटिश-भारतीय गायिका और अदाकारा ज़हरा एस खान, भारतीय संगीत …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com