Breaking News

अखिलेश यादव: भाजपा ने जनता को झूठे सपनें दिखाये थे, बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भ्रमित किया

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा ने जनता को झूठे सपनें दिखाये थे। बदलाव लाने और अच्छे दिनों का वादा कर भाजपा ने जनता को भ्रमित कर दिया। सत्ता में आने पर भाजपा के लोग अच्छेदिन भूल गये, नौकरी भूल गये, गन्ना किसानों का 14 दिन में बकाया भुगतान भूल गये। एक बार फिर भाजपा ने घोषणा पत्र नहीं बल्कि धोखापत्र जारी किया हैं। श्री यादव ने कहा कि भाजपा सरकार की दोषपूर्ण नीतियों से रूपया डालर के मुकाबले कमजोर हो गया। भाजपा ने कहा था कि नोटबंदी से कालाधन, भ्रष्टाचार और बेईमानी समाप्त हो जायेगी।

लेकिन इसके ठीक उलट देश की अर्थव्यवस्था कमजोर होगयी। किसानों के खाद की बोरी से 5 किलो की चोरी हो गयी। आम आदमी की जेब से चोरी हो गयी। ऐसे में हमारी जिम्मेदारी बनती है कि चौकीदारों की चौकी छीननी चाहिए। गावों के असली चौकीदारों की सरकार को कोई चिंता नहीं है। समाजवादी सरकारमें चौकीदारों को सम्मान दिया गया था। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गावों के चौकीदारों को विशेष सम्मान दिया जायेगा। श्री यादव ने कहा भाजपा असली मुद्दों की बात नहीं कर रही है। किसानों को सस्ती खाद, फसल की सही कीमत मिलनी चाहिए। किसानों को डेढ़ गुना मुनाफा देने का वादा हवा-हवाई ही साबित हुआ। भाजपा सरकार ने आलू और धान खरीदने की बातकही थी लेकिन उस पर कोई अमल नहीं हुआ।

9 करोड़ शौचालय बने लेकिन उसमें पानी की व्यवस्था भी नहीं हुई। शौचालय के नाम पर भी भाजपा ने जनता को गुमराह किया। केन्द्र में गठबंधन की सरकार बनने पर गरीबों को 3 लाख से ज्यादा का घर दियाजायेगा जिसमें बुनियादी सुविधायें होंगी। अखिलेश यादव ने कहा समाजवादी सरकार में पूरे उत्तर प्रदेश में बिजली का बुनियादी ढ़ाचा मजबूत किया। भाजपा ने एक यूनिट बिजली नहीं बनायी बल्कि बिजली के बिल की कीमत बढ़ा दिया। समाजवादी सरकार ने 120, 108 एम्बुलेंस शुरूकरवाया। भाजपा सरकार ने इससे समाजवादी शब्द ही हटा दिया। पुलिस व्यवस्था सुधार के लिये समाजवादी सरकार में कई महत्वपूर्ण कार्य हुए।

यूपी डायल 100 से कानून व्यवस्था में सुधार हुआ था। भाजपा सरकार ने इसे भी शिथिल कर दिया। पुलिसविभाग में प्रमोशन, आसान भर्ती, सबसे अधिक नये वाहन, विश्वस्तरीय व्यवस्था जैसे कार्य समाजवादी सरकार की ही देन है। श्री यादव ने कहा कि भाजपा ने नौजवानों के सपने मार दिये। भाजपा नाम और रंग बदलने में व्यस्त है। देश को परिवर्तन के रास्ते पर ले जाने का काम गठबंधन ही करेगा।शिक्षामित्रों को सम्मान समाजवादी सरकार में ही मिला था। आशाकर्मी, आंगनवाड़ी कार्यकत्री, रोजगार सेवक, चौकीदार खुशहाली और विकास चाहते है।

भाजपा सरकार जंगल को भी सुरखित नहीं कर पायी। जंगल के लिये सबसे अधिक कामसमाजवादी सरकार में हुये। श्री यादव ने कहा कि राजनीति में परिवर्तन का मौका बार-बार नहीं मिलता। भाजपा सरकार को पांच साल का हिसाब देना चाहिए। भाजपा समाज को धर्म और जाति में बांटकर राजनीति करना चाहती है जबकि महागठबंधन नफरत की दीवार को गिरानाचाहती है। महागठबंधन ही बदलाव लायेगा तभी संविधान सुरक्षित रहेगा और सबको अधिकार मिलेगा। सामाजिक न्याय से ही महापरिवर्तन होगा।

Loading...

Check Also

मुम्बई में एनसीपी नेता एवं पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोली मारकर हत्या

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुम्बई : महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) ...