ब्रेकिंग:

स्वतंत्र देव सिंह एवं सुनील बंसल ने मांगेराम गर्ग के निधन पर प्रकट किया दुःख

लखनऊ। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) सुनील बंसल ने भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली राज्य के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम गर्ग के निधन पर गहरा दुःख प्रकट किया है।प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने अपनी शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा दिल्ली के पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मांगेराम जी के निधन की खबर अत्यंत दुखद है। उनका निधन संगठन के लिए अपूर्णीय क्षति। ईश्वर से प्रार्थना है कि उनकी आत्मा को शांन्ति दें और परिजनों को इस दुःख की घड़ी से उबरने की शक्ति प्रदान करें।

भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं दिल्ली के पूर्व भाजपा अध्यक्ष श्री मांगेराम गर्ग के निधन पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष जेपीएस राठौर, उपेन्द्र शुक्ला, डा. राकेश त्रिवेदी, दयाशंकर सिंह, सुधीर हलवासिया, लक्ष्मण आचार्य, कान्ता कर्दम, प्रदेश महामंत्री विद्यासागर सोनकर, विजय बहादुर पाठक, अशोक कटारिया, पंकज सिंह, सलिल विश्नोई, गोविन्द नारायण शुक्ला, नीलिमा कटियार, प्रदेश मंत्री अनूप गुप्ता, संतोष सिंह, अमर पाल मौर्य, त्रयम्बक नाथ त्रिपाठी,देवेंद्र सिंह चौधरी, धर्मवीर प्रजापति, कौशलेन्द्र सिंह पटेल, शंकर गिरि, देवेश कुमार कोरी, रामतेज पाण्डेय, प्रकाश पाल, श्रीमती अन्जुला माहौर, कामेश्वर सिंह, संजय राय, वाई.पी. सिंह, प्रदेश प्रवक्ता शलभ मणि त्रिपाठी, हरिश्चन्द्र श्रीवास्तव, डॉ. समीर सिंह, डॉ. मनोज मिश्र, डॉ0 चन्द्रमोहन, मनीष शुक्ला, हीरो बाजपेयी, संजय राय, अनीला सिंह, अशोक पाण्डेय, जुगल किशोर, प्रदेश मीडिया प्रभारी मनीष दीक्षित, प्रदेश मीडिया सहप्रभारी आलोक अवस्थी, हिमांशु दुबे, मीडिया सम्पर्क विभाग प्रदेश संयोजक डॉ. तरूणकान्त त्रिपाठी, मीडिया सम्पर्क विभाग के सहसंयोजक नवीन श्रीवास्तव, राकेश त्रिपाठी, सुधाकर सिंह कुशवाहा, अभय प्रताप सिंह, मुख्यालय प्रभारी भारत दीक्षित, मुख्यालय सहप्रभारी चैधरी लक्ष्मण सिंह, अतुल अवस्थी एवं अशोक तिवारी, शिवकुमार पाठक, ब्रज बहादुर जी, ओम प्रकाश श्रीवास्तव, सत्य प्रकाश जी ने भी दुख व्यक्त किया है।

Loading...

Check Also

भाजपा पीडीए का वोट कटवा कर चुनाव जीतना चाहती है: अखिलेश यादव

अनुपूरक न्यूज़ एजेंसी,  लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com