ब्रेकिंग:

ससुराल वालों के सामने इंप्रेशन जमाने के लिए प्रियंका बांट रही हैं पैसे

मुम्बई : एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस 2 दिसंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे है।शादी से पहले वह अलग-अलग दोस्तों के साथ मुंबई में यहां वहां खूब पार्टी कर रही है, लेकिन बीती रात जो कुछ हुआ, उसने प्रियंका की पार्टी का मजा किरकिरा कर दिया है। पुलिस को खबर मिली कि जुहू के एक रेस्तरां के सामने दर्जन भर से ज्यादा कैमरामैन खड़े हैं और उन्हें पूरा रास्ता ब्लॉक कर रखा है। इस हल्ले से आसपास के लोगों की नींद में खलल पड़ रहा था तो उन्होंने मुंबई पुलिस को फोन कर दिया। पुलिस यहां पहुंची तो पता चला कि इन लोगों को प्रियंका चोपड़ा की टीम से ‘टिप’ मिली है कि वह यहां मौजूद रहे।

जब पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो वहां प्रियंका अपने होने वाले पति निक जोनस, सृष्टि आर्य बहल, पेज 3 पार्टियों में दिखने वाले मुश्ताक शेख और चचेरी बहन परिणिति चोपड़ा के साथ मौजूद थी। पुलिस ने इन सबको तो कुछ नहीं कहा पर रेस्तरां मालिक को घड़ी दिखाई और कहा कि रात 1.30 बजे के बाद रेस्तरां खुला नहीं रहना चाहिए। पुलिस की सख्ती देख ये सारे सितारे वहां से एक-एक कर खिसकने शुरू हो गए। रेस्तरां वालों ने भी इसके बाद अपना काम समेट लिया। प्रियंका की इस लेट नाइट पार्टी की शिकायत की मुंबई पुलिस ने अपने कागजात में एंट्री भी कर ली है। पुलिस इसके बाद वहां सुबह तड़के तक मुस्तैद रही और फोटोग्राफर्स को भी हिदायत दी कि सितारों की फोटो के चक्कर में रात में लोगों की नींद न खराब करें।

Loading...

Check Also

सागर वाहि ने निभाई ‘छठी मैया की बिटिया’ में मयूर की भूमिका, बताया “वास्तविक जीवन में मैं बहुत अलग हूं”

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, मुंबई : नए साल की नई ऊर्जा के साथ, सन नियो …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com