ब्रेकिंग:

लखनऊ: डीएम ने रैन बसेरों में रहने वालों के लिए शुरू किया कपड़ा बैंक

अशाेक यादव, लखनऊ। लखनऊ जिला प्रशासन व नगर निगम ने रैन बसेरा में रहने वाले लोगों को ठंड से राहत पहुंचने के लिए बड़ी पहल करते हुए कपड़ा बैंक की शुरुआत गुरुवार को की। इस अभियान को लखनऊ के डीएम अभिषेक प्रकाश ने कलेक्ट्रेट मुख्यालय से शुरू किया है।

इस अभियान के तहत ज्यादा से ज्यादा लोग जुड़ कर गरीब और बेसहारा लोगों की मदद कर सकेंगे। इस कार्यक्रम के तहत लोग अपने घर पर रखे पुराने कपड़े या कंबल कपड़ा बैंक के जरिए बेसहारा लोगों को रेन बसेरा तक पहुंचाया जाएगा।

डीएम अभिषेक प्रकाश ने बताया कि महानगर क्षेत्र में हम लोगों ने जोनल ऑफिस पर आठ वेयरहाउसेस बनाए हैं। यहां कोई भी व्यक्ति स्वयं आकर कपड़े दे सकता है। इसके साथ ही मोबाइल नंबर, लैंडलाइन नंबर जारी किए जिस पर कॉल करके वो कपड़े दान कर सकते हैं।

Loading...

Check Also

प्रयागराज में मंत्री नरेंद्र कश्यप ने दिव्य महाकुंभ – 2025 प्रदर्शनी का किया शुभारंभ

सूर्योदय भारत समाचार सेवा, लखनऊ / प्रयागराज : प्रदेश के पिछड़ा वर्ग कल्याण एवं दिव्यांगजन …

Powered by themekiller.com anime4online.com animextoon.com apk4phone.com tengag.com moviekillers.com